scorecardresearch

NFO Alert : टाटा म्यूचुअल फंड के टाइटैनियम SIF में सब्सक्रिप्शन शुरू, इस हाइब्रिड लॉन्ग शॉर्ट फंड में क्या है खास

Tata Mutual Fund NFO : टाटा म्यूचुअल फंड ने टाइटैनियम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड (SIF) लॉन्च किया है, जिसमें सब्सक्रिप्शन 24 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक खुला है.

Tata Mutual Fund NFO : टाटा म्यूचुअल फंड ने टाइटैनियम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड (SIF) लॉन्च किया है, जिसमें सब्सक्रिप्शन 24 नवंबर से 8 दिसंबर 2025 तक खुला है.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Tata Mutual Fund Titanium SIF Hybrid Long-Short Fund NFO investment strategy details for risk adjusted returns

NFO Alert : टाटा AMC के SIF में इक्विटी, डेट और डेरिवेटिव्स के स्मार्ट कॉम्बिनेशन का दावा. (AI Generated Image)

Tata Mutual Fund New Fund Offer : टाटा म्यूचुअल फंड के नए स्पेशलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड (SIF) में सब्सक्रिप्शन आज यानी 24 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है. टाटा एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के इस नए फंड का नाम है टाइटैनियम स्पेशलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड (Titanium Specialized Investment Fund). यह एक हाइब्रिड लॉन्ग शॉर्ट इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजी (Hybrid Long-Short Investment Strategy) पर आधारित फंड है. इस रणनीति की वजह से यह फंड निवेशकों को मार्केट के हर फेज में संभावित रूप से बेहतर और बैलेंस्ड रिटर्न देने की क्षमता रखता है. इस नए फंड ऑफर में सब्सक्रिप्शन 8 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा.

ये फंड क्यों है अलग?

टाटा म्यूचुअल फंड (Tata Mutual Fund) के इस नए फंड ऑफर (New Fund Offer) का मकसद इक्विटी, डेट और डेरिवेटिव्स को मिलाकर ऐसा पोर्टफोलियो तैयार करने है, जिससे सिर्फ बाजार के ऊपर जाने पर ही नहीं, बल्कि गिरावट के दौरान और स्टेबल रहने पर भी पॉजिटिव रिटर्न की संभावनाएं बनी रहें. इस नए फंड के जरिये इक्विटी और डेट में कम से कम 25-25% निवेश किया जाएगा. इसके साथ ही अनहेज्ड शॉर्ट एक्सपोजर भी 25% तक रहेगा. यह फंड आर्बिट्राज, रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (REITs) और इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट्स (InvITs) में भी निवेश कर सकता है. इस रणनीति के जरिये इस फंड का न सिर्फ पोर्टफोलियो बैलेंस मजबूत रहेगा, बल्कि डाउनसाइड रिस्क कम रखने की कोशिश भी की जाएगी. 

Advertisment

Also read : Small vs Mid vs Large vs Flexi Cap Funds : 1 से 10 साल में किस फंड कैटेगरी ने बनाया सबसे ज्यादा पैसा? फुल कंपैरिजन

NFO की निवेश रणनीति

NFO लॉन्च के मौके पर टाटा एसेट मैनेजमेंट (Tata Asset Management) के चीफ बिजनेस ऑफिसर आनंद वरदराजन ने  कहा कि “SIF का इनवेस्टमेंट स्ट्रक्चर भारत के इनवेस्टमेंट लैंडस्केप में बड़ा बदलाव ला रहा है. मार्केट में वोलैटिलिटी तो रहेगी ही. हमारा अनुभव ये है कि बाजार का रुख 65% समय ऊपर की ओर रहता है, जबकि 35% समय नीचे की तरफ या साइडवे रहता है. Titanium SIF निवेशकों को ऐसे फेज में भी फायदा दे सकता है जब मार्केट ऊपर की तरफ न जा रहा हो.”

Titanium SIF के फंड मैनेजर सूरज नंदा के मुताबिक उनका उद्देश्य रिस्क और रिटर्न में सही संतुलन बनाकर निवेश करना है. उन्होंने कहा कि नया फंड मार्केट के रुझान के हिसाब से Long और Short पोजीशन बदलते हुए निवेश करेगा और उन निवेशकों को एक ऑप्शन मुहैया कराएगा, जो ग्रोथ के साथ स्टेबिलिटी भी चाहते हैं.”
Also read : Gold, Silver ETF में करेक्शन क्या नए इनवेस्टमेंट का मौका है? इक्विटी से क्यों अलग होनी चाहिए इनमें निवेश की रणनीति

कैसे काम करती है हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी?

फंड हाउस के मुताबिक पिछले कई दशकों के डेटा से पता चलता है कि शेयर बाजार हर समय ऊपर नहीं जाता. ऐसे में सिर्फ लॉन्ग इक्विटी रणनीति से मिलने वाले रिटर्न काफी सीमित रहे सकते हैं. वहीं, जब शेयर की कीमतें बढ़ने की उम्मीद हो तब लॉन्ग पोजीशन लेना और जब शेयर की कीमतों में गिरावट की संभावना हो तब शॉर्ट पोजीशन में निवेश, हर दौर में फायदा दिला सकता है. Titanium SIF का उद्देश्य इसी रणनीति पर चलते हुए मार्केट की तेजी में मुनाफा कमाने के साथ ही साथ मंदी या उतार–चढ़ाव के दौरान भी जोखिम को कम करके पॉजिटिव रिटर्न हासिल करने की कोशिश करना है.

Also read : Unclaimed Money Alert : बिना क्लेम के पड़े हैं हजारों करोड़ रुपये ! कैसे पता करें उनमें कहीं आपके पैसे तो नहीं?

यह फंड किन निवेशकों के लिए सही है?

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स (Hybrid Mutual Funds) की कैटेगरी में आने वाला यह एनएफओ उन निवेशकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो हाई रिस्क लेने की क्षमता और तैयारी रखते हैं. इस नए फंड का रिस्क बैंड लेवल (Risk Band Level) 5 है, जो ऊंचे रिस्क (Higher Risk) की रेटिंग बताता है. जो निवेशक लंबी अवधि के लिए पैसे लगाना चाहते हैं और कम से कम 10 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं, वे इस नए फंड ऑफर पर विचार कर सकते हैं. 

Also read : Top 5 Flexi Cap Funds : 10 साल का CAGR 16 से 20%, 1 लाख रुपये बने 4 से 6 लाख, 10 हजार SIP से कितना बना फंड?

नए फंड ऑफर की बड़ी बातें (NFO Highlights) 

  • NFO खुलने की तारीख : 24 नवंबर 2025

  • NFO बंद होने की तारीख : 8 दिसंबर 2025

  • कम से कम निवेश (Minimum Investment): 10 लाख रुपये

  • कैटेगरी: हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड (Hybrid Long-Short Fund)

  • बेंचमार्क: CRISIL Hybrid 50+50 Moderate Index (TRI)

  • एग्जिट लोड (Exit Load) : 1 साल के अंदर पैसे निकालने पर 1%

  • रिस्क लेवल (Risk Band Level) : 5 (Higher Risk)

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का मकसद सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह-मशविरा करने के बाद ही करें)

Nfo New Fund Offer hybrid mutual funds Tata Mutual Fund