scorecardresearch

NFO Review : HDFC MF के नए इंडेक्स फंड में शामिल हैं हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियां, क्या आपको करना चाहिए निवेश

HDFC Mutual Fund NFO : यह नया इंडेक्स फंड हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियों में एक साथ निवेश का मौका दे रहा है. क्या आपके लिए इसमें निवेश करना सही रहेगा?

HDFC Mutual Fund NFO : यह नया इंडेक्स फंड हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियों में एक साथ निवेश का मौका दे रहा है. क्या आपके लिए इसमें निवेश करना सही रहेगा?

author-image
Viplav Rahi
New Update
HDFC BSE India Sector Leaders Index Fund NFO Review 2025

HDFC Mutual Fund का नया BSE India Sector Leaders Index Fund हर सेक्टर के टॉप 3 लीडर्स में निवेश का मौका दे रहा है. (AI Generated Image)

HDFC Index Fund NFO Review : एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के एक नए इंडेक्स फंड में सब्सक्रिप्शन खुला हुआ है. इस नए फंड ऑफर (New Fund Offer) की खास बात ये है कि इसके जरिये आप देश के हर प्रमुख सेक्टर की सबसे आगे चल रही कंपनियों में एक साथ पैसा लगा सकते हैं.  इस स्कीम के बेंचमार्क इंडेक्स का पिछला प्रदर्शन और रिस्कोमीटर पर रेटिंग देखकर इसे एक हाई रिस्क, हाई रिटर्न स्कीम कहा जा सकता है. 

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) की इस नई स्कीम का नाम एचडीएफसी बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड (HDFC BSE India Sector Leaders Index Fund) है. इस NFO में सब्सक्रिप्शन 7 नवंबर 2025 से 21 नवंबर 2025 तक खुला हुआ है. 

Advertisment

सेक्टर लीडर में निवेश का क्या है फायदा?

सेक्टर लीडर्स को निवेश के लिहाज से मजबूत माना जाता है क्योंकि वे अपने सेक्टर में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर रखती हैं और उतार-चढ़ाव का सामना बेहतर ढंग से करने की क्षमता रखती हैं. आमतौर पर ऐसी कंपनियां इन्नोवेशन (innovation) में आगे रहती हैं और ब्रांड इमेज व मैनेजमेंट के मामले में भी मजबूत होती हैं. ऐसे लीडर्स में निवेश करने पर लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन (wealth creation) की संभावना भी अधिक रहती है.

Also read : AMFI October 2025 Data : इक्विटी फंड्स में नेट इनफ्लो 18.8% घटा, लेकिन बढ़ते निवेश के साथ फ्लेक्सी कैप एक बार फिर नंबर 1

हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियों में निवेश का मौका

HDFC BSE इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड देश के हर प्रमुख सेक्टर की टॉप 3 कंपनियों में निवेश करेगा. यह एक ओपन-एंडेड इंडेक्स फंड (Index Fund) है जो बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स (BSE India Sector Leaders Index TRI) को ट्रैक करेगा. इस इंडेक्स में हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियों का सेलेक्शन पिछले 6 महीने के एवरेज मार्केट कैपिटलाइजेशन (Average 6-month daily total market capitalization) के आधार पर किया जाता है. 

अपनी इस निवेश रणनीति की बदौलत HDFC म्यूचुअल फंड का नया इंडेक्स फंड निवेशकों को हर सेक्टर की टॉप कंपनियों में निवेश का मौका दे रहा है. इससे निवेशकों को न सिर्फ मजबूत कंपनियों में एक्सपोजर मिलेगा, बल्कि अलग-अलग सेक्टर में निवेश की वजह से सेक्टोरल डायवर्सिफिकेशन (sectoral diversification) का फायदा भी मिलेगा.

Also read : Top 5 Large Cap Funds : टॉप 5 लार्ज कैप फंड्स ने 5 साल में 24% तक दिया रिटर्न, HDFC, Nippon और ICICI Pru में नंबर 1 कौन ?

कैसा है बेंचमार्क इंडेक्स का पिछला रिटर्न

इस एनएफओ के बेंचमार्क BSE India Sector Leaders Index का अब तक का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है. इस इंडेक्स की फैक्टशीट के मुताबिक पिछले 3 साल का औसत सालाना रिटर्न 22.52%, 5 साल का 25.33% और 10 साल का CAGR 15.15% रहा है. हालांकि पिछले रिटर्न के आगे जारी रहने की गारंटी नहीं होती, लेकिन इन आंकड़ों से इंडेक्स के प्रदर्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है.

इस इंडेक्स में शामिल कंपनियों की मौजूदा लिस्ट को देखने से पता चलता है कि HDFC म्यूचुअल फंड का ये एनएफओ किस तरह आपको एक ही स्कीम के जरिये रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल और ITC जैसी देश की तमाम दिग्गज कंपनियों की ग्रोथ में शामिल होने का मौका दे रहा है.

Also read : EPF VPF Investment 2025 Guide : ईपीएफ के साथ क्यों करें VPF में निवेश? क्या हैं इसके बड़े फायदे और नियम

बेंचमार्क इंडेक्स की टॉप कंपनियां (Index Top Constituents by Weightage)

BHARTI AIRTEL LTD. 5.3%

RELIANCE INDUSTRIES LTD 5.14%

HDFC BANK LTD. 5.09%

ICICI BANK LTD. 5.02%

INFOSYS LTD. 4.87%

LARSEN & TOUBRO LTD 4.31%

ITC LTD. 3.88%

TATA CONSULTANCY SERVICES LTD. 3.52%

STATE BANK OF INDIA 3.16%

MAHINDRA & MAHINDRA LTD. 2.82%

बेंचमार्क इंडेक्स का सेक्टर वेटेज (Index Sector Weightage)

Consumer Discretionary : 22.38%

Financial Services : 13.27%

Commodities : 10.45%

Information Technology : 9.42%

Industrials : 9.22%

Telecommunication : 7.45%

Energy : 7.13%

Fast Moving Consumer Goods : 6.95%

Utilities : 3.94%

Healthcare : 3.77%

Diversified : 3.04%

Services : 3%

(Source : Index Fact Sheet)

Also read : JioBlackRock Flexi Cap Fund : जियोब्लैकरॉक फ्लेक्सी कैप फंड ने HDFC बैंक में सबसे ज्यादा किया निवेश, और किन दिग्गज शेयरों पर लगाया है दांव?

फंड मैनेजमेंट और स्ट्रक्चर

फंड को नंदिता मेनेजिस (Nandita Menezes) और अरुण अग्रवाल (Arun Agarwal) मैनेज करेंगे, जो HDFC AMC के अनुभवी फंड मैनेजर हैं. इस स्कीम में कोई एग्जिट लोड (Exit Load) नहीं है और मिनिमम इनवेस्टमेंट की रकम सिर्फ 100 रुपये रखी गई है. इंडेक्स फंड होने की वजह से इसमें एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) भी कम रहने की उम्मीद की जा सकती है.

यह स्कीम सिर्फ ग्रोथ ऑप्शन (Growth Option) के साथ लॉन्च की गई है. यानी डिविडेंड देने की बजाय निवेश से हुई कमाई फिर से फंड में जोड़ दी जाएगी, ताकि लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का फायदा मिल सके. HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नवनीत मुनोत का कहना है कि HDFC BSE इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड का मकसद इन्वेस्टर्स को देश के लीडिंग बिज़नेस की ग्रोथ पोटेंशियल में हिस्सा लेने और उनके मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड के फायदा उठाने का मौका देना है. उन्हें भरोसा है कि इस क्षेत्र में 20 साल से ज्यादा की विशेषज्ञता की बदौलत एचडीएफसी म्यूचुअल फंड इस मकसद को पूरा करने के लिए अच्छी पोजीशन में हैं.

किन निवेशकों के लिए सही है यह स्कीम?

अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक (Long-term Investor) हैं और 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो यह स्कीम आपके लिए सही हो सकती है. यह फंड बहुत हाई रिस्क (Very High Risk) कैटेगरी में आता है. इसलिए इसमें निवेश तभी करें, अगर आपके पास बाजार की अस्थिरता (volatility) को झेलने की क्षमता हो.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)

Index Fund Nfo New Fund Offer HDFC Mutual Fund