/financial-express-hindi/media/media_files/2025/09/16/nfo-alert-tata-aia-sector-leaders-funds-2025-09-16-18-28-14.jpg)
Tata AIA NFO Alert : टाटा एआईए के दो नए फंड ऑफर मल्टीकैप स्ट्रैटजी पर आधारित हैं. (AI Generated Image)
Tata AIA NFO Alert based on Multicap Strategy : बाजार में उतार-चढ़ाव ग्लोबल लेवल पर जारी असमंजस के बीच निवेशकों को ऐसे ऑप्शन्स की तलाश रहती है, जिनमें रिस्क और रिटर्न के बीच संतुलन बना रहे. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने दो नए फंड ऑफर लॉन्च किए हैं. ये दो फंड हैं - टाटा एआईए मल्टीकैप ऑपर्च्युनिटीज फंड (Tata AIA Multicap Opportunities Fund) और टाटा एआईए मल्टीकैप ऑपर्च्युनिटीज पेंशन फंड (Tata AIA Multicap Opportunities Pension Fund) शामिल हैं. ये दोनों स्कीम्स मल्टीकैप अप्रोच पर आधारित हैं, यानी इनके पोर्टफोलियो में लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स को शामिल करके लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर फोकस किया जाएगा. खास बात ये है कि ये स्कीम्स इंश्योरेंस कवरेज के साथ आती हैं.
मल्टीकैप स्ट्रैटजी के फायदे
भारत की ग्रोथ स्टोरी सिर्फ किसी एक सेक्टर या कुछ गिनी-चुनी बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है. इसमें कई सेक्टर्स और अलग-अलग साइज की कंपनियों का योगदान है. ऐसे में मल्टीकैप स्ट्रैटेजी से निवेशकों को एक ही फंड के जरिए पूरे बाजार की ग्रोथ में हिस्सेदारी का मौका मिलता है. इससे स्कीम की किसी एक सेगमेंट पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नहीं रहती और डायवर्सिफिकेशन के कारण रिस्क भी बंट जाता है.
Also read : Tax Collection Data : 4.16% बढ़ा ग्रॉस टैक्स कलेक्शन, लेकिन रिफंड में 13.52% की गिरावट
मार्केट कैप के 90% हिस्से को कवर करता है बेंचमार्क
टाटा एआईए के इन दोनों नए फंड का बेंचमार्क Nifty 500 Index को रखा गया है. यह इंडेक्स भारत के फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन के 90 फीसदी से ज्यादा हिस्से को कवर करता है. इसका मतलब यह है कि निवेशकों को इन स्कीम के जरिये देश की लार्ज, मिड साइज और स्मॉल लेकिन उभरती हुई कंपनियों में एक साथ एक्सपोजर मिल सकता है. इस फंड में इक्विटी एलोकेशन 60 फीसदी से 100 फीसदी तक हो सकता है, जबकि रिस्क को बैलेंस करने के लिए जरूरत के हिसाब से 40 फीसदी तक डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश का ऑप्शन भी रखा गया है.
ULIP के जरिए निवेश, ग्रोथ के साथ सुरक्षा
इन दोनों NFOs को टाटा एआईए के यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (Unit Linked Insurance Plans) यानी ULIP के साथ जोड़कर लॉन्च किया गया है. इसका फायदा यह है कि निवेशक बाजार से जुड़े रिटर्न के साथ-साथ लाइफ इंश्योरेंस कवरेज भी पा सकते हैं. यानी एक ही प्रोडक्ट में वेल्थ क्रिएशन और फैमिली प्रोटेक्शन, दोनों का प्लान बनाया जा सकता है. टैक्स से जुड़े फायदे भी मौजूदा नियमों के मुताबिक लागू हो सकते हैं.
Also read : DSP Mutual Fund NFO : डीएसपी म्यूचुअल फंड ने लॉन्च की 2 नई इक्विट स्कीम, क्या है इनकी खासियत
NFO की टाइमिंग और कीमत
इन दोनों न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) में सब्सक्रिप्श 24 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा. इस दौरान निवेशक 10 रुपये प्रति यूनिट की शुरुआती कीमत पर सब्सक्रिप्शन कर सकते हैं. पेंशन फंड खासतौर पर उन निवेशकों के लिए है, जो रिटायरमेंट के लिए लंबे समय तक अनुशासित तरीके से निवेश करना चाहते हैं.
टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) हर्षद पाटिल का कहना है कि इन फंड्स की “मल्टीकैप स्ट्रैटेजी निवेशकों को इस ब्रॉड बेस्ड ग्रोथ में हिस्सा लेने का मौका देती है और किसी एक सेगमेंट पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता से बचाती है. मल्टीकैप ऑपर्च्युनिटीज फंड के जरिए पॉलिसीहोल्डर्स को निफ्टी 500 से जुड़े डायवर्सिफाइड इक्विटी एक्सपोजर के साथ लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन का ऑप्शन मिलता है. ULIP के साथ जुड़े होने के कारण निवेश के साथ लाइफ कवर भी मिलता है.”
टाटा एआईए के मौजूदा मल्टीकैप, टॉप 200 और इंडिया कंजम्प्शन फंड्स ने पिछले 5 साल में अपने बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न दिए हैं. इसके अलावा नवंबर 2025 तक टाटा एआईए का एयूएम (AUM) बढ़कर 141,656 करोड़ रुपये हो चुका है.
किन ULIP और पेंशन प्लान्स के साथ जुड़ा है NFO
मल्टीकैप ऑपर्च्युनिटीज फंड में टाटा एआईए के कई ULIP प्लान्स जैसे Param Raksha Life सीरीज, Smart SIP, Fortune Pro, Wealth Pro और अन्य एलिजिबल स्कीम्स के साथ निवेश किया जा सकेगा. वहीं पेंशन फंड को Smart Pension Secure और Premier Pension Secure के साथ जोड़ गया है.
NFO की बड़ी बातें
NFO की अवधि : 24 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025
शुरुआती NAV : 10 रुपये प्रति यूनिट
बेंचमार्क : Nifty 500 Index
इक्विटी एलोकेशन : 60% से 100% तक
डेट और मनी मार्केट : मैक्सिमम 40%
ULIP के जरिए लाइफ कवर के साथ निवेश का मौका
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us