/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/28/sbi-mutual-fund-top-5-schemes-with-high-return-ai-chatgpt-2025-11-28-14-32-43.jpg)
Nippon India Multi Cap Fund 5 साल के रिटर्न और AUM में मल्टी कैप कैटेगरी का नंबर 1 फंड है. (AI Generated Image)
Number 1 Multi Cap Mutual Fund : निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड (Nippon India Multi Cap Fund) अपनी कैटेगरी की नंबर 1 स्कीम है. यह 5 साल के औसत सालाना रिटर्न (CAGR) और एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) दोनों मामलों में टॉप पर है. इतना ही नहीं, इस स्कीम ने अपनी कैटेगरी एवरेज और बेंचमार्क को 1 साल से लेकर 10 साल तक हर अवधि में पीछे छोड़ दिया है. अगर किसी ने इस फंड में 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होंगे, तो उसकी फंड वैल्यू अब करीब 3.3 लाख रुपये हो चुकी होगी. सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए निवेश करने वालों को भी इस स्कीम ने मोटा मुनाफा दिया है.
High Return Multi Cap Funds, Best Mutual Funds : निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयर्स में निवेश करती है. निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) की इस स्कीम का मकसद अलग-अलग मार्केट कैप सेगमेंट में मौके तलाशकर लंबी अवधि में बेहतर ग्रोथ देना है. निवेशकों के लिए इस स्कीम के डायरेक्ट प्लान (Direct Plan) और रेगुलर प्लान (Regular Plan) दोनों मौजूद हैं. वैल्यू रिसर्च ने इसे 5-स्टार रेटिंग दी है, जबकि मॉर्निंगस्टार की ओर से इसे 4-स्टार रेटिंग मिली हुई है.
5 साल में कैसा रहा रिटर्न
इस फंड का 5 साल का औसत सालाना रिटर्न यानी CAGR 26.48 फीसदी रहा है. जबकि इसी दौरान मल्टी कैप कैटेगरी का औसत रिटर्न 20.17 प्रतिशत और बेंचमार्क इंडेक्स Nifty 500 Multicap 50:25:25 TRI का औसत रिटर्न 19.81 प्रतिशत रहा है. साफ है कि इस स्कीम ने अपने बेंचमार्क और कैटेगरी एवरेज दोनों को अच्छे अंतर से पीछे छोड़ा है. वहीं, पिछले 5 साल में स्कीम का एब्सोल्यूट रिटर्न 211.94 प्रतिशत रहा है.
1 लाख रुपये 5 साल में हो गए 3.3 लाख
अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस फंड में 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो 28 नवंबर 2025 के NAV के आधार पर आज उसकी वैल्यू करीब 3,33,880 रुपये होती. यानी सिर्फ 5 साल में पैसा तीन गुना से ज्यादा हो गया. यही वजह है कि यह फंड लंबी अवधि के निवेशकों के बीच खासा लोकप्रिय है.
SIP इनवेस्टमेंट पर भी मिला मुनाफा
जिन निवेशकों ने एकमुश्त पैसे लगाने की जगह इस स्कीम में मंथली SIP की है, उन्हें भी इस फंड ने अच्छा-खासा मुनाफा कराया है. निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड का पिछले 5 साल का एन्युलाइज्ड SIP रिटर्न 20.47% है, जो काफी अच्छा माना जा सकता है.
इस सालाना रिटर्न की बदौलत स्कीम में 5 साल पहले शुरू की गई 10,000 रुपये की मंथली SIP की फंड वैल्यू अब करीब 9,97,962 रुपये हो चुकी है, जबकि इस दौरान इनवेस्टर का कुल निवेश 6 लाख रुपये ही है.
Also read : Zepto IPO: आईपीओ के जरिए 4546 करोड़ जुटाने की तैयारी में जेप्टो, सब्सक्रिप्शन के लिए कब खुलेगा इश्यू?
AUM, रिस्क फैक्टर और एक्सपेंस रेशियो
15 दिसंबर 2025 को इस स्कीम का AUM करीब 50,152 करोड़ रुपये था, जो इसे मल्टी कैप कैटेगरी का सबसे बड़ा फंड बनाता है. रिस्कोमीटर पर इसे बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की कैटेगरी में रखा गया है, यानी यह फंड उन निवेशकों के लिए ज्यादा सही है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव को झेल सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इस स्कीम के डायरेक्ट प्लान (Direct Plan) का एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) सिर्फ 0.71 प्रतिशत है, जो इसे कैटेगरी की सबसे कम खर्च वाली स्कीम में शामिल करता है. स्कीम का Sharpe Ratio 1.05 है, जबकि कैटेगरी का औसत 0.84 है, जिससे इस स्कीम में बेहतर रिस्क एडजस्टेड रिटर्न का संकेत मिलता है.
Also read : Insurance Laws Amendment Bill 2025: बीमा सेक्टर में बड़े बदलाव की पहल, 100% FDI का बिल संसद में पेश
पोर्टफोलियो और फंड मैनेजमेंट
फंड की टॉप होल्डिंग्स में कई दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स शामिल हैं, जो इसे लंबी अवधि में मजबूती देते हैं. 30 नवंबर 205 को स्कीम की टॉप 10 होल्डिंग्स और पोर्टफोलियो में उनकी हिस्सेदारी इस प्रकार थी :
निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड की टॉप 10 होल्डिंग
HDFC Bank : 5.45%
Axis Bank : 3.62%
Reliance Industries : 3.00%
Infosys : 2.86%
GE Vernova T&D : 2.76%
Max Financial Services : 2.48%
ICICI Bank : 2.36%
L & T : 2.02%
NTPC Ltd : 1.94%
ITC Ltd : 1.86%
स्कीम की टॉप होल्डिंग्स को देखने से पता चलता है कि ये फंड क्वालिटी स्टॉक्स पर फोकस करता है. इस स्कीम के फंड मैनेजर शैलेश राज भान (Sailesh Raj Bhan) हैं, जो इसे मार्च 2005 से मैनेज कर रहे हैं, जबकि आशुतोष भार्गव (Ashutosh Bhargava) सितंबर 2021 से इसके को-फंड मैनेजर हैं. इस स्कीम का उद्देश्य इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश के जरिए लंबी अवधि में कैपिटल एप्रिसिएशन हासिल करना है. लेकिन बाजार आधारित होने के कारण इन उद्देश्यों के पूरा होने की गारंटी नहीं होती.
निवेश से पहले क्या ध्यान रखें
इक्विटी म्यूचुअल फंड के रिटर्न हमेशा बाजार पर आधारित होते हैं, इसलिए जरूरी नहीं कि उनका पिछला प्रदर्शन आगे भी जारी रहे. यही वजह है कि इस स्कीम को भी वेरी हाई रिस्क की रेटिंग मिली हुई है. इसलिए निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल गोल और रिस्क प्रोफाइल को समझना जरूरी है. इस स्कीम में पैसे तभी लगाने चाहिए जब आप कम से कम 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए निवेश करने की तैयारी रखते हों.
फंड की बड़ी बातें
Nippon India Multi Cap Fund एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करती है.
ये मल्टी कैप फंड कैटेगरी में 5 साल के रिटर्न और AUM दोनों में नंबर 1 स्कीम है.
स्कीम के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में 211.94% एब्सोल्यूट रिटर्न और 26.48% सालाना (CAGR) रिटर्न दिया है.
5 साल का कैटेगरी एवरेज रिटर्न 20.17% और बेंचमार्क रिटर्न 19.81% है.
स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स है Nifty 500 Multicap 50:25:25 TRI
1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश 5 साल में बढ़कर करीब 3,33,880 रुपये हुआ.
5 साल में 10,000 रुपये मंथली SIP की वैल्यू करीब 9,97,962 रुपये हुई
5 साल का SIP रिटर्न सालाना आधार पर 20.47% रहा.
15 दिसंबर 2025 तक AUM करीब 50,152 करोड़ रुपये, जो कैटेगरी में सबसे ज्यादा है.
एक्सपेंस रेशियो डायरेक्ट प्लान में 0.71%, रेगुलर प्लान में 1.49 %
Sharpe Ratio 1.05 है, जो 0.84 के कैटेगरी एवरेज से बेहतर रिस्क एडजस्टेड रिटर्न दिखाता है.
रिस्कोमीटर पर स्कीम ‘Very High Risk’ कैटेगरी में है.निनिनि
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us