/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/01/mutual-fund-ai-image-2025-08-01-20-45-33.jpg)
Dividend Fund : जो कंपनियां नियमित डिविडेंड देती हैं, वे आमतौर पर मजबूत बिजनेस प्रैक्टिस और शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू बनाने पर ध्यान देती हैं. (AI Image)
Kotak Dividend Yield Fund : अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर थीम पर आधारित नए म्यूचुअल फंड स्कीम की तलाश में हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC) ने अपना न्यू फंड आफर (NFO) कोटक डिविडेंड यील्ड फंड लॉन्च किया है. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रूप से डिविडेंड देने वाले शेयरों में निवेश करेगी.
इस फंड (New Fund Offer) का उद्देश्य ऐसे शेयरों में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना और/या डिविडेंड के जरिए आय प्रदान करना है, जिनका डिविडेंड देने का रिकॉर्ड लगातार अच्छा रहा है. यह स्कीम 5 जनवरी 2026 से निवेश के लिए खुले गई है और इसमें 19 जनवरी 2026 तक निवेश किया जा सकता है. NFO अवधि के दौरान निवेशक कम से कम 100 रुपये की राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं और इसके बाद किसी भी राशि में स्विच कर सकते हैं.
फंड की निवेश रणनीति
Kotak Dividend Yield Fund उन कंपनियों में निवेश करेगा जिन्होंने पिछले 3 फाइनेंशियल ईयर में से कम से कम एक साल में डिविडेंड दिया हो. इस स्कीम का उद्देश्य ऐसे बिजनेस चुनना है जो स्थिर और भरोसेमंद हों.
डिविडेंड यील्ड के साथ-साथ, फंड कैश फ्लो, कमाई की ग्रोथ की संभावना, बिजनेस की मजबूती और मैनेजमेंट की क्वालिटी जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देगा.
मजबूत और स्थापित कंपनियों में अलग-अलग सेक्टर्स में निवेश करके यह फंड निवेशकों को संभावित डिविडेंड इनकम और लंबी अवधि में कैपिटल ग्रोथ देने की कोशिश करेगा.
Financial Planning Alert : आज का 1 करोड़ रुपये = 20 साल बाद 40 लाख रुपये, लेकिन क्यों?
डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर फोकस
कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर निलेश शाह के अनुसार जो कंपनियां नियमित रूप से डिविडेंड देती हैं, वे आमतौर पर मजबूत बिज़नेस प्रैक्टिस और शेयरहोल्डर्स के लिए वैल्यू बनाने पर ध्यान देती हैं. कोटक डिविडेंड यील्ड फंड को इसी सोच के साथ बनाया गया है, ताकि निवेशक ऐसी कंपनियों की स्थिरता और ग्रोथ का फायदा उठा सकें. आज के बाजार में, टिकाऊ डिविडेंड देने वाली कंपनियों पर ध्यान देना अपने पोर्टफोलियो में क्वालिटी और मजबूती जोड़ने का एक समझदारी भरा तरीका हो सकता है.
फंड की निवेश प्रक्रिया
कोटक डिविडेंड यील्ड फंड उन कंपनियों को चुनेगा जिनका डिविडेंड देने का रिकॉर्ड लगातार अच्छा रहा है. इसके साथ ही, वित्तीय मजबूती और मैनेजमेंट की क्वालिटी को परखने के लिए अतिरिक्त और सख्त फिल्टर लगाए जाएंगे. पोर्टफोलियो की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी ताकि बेहतर डिविडेंड देने वाले निवेश अवसरों को पहचाना जा सके. फंड का पोर्टफोलियो अलग-अलग सेक्टर्स में फैला होगा और पूरी तरह से फंड के उद्देश्यों के अनुरूप रहेगा.
PPF interest rate from January 2026 : पीपीएफ का लेटेस्ट रेट जारी, कितने साल में बनेगा 1 करोड़
लंबी अवधि में ग्रोथ के अवसर
कोटक डिविडेंड यील्ड फंड की फंड मैनेजर, शिबानी कुरियन सिरकार का कहना है कि हमने एक अनुशासित निवेश प्रक्रिया और गहन रिसर्च को मिलाकर ऐसा फंड तैयार किया है, जो टिकाऊ डिविडेंड देने वाली और मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनियों को चुनता है. फंड इस सोच पर आधारित है कि जब कंपनियां लगातार अच्छा कैश फ्लो बनाती हैं और शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड देती हैं, तो वे लंबे समय तक वैल्यू क्रिएट करती हैं.
सोच-समझकर शेयरों का चयन और सही डाइवर्सिफिकेशन के जरिए, हमारा उद्देश्य ऐसा पोर्टफोलियो बनाना है जो इनकम की संभावना और लंबी अवधि की ग्रोथ, दोनों के बीच संतुलन बनाए रखे, ताकि निवेशक स्थिरता और अवसर दोनों का लाभ उठा सकें.
(Disclaimer : निवेश से पहले निवेशकों को सलाह दी जाती है कि अगर उन्हें यह समझने में कोई संदेह हो कि यह प्रोडक्ट उनके लिए उपयुक्त है या नहीं, तो वे अपने वित्तीय सलाहकार और टैक्स सलाहकार से जरूर परामर्श करें. म्यूचुअल फंड कंपनी का भी कहना है कि किसी भी स्कीम में किसी भी तरह के रिटर्न या भविष्य के रिटर्न की गारंटी या वादा नहीं किया जा सकता है.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us