/financial-express-hindi/media/media_files/2024/12/17/nQKiZhX9HPwzEbP1N9st.jpg)
mutual fund new scheme : फंड डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, यह मॉडल 40 से ज्यादा डेटा प्वॉइंट्स और इंडीकेटर्स का विश्लेषण करता है. (Freepik)
Franklin Templeton India Mutual Fund NFO : फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया का न्यू फंड ऑफर (NFO) फ्रैंकलिन इंडिया मल्टी फैक्टर फंड (Franklin India Multi-Factor Fund) आज से निवेशकों के लिए खुल गया है. यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है जो कई फैक्टर्स और क्वांट मॉडल (डेटा-बेस्ड तरीका) से निवेश करेगा. यह एनएफओ (NFO) 10 नवंबर से 24 नवंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. हर यूनिट की कीमत 10 रुपये होगी. यह स्कीम 2 दिसंबर से दोबारा खरीदने और बेचने के लिए उपलब्ध हो जाएगी.
फ्रैंकलिन टेम्पलटन (Franklin India Mutual Fund) के इस फंड का लक्ष्य लंबे समय में निवेशकों की दौलत में इजाफा करना है. यह शेयर और शेयर से जुड़े निवेशों में पैसा लगाएगा, और स्टॉक्स चुनने के लिए कंप्यूटर मॉडल और डेटा का इस्तेमाल किया जाएगा. यह फंड भारत की टॉप 500 लिस्टेड कंपनियों में से चुनकर निवेश करेगा.
Trent : 1 साल के हाई से 38% डिस्काउंट पर आया स्टॉक, क्या निवेश का है अच्छा मौका?
मल्टी फैक्टर फंड कैसे करते हैं काम?
ये फंड (New Fund Offer) कुछ तय नियमों के आधार पर काम करेगा. इसमें 5 प्रमुख निवेश फैक्टर्स होंगे:
क्वालिटी
ग्रोथ
मोमेंटम वाले शेयर
वैल्यू स्टॉक
अल्टरनेटिव्स
फंड डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, यह मॉडल 40 से ज्यादा डेटा प्वॉइंट्स और इंडीकेटर्स का विश्लेषण करता है. यह सेक्टर, कंपनी साइज और इन्वेस्टमेंट स्टाइल को संतुलित रखकर रिस्क कम करता है और मार्केट गिरावट के दौरान नुकसान घटाने की कोशिश करता है. पोर्टफोलियो बनाते समय रिस्क मैनेजमेंट पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा ताकि जोखिम कम हो और निवेश डाइवर्सिफाइड रहे.
Lenskart ने निवेशकों को किया निराश, लिस्टिंग पर 3% का हुआ नुकसान, क्या करें निवेशक
फ्रैंकलिन इंडिया मल्टी-फैक्टर फंड के फंड मैनेजर, अरिहंत जैन का कहना है कि शेयरों का मूल्यांकन करने के लिए यह क्वांट मॉडल कुछ प्रमुख कैटेगरी, जैसे क्वालिटी, वैल्यू, सेंटीमेंट और अल्टरनेटिव्स की जांच करता है. इन फैक्टर्स के अंदर कई छोटे-छोटे मापदंड होते हैं. स्टॉक चुनने के लिए हर फैक्टर का ध्यान रखा जाता है.
एडवांस टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स
फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया के प्रेसिडेंट अविनाश सत्वालेकर का कहना है कि टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से अब बड़े पैमाने पर डेटा का एनालिसिस करना और उसके आधार पर क्वांटिटेटिव मॉडल बनाना संभव हो गया है, जिससे पोर्टफोलियो मैनेजर बेहतर निवेश अवसर खोज सकते हैं. यह फंड एडवांस टेक्नोलॉजी और डेटा एनालिटिक्स को विशेषज्ञ मानवीय निगरानी के साथ जोड़कर एक बेहतर निवेश समाधान प्रदान करता है हमारा लक्ष्य है कि यह फंड अलग-अलग मार्केट साइकिल में निवेशकों को लगातार बेहतर रिटर्न दे.
Suzlon share target : 100 रुपये से सस्ते इस शेयर में कमाई का मौका, 70 से 76 रुपये का मिला टारगेट
निवेश के क्या फायदे?
यह फंड सभी फैक्टर्स में डाइवर्सिफिकेशन देगा. यह रणनीति हर तरह के मार्केट सिचुएशन में बेहतर और स्थिर रिटर्न देने के लिए बनाई गई है. इसका लक्ष्य रिस्क एडजस्टेड रिटर्न है, यानी कम जोखिम में ज्यादा रिटर्न देना.
किसके लिए बेहतर है ये विकल्प
जो निवेशक लंबी अवधि में मुनाफा कमाना चाहते हैं.
जो इक्विटी और उससे जुड़े निवेश में दिलचस्पी रखते हैं.
जो मल्टी-फैक्टर मॉडल के आधार पर चुनी गई कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं.
अगर आप एक ऐसे फंड की तलाश में हैं जो स्मार्ट तरीके से स्टॉक्स का चुनाव करता हो और लंबी अवधि में स्थिर रिटर्न दे, तो यह फंड आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.\
Franklin India Multi-Factor डिटेल
फंड हाउस : फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड
एनएफओ खुलने की तारीख : 10 नवंबर, 2025
एनएफओ बंद होने की तारीख : 24 नवंबर, 2025
कैटेगरी : थीमैटिक
कम से कम निवेश : 5,000 रुपये
लॉक इन पीरियड : कुछ नहीं
एग्जिट लोड : 1 साल से पहले भुनाने पर 0.5%
रिस्कोमीटर : वेरी हाई
बेंचमार्क : BSE 200 TRI
(Disclaimer : हमने यह आर्टिकल जानकारी के लिए दिया है. अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि यह प्रोडक्ट आपके लिए सही है या नहीं, तो अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें. NFO के समय दिए गए लेबल और जानकारी स्कीम की शुरुआती आंतरिक समझ पर आधारित है. वास्तविक निवेश के बाद इसमें बदलाव हो सकता है.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us