scorecardresearch

HDFC MF के नए इंडेक्स फंड में इसी हफ्ते बंद होगा सब्सक्रिप्शन, टॉप 3 कंपनियों पर फोकस करने वाले इस NFO में क्यों करें निवेश?

HDFC BSE India Sector Leaders Index Fund NFO में सब्सक्रिप्शन 21 नवंबर को बंद हो रहा है. यह फंड कैसे करेगा सेक्टर लीडर्स का सेलेक्शन, निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान

HDFC BSE India Sector Leaders Index Fund NFO में सब्सक्रिप्शन 21 नवंबर को बंद हो रहा है. यह फंड कैसे करेगा सेक्टर लीडर्स का सेलेक्शन, निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान

author-image
Viplav Rahi
New Update
Groww Nifty Metal ETF NFO Review with Nifty Metal Index performance

HDFC MF का नया Sector Leaders Index Fund दे रहा है देश की टॉप कंपनियों में निवेश का मौका. (AI Generated Image)

HDFC NFO Update, Best NFO 2025, Sector Leaders Index Fund : एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के एक नए इंडेक्स फंड ऑफर में सब्सक्रिप्शन इसी हफ्ते बंद होने वाला है. इस नए फंड का नाम है एचडीएफसी बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड (HDFC BSE India Sector Leaders Index Fund). ये फंड उन टॉप कंपनियों में निवेश करेगा, जो अपने-अपने सेक्टर की सबसे बड़ी लीडर हैं. इस NFO में सब्सक्रिप्शन 21 नवंबर 2025 को बंद हो रहा है. इंडेक्स फंड होने की वजह से यह एक पैसिव स्कीम है, यानी इस फंड के पोर्टफोलियो के लिए शेयर्स का सेलेक्शन फंड मैनेजर की मर्जी से नहीं, बल्कि बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स (BSE India Sector Leaders Index) को ट्रैक करते हुए किया जाएगा. 

BSE इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स में क्या है खास? (Sector Leaders Index Explained)

Advertisment

एचडीएफसी म्यूचुअल फंड (HDFC Mutual Fund) की इस स्कीम को समझने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि सेक्टर लीडर्स इंडेक्स (Sector Leaders Index) क्या है. दरअसल इस इंडेक्स के लिए BSE 500 में शामिल अलग-अलग सेक्टर्स में से हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियों को मार्केट कैप के आधार पर चुना जाता है. जाहिर है कि ये सेक्टर के सबसे मजबूत लार्ज कैप स्टॉक्स होते हैं. सेक्टर लीडर्स इंडेक्स में शामिल हर कंपनी का वेटेज 1% से 5% तक होता है, जिससे पोर्टफोलियो मजबूत और स्टेबल बनने के साथ ही किसी एक कंपनी पर ज्यादा निर्भर नहीं रहता.

मिसाल के तौर पर HDFC बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड इस इंडेक्स में फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर से HDFC Bank, ICICI Bank और SBI जैसे 3 दिग्गज बैंक शामिल हैं. वहीं, IT सेक्टर में TCS, Infosys और Wipro और FMCG में Hindustan Unilever, ITC और Nestle India जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. यानी यह इंडेक्स उन कंपनियों से मिलकर बना है जो कई सालों से मार्केट की टॉप परफॉर्मर रही हैं. (Top Sector Leaders Stocks India)

Also read : Silver ETF : 1 साल में 81% तक रिटर्न देने वाले टॉप 11 सिल्वर फंड, HDFC से SBI MF तक की स्कीम शामिल, तेजी की 5 बड़ी वजहें

मार्केट लीडर्स इंडेक्स में निवेश के फायदे (Why Invest in Market Leaders)

अब आपके मन में ये सवाल उठ सकता है कि आखिर मार्केट लीडर्स में निवेश करने से क्या फायदा होता है? सेक्टोरल लीडर्स में शामिल कंपनियां ऐसी होती हैं, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती है और जिनके कारोबार में एंट्री बैरियर काफी ऊंचे होते हैं. यानी नए प्लेयर्स के लिए इन कंपनियों को चुनौती देना आसान नहीं होता.

ऐसी कंपनियों के पास लगातार रिसर्च (R&D) और इनोवेशन पर निवेश करने और नए बिजनेस मॉडल अपनाने के लिए जरूरी आर्थिक संसाधन भी मौजूद रहते हैं. यही वजह है कि इनकी ग्रोथ का ट्रैक रिकॉर्ड बाकी कंपनियों से बेहतर होता है. इनकी ब्रांड इमेज भी इतनी मजबूत होता है कि ग्राहक लंबे समय तक इनसे जुड़े रहते हैं. मार्केट की गिरावट या आर्थिक संकट के समय भी यही कंपनियां सबसे पहले रिकवर करती हैं. (Why Sector Leaders Outperform)

इस इंडेक्स को हर 6 महीने में रिबैलेंस किया जाता है. यानी अगर किसी सेक्टर में लीडर बदल जाता है तो वह अपडेट तुरंत पोर्टफोलियो में आ जाता है. इससे इंडेक्स हमेशा मार्केट के नए हालात को रिप्रजेंट करता रहता है. (Dynamic Index Investing)

Also read : Best Return Equity Funds : इक्विटी फंड की किस कैटेगरी ने स्मॉल कैप को पीछे छोड़ा? 5 साल में 5.5 गुना हुए पैसे, 41% तक पहुंचा CAGR

BSE 500 से कैसे अलग है सेक्टर लीडर्स इंडेक्स? (BSE 500 vs Sector Leaders Index)

कई निवेशक सोच सकते हैं कि अगर BSE 500 जैसा बड़ा इंडेक्स पहले से मौजूद है, तो फिर निवेश के लिए अलग से सेक्टर लीडर्स इंडेक्स की जरूरत क्या है? दरअसल, सेक्टर लीडर्स इंडेक्स का वेटेज पैटर्न काफी अलग है. इसमें टेलीकॉम, IT, कंस्ट्रक्शन और रियल्टी जैसे सेक्टर्स का वेटेज BSE 500 से ज्यादा है, जबकि ऑटो, ऑयल & गैस और BFSI का वेटेज थोड़ा कम है. इससे पोर्टफोलियो एक अलग तरह का बैलेंस बनाता है.

पिछले 15 साल के डेटा को देखें तो Sector Leaders Index ने लगभग हर अवधि में BSE 500 को आउटपरफॉर्म किया है. 19 में से 12 साल यह इंडेक्स BSE 500 से बेहतर रिटर्न दे चुका है. इसके P/E और P/BV रेशियो भी आकर्षक हैं, जिससे यह वैल्यूएशन के नजरिए से महंगा नहीं लगता. (Index Fund Performance India)

न्यू फंड ऑफर की बड़ी बातें (HDFC Sector Leaders NFO Details)

HDFC बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड का NFO 7 नवंबर से खुला है और 21 नवंबर 2025 को बंद होगा. यह एक ओपन-एंडेड पैसिव फंड होगा, जिसे रिस्कोमीटर पर बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग मिली है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह फंड 95%-100% तक निवेश इक्विटी में करेगा. इसके लिए मिनिमम इनवेस्टमेंट की रकम सिर्फ 100 रुपये रखी गई है, जिससे छोटे नए निवेशकों के लिए भी इसमें निवेश करना आसान होगा. इस फंड को नंदिता मेनेजिस (Nandita Menezes) और अरुण अग्रवाल (Arun Agarwal) मैनेज करेंगे, जिनके पास इंडेक्स फंड्स को मैनेज करने का लंबा अनुभव है. इंडेक्स फंड होने के कारण इसमें एक्सपेंस रेशियो भी कम रहने की उम्मीद है.

Also read : High Return Scheme : निप्पॉन इंडिया के इस फंड ने 1000 रुपये की SIP से बनाया 1.13 करोड़ का कॉर्पस, 30 साल का CAGR 18% के पार

इस फंड पर कितना लगेगा टैक्स? (NFO Taxation Rules)

HDFC बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड एक इक्विटी फंड है. इसमें 12 महीने से कम अवधि के लिए निवेश करने पर 20% की दर से शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन्स (STCG) टैक्स लगेगा. वहीं इनवेस्टमेंट को 12 महीने से ज्यादा होल्ड करने पर 12.5% लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स लगेगा. साथ ही एक साल में 1,25,000 रुपये तक के बेनिफिट पर सालाना छूट भी मिलती है. डिविडेंड आपकी टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्सेबल होगा. 

किन्हें करना चाहिए निवेश 

ये न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) उन निवेशकों के लिए सही ऑप्शन हो सकता है, जो देश की कुछ सबसे बड़ी और मजबूत कंपनियों में एक ही स्कीम के जरिये पैसे लगाना चाहते हैं. हालांकि इस फंड में कोई एग्जिट लोड नहीं है, लेकिन इक्विटी फंड्स से बेहतर रिटर्न पाने के लिए 5 से 7 साल का होल्डिंग पीरियड फायदेमंद माना जाता है. अगर इसमें SIP के जरिये निवेश करें तो मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर कम होता है और लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है. लेकिन हाई रिस्क इनवेस्टमेंट होने के कारण इसमें उन्हीं लोगों को पैसे लगाने चाहिए, जो ज्यादा जोखिम बर्दाश्त करने की क्षमता रखते हैं.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश से जुड़े फैसले पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)

Index Fund Nfo New Fund Offer HDFC Mutual Fund