/financial-express-hindi/media/media_files/2025/07/15/nfo-alert-groww-bse-power-etf-and-fof-pixabay-2025-07-15-13-43-32.jpg)
Mutual Fund NFO : इस हफ्ते लॉन्च हो रहे हैं 7 नए फंड ऑफर. (Image : Pixabay)
7 New Mutual Fund Offers Opening This Week : इस हफ्ते म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नए विकल्पों की भरमार होने वाली है. कुल 7 नए फंड ऑफर यानी NFO मार्केट में खुल रहे हैं, जिनमें 5 ETF, एक सेक्टोरल फंड और एक फंड ऑफ फंड शामिल है. अगर आप नए फंड में शुरुआती कीमत पर निवेश करना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए कई नए मौके ला रहा है.
ETF से भरा रहेगा इस हफ्ते का कैलेंडर
सबसे ज्यादा हलचल ETF कैटेगरी में देखने को मिलेगी. बंधन म्यूचुअल फंड (Bandhan Mutual Fund) इस हफ्ते दो नए ETF लेकर आ रहा है - बंधन गोल्ड ईटीएफ (Bandhan Gold ETF) और बंधन सिल्वर ईटीएफ (Bandhan Silver ETF). दोनों नए फंड 1 दिसंबर से 3 दिसंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले रहेंगे. गोल्ड और सिल्वर को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी पिछले कुछ समय में काफी बढ़ी है, ऐसे में इन दोनों फंडों पर नजरें टिकी रहेंगी.
Mirae एसेट के दो नए ETF
मिरे एसेट म्यूचुअल फंड (Mirae Asset Mutual Fund) भी दो नए ETF लॉन्च करेगा - मिरे एसेट निफ्टी टॉप 20 इक्वल वेट ईटीएफ (Mirae Asset Nifty Top 20 Equal Weight ETF) और मिरे एसेट बीएसई 500 डिविडेंड लीडर्स 50 ईटीएफ (Mirae Asset BSE 500 Dividend Leaders 50 ETF). इन दोनों नए फंड्स की सब्सक्रिप्शन विंडो 2 दिसंबर से 10 दिसंबर तक खुली रहेगी. इक्वल वेट (Equal Weight) और डिविडेंड (Dividend) आधारित रणनीति लंबे समय के लिए निवेश करने वाले लोगों को आकर्षित कर सकती है.
Also read : Investment Tips : शेयर, प्रॉपर्टी से लेकर रिटायरमेंट तक - हर जगह कैसे काम आता है 7% का ये रूल
Groww के दो नए फंड ऑफर
NFO लाने वाले म्यूचुअल फंड हाउसेज में ग्रो (Groww) भी शामिल है. कंपनी ग्रो निफ्टी मेटल ईटीएफ (Groww Nifty Metal ETF) लेकर आ रही है, जिसमें सब्सक्रिप्शन 3 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा. मेटल सेक्टर में दिलचस्पी रखने वालों के लिए यह एक नया ऑप्शन हो सकता है.
इसके अलावा कंपनी ग्रो मल्टी एसेट ओमनी एफओएफ (Groww Multi Asset Omni FOF) भी ला रही है, जिसमें सब्सक्रिप्शन 3 दिसंबर से 17 दिसंबर तक खुला रहेगा. यह फंड अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करके रिस्क को संतुलित करने की रणनीति अपनाता है.
ग्रो के मेटल ETF के अलावा एक और नया सेक्टोरल फंड भी इसी हफ्ते लॉन्च हो रहा है. ये फंड है यूनियन कंजम्प्शन फंड (Union Consumption Fund), जिसमें सब्सक्रिप्शन 1 दिसंबर से 15 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा. यह फंड देश की कंज्यूमर स्टोरी पर आधारित है, जो लंबे समय में मजबूत ग्रोथ दिखाती रही है.
Also read : SBI म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम ने 5 साल में 3 से 4 गुना किए पैसे, लंपसम पर 32% तक रहा CAGR
NFO क्या होता है?
NFO यानी न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) के जरिये किसी नई म्यूचुअल फंड स्कीम को पहली बार निवेशकों के लिए खोला जाता है. इस समय एक यूनिट आमतौर पर 10 रुपये की फिक्स NAV पर जारी की जाती है. NFO खत्म होने के बाद इस NAV में बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ बदलाव आना शुरू हो जाता है.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us