/financial-express-hindi/media/media_files/2025/05/11/Na4UKhjZEDP6gwBg8XCf.jpg)
Commodity Based ETF : हिस्टोरिक चार्ट देखें तो सोना और चांदी हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षा और कमाई, दोनों का साधन रहे हैं (AI Image)
Bandhan Mutual Fund New Fund Offer : बंधन म्यूचुअल फंड ने बंधन गोल्ड ईटीएफ (Bandhan Gold ETF) और बंधन सिल्वर ईटीएफ (Bandhan Silver ETF) लॉन्च किए हैं. ये दोनों ओपन-एंडेड स्कीम हैं, जो सोने और चांदी के घरेलू कीमतों को ट्रैक करेंगी. दोनों न्यू फंड ऑफर (NFO) पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 1 दिसंबर 2025 को खुल गए हैं और इनमें 3 दिसंबर तक निवेश किया जा सकता है. 12 दिसंबर 2025 से ये फंड फिर से खरीद-बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे.
लंपसम निवेश के लिए दोनों न्यू फंड ऑफर में कम से कम 1,000 रुपये का निवेश जरूरी है, और इसके बाद निवेश आप जितनी बार चाहें बढ़ा सकते हैं. इन फंडों का प्रबंधन अभिषेक जैन और बृजेश शाह करेंगे. जो निवेशक Bandhan Gold ETF में निवेश करेंगे, उनका निवेश “हाई रिस्क ” कैटेगरी में आएगा. वहीं Bandhan Silver ETF में किय गया निवेश “वेरी हाई रिस्क” कैटेगरी में आएगा. यह इन स्कीमों के रिस्कोमीटर के अनुसार है.
Titan, PAGE, UBBL : कंज्यूमर सेक्टर में कहां तेजी का संकेत और किस पर है दबाव? मोतीलाल ओसवाल की राय
सोने और चांदी में लगातार तेजी
सोने और चांदी में पिछले 2 से 3 साल से लगातार रैली है. इस साल की बात करें तो चांदी में 100 फीसदी से भी अधिक तेजी आ चुकी है और यह रिकॉर्ड हाई पर है. एमसीएक्स पर मार्च की डिलीवरी वाली चांदी तेजी के साथ 1,78,180 रुपये प्रति किलो के हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गई. जबकि सोना भी इस साल 65से 66 फीसदी तेजी दिखा चुका है और 1.25 लाख रुपये के पार बना हुआ है.
सोने में निवेश का नया ट्रेंड : Gold ETFs और Gold Funds बन रहे हैं स्मार्ट निवेशकों की पहली पसंद
Bandhan Gold ETF
बंधन गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) का उद्देश्य ऐसा रिटर्न देना है जो भारत में सोने की कीमतों के बराबर हो (खर्चों से पहले). इसके लिए फंड फिजिकल गोल्ड और सोने से जुड़े दूसरे विकल्पों में निवेश करेगा. हालांकि, ट्रैकिंग एरर, फीस और खर्चों की वजह से रिटर्न में थोड़ा फर्क हो सकता है.
फंड अपनी राशि का 95-100% फिजिकल गोल्ड और गोल्ड-रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा.
बाकी 0 से 5% फंड को डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया जाएगा.
फंड का प्रदर्शन भारत में फिजिकल गोल्ड की कीमत के आधार पर मापा जाएगा.
Nippon India Pharma Fund : पावरफुल SIP परफॉर्मेंस के 21 साल, 18%+ CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड
Bandhan Silver ETF
बंधन सिल्वर ईटीएफ (Silver ETF) का उद्देश्य ऐसा रिटर्न देना है जो भारत में चांदी की कीमतों के बराबर हो (खर्चों से पहले). इसके लिए फंड फिजिकल सिल्वर में निवेश करेगा. ट्रैकिंग एरर, फीस और खर्चों के कारण रिटर्न में थोड़ा अंतर हो सकता है.
फंड अपनी राशि का 95 से 100% फिजिकल सिल्वर और सिल्वर-रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगा.
बाकी 0 से 5% फंड को डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में लगाया जाएगा.
फंड का प्रदर्शन भारत में फिजिकल सिल्वर की कीमत पर आधारित रहेगा.
NPS Active Choice : मंथली 20,000 रुपये निवेश से कितनी मिल सकती है पेंशन और एक मुश्त फंड
सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न
हिस्टोरिक चार्ट देखें तो सोना और चांदी हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षा और कमाई, दोनों का साधन रहे हैं, और आज भी यही बात लागू होती है. फंड हाउस के अनुसार, दुनिया में अनिश्चितता बढ़ने के समय सोना फिर से एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरा है. जब करेंसी कमजोर होती है या पोर्टफोलियो को डाइवर्सिफिकेशन की जरूरत होती है, तब सोना स्थिरता देता है.
वहीं चांदी की अहमियत दोबारा बढ़ रही है, न सिर्फ एक कीमती धातु के रूप में, बल्कि एक इंडस्ट्रियल मेटल के रूप में भी. चांदी का उपयोग भविष्य से जुड़े कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, जैसे रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) और इलेक्ट्रॉनिक्स. ये दोनों ETFs निवेशकों के लिए सोना और चांदी में निवेश को सरल, पारदर्शी और अधिक कुशल बनाने का उद्देश्य रखते हैं. जो निवेशक अपने पोर्टफोलियो में सुरक्षा और विविधता बढ़ाना चाहते हैं, वे Bandhan Gold ETF और Bandhan Silver ETF पर विचार कर सकते हैं.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us