scorecardresearch

NFO Alert : बैंक ऑफ इंडिया MF के एनएफओ में सब्सक्रिप्शन 8 जनवरी से शुरू, इस बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड की बड़ी बातें

Bank of India Mutual Fund NFO : बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड के न्यू फंड ऑफर में सब्सक्रिप्शन 8 जनवरी से शुरू हो रहा है. इस नए फंड की निवेश रणनीति, एग्जिट लोड, रिस्क फैक्टर समेत पूरी जानकारी.

Bank of India Mutual Fund NFO : बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड के न्यू फंड ऑफर में सब्सक्रिप्शन 8 जनवरी से शुरू हो रहा है. इस नए फंड की निवेश रणनीति, एग्जिट लोड, रिस्क फैक्टर समेत पूरी जानकारी.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Bank of India Mutual Fund Banking and Financial Services Fund NFO 2026

Bank of India Mutual Fund NFO : बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने एक नई इक्विटी स्कीम लॉन्च की है. (AI Generated Image)

Bank Of India MF | New Fund Offer | Banking Sector Investment : बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने एक नई इक्विटी स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम का नाम है बैंक ऑफ इंडिया बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेड फंड, जो निवेशकों को बैंक, एनबीएफसी, इंश्योरेंस, फिनटेक और कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों की ग्रोथ में हिस्सेदारी का मौका देगा. यह फंड उन निवेशकों के लिए पेश किया गया है, जो लंबे अवधि के नजरिए से बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में निवेश करना चाहते हैं और इक्विटी मार्केट से जुड़े उतार-चढ़ाव को सहने की क्षमता रखते हैं. 

NFO में कब से कब तक खुला है सब्सक्रिप्शन 

बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड की इस स्कीम के न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) में सब्सक्रिप्शन 8 जनवरी 2026 को खुलेगा और 22 जनवरी 2026 को बंद होगा. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, यानी एनएफओ के बाद भी इसमें निवेश और एग्जिट की सुविधा बनी रहेगी.

Advertisment

लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ पर फोकस

बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर भारत की आर्थिक तरक्की की रीढ़ माना जाता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस NFO का उद्देश्य बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ हासिल करना है. भारत में क्रेडिट ग्रोथ, फाइनेंशियल इन्क्लूजन, डिजिटल पेमेंट्स, बढ़ती आमदनी और इकोनॉमी के फॉर्मल होने से यह सेक्टर लगातार मजबूत हुआ है. बीते करीब दो दशकों में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज टीआरआई इंडेक्स ने लगभग 28 गुना रिटर्न दिया है, जो इस सेक्टर की लंबी अवधि की क्षमता को दिखाता है.

Also read : Meesho का स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई से 32% कमजोर, आज इसमें क्यों लगा लोअर सर्किट

 NBFC, फिनटेक और इंश्योरेंस स्टॉक्स में भी होगा निवेश

बैंक ऑफ इंडिया बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेड फंड (Bank of India Banking & Financial Services Fund) के निवेश दायरा सिर्फ बैंकों तक सीमित नहीं रहेगा. इसके पोर्टफोलियो में एनबीएफसी, फिनटेक कंपनियां, इंश्योरेंस फर्म और कैपिटल मार्केट से जुड़े दूसरे स्टॉक्स भी शामिल होंगे. इनमें निवेश के जरिये इस NFO में पैसे लगाने वालों को देश के इकनॉमिक ग्रोथ की पूरी स्टोरी में हिस्सेदार बनाया जाएगा.

फंड मैनेजमेंट और इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजी 

इस स्कीम का बेंचमार्क निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज टोटल रिटर्न इंडेक्स (Nifty Financial Services TRI) है. इस एनएफओ को बैंक ऑफ इंडिया इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड के फंड मैनेजर निलेश जेठानी मैनेज करेंगे. फंड की रणनीति टॉप-डाउन और बॉटम-अप दोनों तरह के एनालिसिस पर आधारित होगी, ताकि अलग-अलग मार्केट कैप वाली मजबूत कंपनियों को चुना जा सके.

फंड के लॉन्च के मौके पर बैंक ऑफ इंडिया इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (BOIIM) के सीईओ मोहित भाटिया ने कहा,“हम ऐसे समय में बैंक ऑफ इंडिया बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड पेश कर रहे हैं, जब भारत का यह सेक्टर तेजी से बदल रहा है. स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स और डिजिटलाइजेशन की वजह से इसमें मजबूत ग्रोथ, बेहतर गवर्नेंस और कैपिटल एफिशिएंसी देखने को मिल रही है. यह फंड निवेशकों को देश में औपचारिक क्रेडिट, इंश्योरेंस और वेल्थ सॉल्यूशंस के बढ़ते दायरे में डिसिप्लिन के साथ भागीदारी का मौका देगा.”

BOIIM के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) आलोक सिंह ने इस नई स्कीम की निवेश रणनीति की जानकारी देते हुए कहा,“हमारी निवेश की प्रॉसेस टॉप-डाउन और बॉटम-अप एनालिसिस के संतुलन पर आधारित होगी. इससे हम बड़े बैंकों से लेकर हाई-ग्रोथ एनबीएफसी तक और उभरती फिनटेक कंपनियों से लेकर स्केलेबल कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस बिजनेस तक निवेश के मौकों की पहचान कर सकते हैं.”

Also read : Digital Fraud Prevention : डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए एक्सिस बैंक ने शुरू किया सेफ्टी सेंटर, क्या हैं नए सिक्योरिटी फीचर

मिनिमम इनवेस्टमेंट, एग्जिट लोड और रिस्क फैक्टर

इस स्कीम में मिनिमम निवेश 5,000 रुपये से शुरू किया जा सकता है. इसके बाद अतिरिक्त निवेश 1 रुपये के मल्टीपल में संभव है. अगर निवेशक अलॉटमेंट की तारीख से 60 दिन के भीतर पैसे निकालते हैं, तो 1 प्रतिशत एग्जिट लोड (Exit Load) लगेगा. इसके बाद कोई एग्जिट लोड नहीं है. यह एक सेक्टोरल इक्विटी फंड है, इसलिए इसका रिस्क लेवल बहुत अधिक (Very High Risk) माना गया है. यह स्कीम उन्हीं निवेशकों के लिए सही विकल्प हो सकती है, जो लंबी अवधि के लिए निवेश करने की तैयारी के साथ बाजार से जुड़े रिस्क को बर्दाश्त करने की क्षमता रखते हैं.

बैंक ऑफ इंडिया इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्राइवेट लिमिटेड, बैंक ऑफ इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है. 16 साल से ज्यादा के फंड मैनेजमेंट अनुभव के साथ कंपनी दिसंबर 2025 तक 23 म्यूचुअल फंड स्कीम्स और करीब 8.20 लाख फोलियो को मैनेज कर रही है.

Also read : Grok से अश्लील AI कंटेंट बनाकर शेयर किए जाने पर सरकार सख्त, 7 जनवरी तक X से मांगी एक्शन टेकेन रिपोर्ट

NFO की बड़ी बातें 

  • ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम.

  • सब्सक्रिप्शन 8 जनवरी 2026 को खुलकर 22 जनवरी 2026 को बंद होगा. 

  • मिनिमम निवेश 5,000 रुपये से शुरू.

  • अलॉटमेंट से 60 दिन के भीतर पैसे निकालने पर 1% एग्जिट लोड, इसके बाद कोई एग्जिट लोड नहीं.

  • भारत के बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर की लंबी अवधि की ग्रोथ पर फोकस

  • जीडीपी ग्रोथ, डिजिटलाइजेशन और बढ़ती आमदनी से जुड़े सेक्टर में निवेश

  • बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों में प्रमुख रूप से निवेश

  • इनोवेटर्स, कंपाउंडर्स और हाई-ग्रोथ बिजनेस पर आधारित अप्रोच

  • रिसर्च आधारित टॉप-डाउन और बॉटम-अप स्टॉक सेलेक्शन

  • लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सही, जिनकी जोखिम उठाने की क्षमता अधिक है.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)

Nfo Bank Of India Banking Sector Investment New Fund Offer