scorecardresearch

NFO Alert : डेट और आर्बिट्राज दोनों में निवेश करने वाले नए फंड ऑफर में क्या है खास? इस हाइब्रिड स्कीम में किन्हें करना चाहिए निवेश

NFO Alert : महिंद्रा मैन्यूलाइफ इनकम प्लस आर्बिट्राज एक्टिव FOF में 21 नवंबर से खुल रहा है सब्सक्रिप्शन. इस नए हाइब्रिड फंड की निवेश रणनीति, रिस्क लेवल समेत तमाम जरूरी जानकारी.

NFO Alert : महिंद्रा मैन्यूलाइफ इनकम प्लस आर्बिट्राज एक्टिव FOF में 21 नवंबर से खुल रहा है सब्सक्रिप्शन. इस नए हाइब्रिड फंड की निवेश रणनीति, रिस्क लेवल समेत तमाम जरूरी जानकारी.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Tata Mutual Fund Titanium SIF Hybrid Long-Short Fund NFO investment strategy details for risk adjusted returns

NFO Alert : नया हाइब्रिड फंड कैसे देगा स्टेबल और टैक्स एफीशिएंट रिटर्न? (AI Generated Image)

New Fund Offer Details : अगर आप ऐसे इनवेस्टमेंट ऑप्शन की तलाश में हैं जो उतार-चढ़ाव वाले बाजार में भी तुलनात्मक रूप से स्टेबल रिटर्न दे सके और टैक्स के लिहाज से भी बेहतर साबित हो, तो महिंद्रा मैन्यूलाइफ म्यूचुअल फंड के नए फंड ऑफर (New Fund Offer) के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं. कंपनी अपने इस नए NFO के तहत एक हाइब्रिड स्कीम लेकर आई है. जिसका नाम है महिंद्रा मैन्यूलाइफ इनकम प्लस आर्बिट्राज एक्टिव फंड ऑफ फंड (Mahindra Manulife Income Plus Arbitrage Active FOF). ये हाइब्रिड स्कीम डेट और आर्बिट्राज दोनों तरह के फंड्स में निवेश करके निवेशकों को लंबी अवधि में स्टेबल और बेहतर पोस्ट-टैक्स रिटर्न देने की कोशिश करेगी.

यह फंड असल में काम कैसे करेगा?

यह न्यू फंड ऑफर (NFO) एक फंड ऑफ फंड (FoF) होगा. यानी यह सीधे शेयर या बॉन्ड में निवेश नहीं करेगा, बल्कि दूसरे चुनिंदा डेट फंड्स (Debt Funds) और आर्बिट्राज फंड्स (Arbitrage Funds) में निवेश करके एक बैलेंस पोर्टफोलियो तैयार करने की कोशिश करेगा.

Advertisment

स्कीम का फोकस दो चीज़ों पर रहेगा - एक तो पोर्टफोलियो में शामिल डेट फंड्स को जरिये स्टेबल और रेगुलर इनकम का इंतजाम करना और दूसरे, आर्बिट्राज रणनीति की मदद से बाजार की उथल-पुथल के दौरान भी रिटर्न कमाना. इस हाइब्रिड फंड का उद्देश्य लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन  करना है, लेकिन मार्केट आधारित स्कीम होने की वजह से इसमें रिटर्न की कोई गारंटी नहीं दी जा सकती.

Also read : Best FD Rates 2025 : एफडी पर 8.05% तक ब्याज, SFBs में बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंकों से ज्यादा फायदा

"ऑल-सीजन" सॉल्यूशन का दावा 

महिंद्रा मैन्यूलाइफ के MD और CEO एंथनी हेरेडिया का कहना है कि यह फंड बाजार मौजूदा माहौल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. उनके मुताबिक “Income Plus Arbitrage Active FoF को एक ऑल-सीजन प्रोडक्ट की तरह तैयार किया गया है, जो डेट और आर्बिट्राज दोनों रणनीतियों की मजबूती को जोड़ता है. स्प्रेड, इंटरेस्ट रेट साइकल और री-इन्वेस्टमेंट रिस्क जैसे फैक्टर्स अक्सर निवेशकों को असमंजस में डालते हैं. ऐसे में यह फंड एक डिसिप्लिन्ड अप्रोच की मदद से बेहतर पोस्ट-टैक्स रिटर्न हासिल करने की कोशिश करेगा.”

आसान शब्दों में कहें तो यह ऐसी स्कीम होगी, जो बाजार के अलग-अलग हालात में निवेशकों को संतुलित और स्टेबल रिटर्न देने पर फोकस करेगी.

Also read : Income Tax Refund Status: कब आएगा आपका ITR रिफंड, क्यों हो रही है देरी? ऐस चेक करें स्टेटस

कैसे मैनेज होगा आपका पैसा?

इस नए फंड को तीन अनुभवी फंड मैनेजर्स - अमित गर्ग, राहुल पाल और मितुल दोशी मैनेज करेंगे. डेट वाले हिस्से को राहुल पाल संभालेंगे, जिनके पास फिक्स्ड इनकम एसेट्स का 22 साल से अधिक का अनुभव है. आर्बिट्राज पार्ट को मितुल दोशी मैनेज करेंगे. और फंड के पूरे स्ट्रक्चर और डेट पोर्टफोलियो में एक्टिव स्ट्रैटजी में अमित गर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण होगी.

महिंद्रा मैन्यूलाइफ के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर फिक्स्ड इनकम (CIO – Fixed Income) राहुल पाल का कहना है कि “Income Plus Arbitrage Active FoF एक ही स्कीम में ब्याज दरों के उतार-चढ़ाव, क्रेडिट स्प्रेड और लिक्विडिटी को बैलेंस करने में मदद करेगा. स्कीम का डेट वाला हिस्सा एक्टिव ड्यूरेशन मैनेजमेंट और क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत चलेगा, जबकि आर्बिट्राज एलोकेशन का इस्तेमाल वोलैटिलिटी को मैनेज करने में किया जाएगा.”

Also read : 8th Pay Commission: पेंशन रिवीजन और OPS बहाली की मांग तेज, कर्मचारी संगठन ने PM मोदी को भेजी चिट्ठी

टैक्स एफीशिएंट रिटर्न की उम्मीद

यह नया हाइब्रिड फंड यानी निवेशकों को दो अलग-अलग रणनीतियों - डेट और आर्बिट्राज - में संतुलित ढंग से निवेश करके स्टेबल और टैक्स एफीशिएंट रिटर्न देने की कोशिश करेगा. डेट पोर्टफोलियो फंड को स्थिरता देगा, जबकि आर्बिट्राज में निवेश की वजह से इसे टैक्स बेनिफिट मिलेंगे. अगर इस फंड को 24 महीने से अधिक होल्ड किया जाए, तो इससे होने वाले मुनाफे पर सिर्फ 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स देना होगा. इसीलिए ट्रेडिशनल डेट इंस्ट्रूमेंट्स की तुलना में यह स्कीम ज्यादा टैक्स एफीशिएंट होगी.

किन निवेशकों के लिए सही है यह NFO?

यह फंड उन निवेशकों के लिए खास तौर से सही हो सकता है:

  • जो ट्रेडिशनल डेट इंस्ट्रूमेंट्स की तुलना में बेहतर पोस्ट-टैक्स रिटर्न चाहते हैं.

  • जो 24 महीनों से अधिक की अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं.

  • जिन्हें बाजार की तेज गिरावट से डर लगता है लेकिन फिर भी संतुलित रिटर्न चाहते हैं.

  • जिनके पोर्टफोलियो में एक स्टेबल और टैक्टिकल समाधान की जरूरत है.

जो निवेशक आम तौर पर FD, शॉर्ट टर्म डेट या आर्बिट्राज फंड जैसे ऑप्शन्स में पैसे लगाने का इरादा रखते हैं, उनके लिए यह एक बैलेंस्ड ऑप्शन बन सकता है.

Also read : Income Tax Planning : सीनियर सिटिजन कैसे कर सकते हैं मैक्सिमम टैक्स सेविंग? बहुत काम आएंगे ये टिप्स

नए फंड की खास बातें (NFO Highlights)

  • स्कीम का नाम: Mahindra Manulife Income Plus Arbitrage Active FOF

  • कैटेगरी: Hybrid FoF – Income plus Arbitrage

  • NFO ओपन होने की तारीख : 21 नवंबर 2025

  • NFO क्लोज होने की तारीख : 01 दिसंबर 2025

  • स्कीम री-ओपन होने की तारीख : 08 दिसंबर 2025

  • मिनिमम इनवेस्टमेंट : 1,000 रुपये

  • SIP : 500 रुपये से शुरू

  • बेंचमार्क: 60% CRISIL Composite Bond Index + 40% Nifty 50 Arbitrage TRI

  • एक्सिट लोड: Nil

  • रिस्कोमीटर: Moderate Risk

रिस्क फैक्टर 

इस स्कीम का रिस्क लेवल मॉडरेट है. यानी प्योर इक्विटी स्कीम के मुकाबले इसमें उथल-पुथल कम होगी. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें रिस्क नहीं है या रिटर्न की कोई गारंटी है. इसके रिटर्न भी मार्केट पर आधारित होंगे. इसलिए निवेश का फैसला करने से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता को जरूर ध्यान में रखें. यह भी याद रखें कि टैक्स बेनिफिट के लिए इसे कम से कम 24 महीने तक होल्ड करना जरूरी है. 

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश से जुड़े फैसले पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)

Nfo New Fund Offer