/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/01/mutual-fund-ai-image-2025-08-01-20-45-33.jpg)
Mutual fund NFO 2026 : ये एनएफओ ऐसी थीम पर आधारित हैं जो ग्रोथ, ग्लोबल ट्रेंड्स और लंबी अवधि में दौलत बनाने के अवसर देंगे. (AI Image)
Mutual Fund 5 schemes to launch under NFO : म्यूचुअल फंड मार्केट में नया साल शुरू होने के समय मोमेंटम मजबूत बना हुआ है. अगर आप निवेश शुरू करने की सोच रहे हैं या अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यह सही समय है. अलग अलग फंड हाउस इक्विटी कैटेगरी में 5 नए NFO (New Fund Offer) लॉन्च करने जा रहे हैं. कोटक म्यूचुअल फंड, ग्रो म्रूूचुअल फंड, एडेलवाइस म्यूचुअल फंड, सैमको म्यूचुअल फंड ये स्कीम लेकर आ रहे हैं.
ये NFO ऐसे थीम पर आधारित हैं जो आने वाले समय की ग्रोथ, ग्लोबल ट्रेंड्स और लंबी अवधि में दौलत बनाने के अवसरों को पकड़ने में मदद कर सकते हैं. चाहे आप पहला निवेश कर रहे हों या एक अनुभवी निवेशक हों, ये नई स्कीमें आपको कम NAV पर शुरुआत करने और मार्केट की अगली तेजी का लाभ उठाने का मौका दे सकती हैं. निवेश करने से पहले हर फंड (Mutual Fund) की थीम, रिस्क प्रोफाइल और रणनीति समझना जरूरी है, और हमने आपके लिए सभी महत्वपूर्ण जानकारी तैयार की है, ताकि आप समझदारी से फैसला ले सकें.
Groww Small Cap Fund
फंड हाउस : Groww म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 22 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : स्मॉल कैप
कम से कम निवेश : 500 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Smallcap 250 TRI
Samco Mid Cap Fund
फंड हाउस : सैमको म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 21 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 4 फरवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : मिड कैप
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Midcap 150 TRI
Post Office : 5 साल की स्कीम पर 8.2% तक फटाफट लॉक करें ब्याज, 1 जनवरी से बदल सकते हैं रेट
Bank of India Banking & Financial Services Fund
फंड हाउस : बैंक आफ इंडिया म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 8 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 22 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी सेक्टोरल
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 60 दिन के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Financial Services TRI
Edelweiss Financial Services Fund
फंड हाउस : एडेलवाइस म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 27 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 10 फरवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी सेक्टोरल
कम से कम निवेश : 100 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 90 दिन के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY Financial Services TRI
SCSS : रिटायरमेंट के बाद हर साल कैसे कमा सकते हैं 2,40,000 रुपये, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा
Kotak Dividend Yield Fund
फंड हाउस : कोटक म्यूचुअल फंड
इश्यू ओपेन डेट : 5 जनवरी, 2026
इश्यू क्लोजिंग डेट : 19 जनवरी, 2026
टाइप : ओपेन एंडेड
कैटेगरी : इक्विटी थीमैटिक डिविडेंड यील्ड
कम से कम निवेश : 100 रुपये
लॉक इन पीरियड: कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल के पहले भुनाने पर 1%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : NIFTY 500 TRI
(नोट : इस आर्टिकल का उद्देश्य जानकारी देना है, ना कि यह निवेश की सलाह है. किसी भी इंडेक्स में पुराना रिटर्न आगे भी जारी रहेगा या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है. यह भविष्य में कायम भी रह सकता है और नहीं भी. बाजार में जोखिम होती है, इसलिए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us