/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/14/what-is-multi-factor-fund-2025-07-14-17-08-21.jpg)
DSP Mutual Fund : डीएसपी म्यूचुअल फंड की 2 नई इक्विटी स्कीम आज से निवेश के लिए खुल गई हैं. (AI Image)
DSP Nifty 500 Index Fund and DSP Nifty Next 50 ETF : डीएसपी म्यूचुअल फंड ने आज 19 दिसंबर 2025 को अपने 2 नए पैसिव इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की घोषणा की है. इन एनएफओ में DSP निफ्टी 500 इंडेक्स फंड और DSP निफ्टी नेक्स्ट 50 ETF शामिल हैं. इनका उद्देश्य निवेशकों को भारत के शेयर बाजार में डाइवर्सिफाइड, पारदर्शी और कम लागत के साथ निवेश का मौका देना है, वह भी भरोसेमंद बेंचमार्क इंडेक्स के जरिए.
इन नए फंड्स (NFO) के लॉन्च से यह साफ होता है कि डीएसपी म्यूचुअल फंड (DSP Mutual Fund) अपने पैसिव इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म को लगातार मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है. कंपनी निवेशकों को ऐसे सरल निवेश विकल्प देना चाहती है, जो अलग-अलग बाजार हालात में एक्टिव निवेश रणनीतियों के साथ मिलकर काम कर सकें.
NFO : भविष्य के ब्लूचिप शेयरों में निवेश का मौका, कोटक म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया Nifty Next 50 ETF
DSP Nifty 500 Index Fund
DSP निफ्टी 500 इंडेक्स फंड एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जिसका मकसद निफ्टी 500 इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराना है. इस इंडेक्स में भारत की टॉप 500 लिस्टेड कंपनियां शामिल हैं, जिनमें लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप सभी सेगमेंट की कंपनियां आती हैं.
ये 500 कंपनियां मिलकर भारत के कुल लिस्टेड शेयर बाजार के 90% से ज्यादा मार्केट कैपिटलाइजेशन का प्रतिनिधित्व करती हैं. इस वजह से निफ्टी 500 इंडेक्स को भारत के शेयर बाजार की सबसे व्यापक और संतुलित तस्वीर माना जाता है.
DSP निफ्टी 500 इंडेक्स फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकती है जो लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना चाहते हैं और लार्ज, मिड और स्मॉल कैप सभी में विविध निवेश चाहते हैं.
संतुलित और डाइवर्सिफाइड निवेश
लार्ज-कैप तक सीमित इंडेक्स के मुकाबले निफ्टी 500 निवेशकों को अपने आप संतुलित और डाइवर्सिफाइड निवेश का मौका देता है. इसमें लार्ज, मिड और स्मॉल कैप शेयरों का रेश्यो बाजार के बदलते हालात के साथ खुद बदलता रहता है. इससे निवेशकों को बार-बार पोर्टफोलियो बदलने या अलग-अलग निवेश फैसले लेने की जरूरत नहीं पड़ती और वे अर्थव्यवस्था व बाजार के अलग-अलग दौर में लगातार निवेश बनाए रह सकते हैं.
यह इंडेक्स एक्टिव रूप से मैनेज किए जाने वाले फ्लेक्सी-कैप फंड्स से कम मेल खाता है, यानी इसमें शेयरों का ओवरलैप कम होता है. इससे निवेशकों को फंड मैनेजर की पसंद या स्टाइल पर निर्भर हुए बिना शेयर बाजार में निवेश का एक अलग विकल्प मिलता है और शेयर चुनने का जोखिम भी नहीं रहता.
DSP Nifty Next 50 ETF
DSP निफ्टी नेक्स्ट 50 ETF एक ओपन-एंडेड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) है, जिसे निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स के प्रदर्शन को ट्रैक करने के लिए बनाया गया है. इस इंडेक्स में निफ्टी 100 के तहत आने वाली मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से 51 से 100 नंबर की कंपनियां शामिल होती हैं.
हिस्ट्री देखें तो यह सेगमेंट मजबूत लार्ज-कैप कंपनियों और उभरती हुई लीडर कंपनियों के बीच एक पुल की तरह काम करता है. इसमें अलग-अलग सेक्टर्स का अच्छा एक्सपोजर और लंबी अवधि में ग्रोथ की संभावना होती है, हालांकि इसमें उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) ज्यादा रहती है.
Flexi Cap Funds : फ्लेक्सी कैप फंड्स 2025 में बना टॉप च्वॉइस, नेट सेल्स 12 महीनों में सबसे ज्यादा
DSP निफ्टी नेक्स्ट 50 ETF, उन निवेशकों के लिए बेहतर हो सकती है जिनका निवेश समय लंबा है, जो बीच-बीच में आने वाले उतार-चढ़ाव को सहन कर सकते हैं और अपने कोर इक्विटी पोर्टफोलियो को और मजबूत करना चाहते हैं.
दोनों स्कीम (New Fund Offer) अपने-अपने इंडेक्स के प्रदर्शन को जितना हो सके उतना करीब से फॉलो करने की कोशिश करेंगी, हालांकि थोड़ा-बहुत ट्रैकिंग एरर हो सकता है. इसके लिए DSP की डेडिकेटेड पैसिव इन्वेस्टमेंट टीम काम करेगी, जो इंडेक्स को सही तरीके से दोहराने, री-बैलेंसिंग और एग्जीक्यूशन के लिए ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिसेस अपनाती है.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us