/financial-express-hindi/media/media_files/2025/08/04/sbi-mutual-fund-nfo-review-freepik-2025-08-04-15-05-23.jpg)
Kotak AMC NFO : निफ्टी 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स ने Nifty50 और Nifty500 की तुलना में आउटपरफॉर्म किया है. Photograph: (Freepik)
Kotak Nifty500 Momentum 50 Index Fund, NFO : कोटक म्यूचुअल फंड ने अपना न्यू फंड ऑफर, कोटक निफ्टी 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स फंड लॉन्च कर दिया है. यह एनएफओ रिटेल निवेशकों के लिए 20 नवंबर को खुल गया है. एनएफओ में 4 दिसंबर 2025 तक निवेश किया जा सकता है. यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड है, जो निफ्टी 500 मोमेंटम 50 टीआरआई को ट्रैक करेगा. यह न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) सिर्फ100 रुपये से निवेश का मौका दे रहा है.
स्कीम का निवेश उद्देश्य यह है कि खर्चों से पहले ऐसे रिटर्न देना, जो अंडरलाइनिंग इंडेक्स में शामिल सिक्योरिटीज के कुल रिटर्न के बराबर हो. यह रिटर्न ट्रैकिंग एरर के अनुसार थोड़े बहुत बदल सकते हैं. इस फंड को फ्लेक्सी कैप कैटेगरी में है. इसमें न ही लॉक इन पीरियड है, न ही एजिट लोड है. इसे वेरी हाई रिस्क कैटेगरी में रखा गया है.
SIP : 5 साल की एसआईपी निवेशकों में सबसे पॉपुलर, म्यूचुअल फंड को लेकर क्या है लेटेस्ट ट्रेंड
Nifty500 Momentum 50 Index : मजबूत प्रदर्शन
निफ्टी 500 मोमेंटम 50 इंडेक्स ने लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन किया है. 1 अप्रैल 2005 में शुरू होने के बाद से इस इंडेक्स ने 1 लाख रुपये के निवेश को 64.60 लाख रुपये में बदल दिया है. इस दौरान इंडेक्स ने Nifty50 और Nifty500 की तुलना में आउटपरफॉर्म किया है.
(Source: ICRA MFI explorer | Data as of 31st October 2025)
कैसे चुने जाते हैं स्टॉक?
निफ्टी 500 मोमेंटम 50 फंड एक पैसिवली मैनेज्ड इंडेक्स फंड है, जो 6 महीने और 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर चुने गए टॉप 50 शेयरों में निवेश करता है. ये शेयर निफ्टी 500 इंडेक्स की दुनिया से चुने जाते हैं.
किसके लिए बेहतर है ये स्कीम
यह फंड उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो मोमेंटम-ड्रिवन (तेजी वाले) स्टॉक्स पर फोकस के साथ एक डाइवर्सिफाइड इक्विटी पोर्टफोलियो चाहते हैं. यह खास तौर पर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जिनका रिस्क लेने का स्तर मध्यम से ज्यादा है और जिनका निवेश समय लंबा है.
जैसे हर इक्विटी निवेश में जोखिम होता है, वैसे ही इस फंड में भी मार्केट रिस्क और नुकसान का जोखिम शामिल है. मोमेंटम निवेश के कारण पोर्टफोलियो में बार-बार बदलाव हो सकता है, जिससे ट्रांजैक्शन कॉस्ट बढ़ सकती है और रिटर्न पर असर पड़ सकता है.
ऐतिहासिक रूप से देखा गया है कि मोमेंटम रणनीति बुल मार्केट (चढ़ते बाजार) और रिकवरी फेज में अच्छा प्रदर्शन करती है, लेकिन बियर मार्केट (गिरते बाजार) में इसका प्रदर्शन कमजोर हो सकता है.
भारत की ग्रोथ स्टोरी से जुड़ने का मौका
भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले दशकों में कई गुना बढ़ने का अनुमान है. युवा आबादी, शहरीकरण और बढ़ता मिडिल क्लास निवेश के लिए नई ताकत लेकर आ रहे हैं. यह NFO निवेशकों को उन्हीं कंपनियों में पैसा लगाने का मौका देगा जो इस ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा हैं और आने वाले समय में मजबूत रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. म्यूचुअल फंड्स के पिछले प्रदर्शन के भविष्य में भी जारी रहने की गारंटी नहीं होती. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइज से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us