/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/09/nippon-india-large-cap-fund-5-star-rating-with-5-year-high-returns-2025-12-09-19-40-11.jpg)
Nippon India Large Cap Fund : 5-स्टार रेटिंग और बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न देने वाली नंबर 1 स्कीम (AI Generated Image)
Nippon India Large Cap Fund, Number 1 in 5 Year Performance : निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड 5 साल के रिटर्न के लिहाज से अपनी कैटेगरी की नंबर वन स्कीम है. इसका पिछला प्रदर्शन कितना जबरदस्त है, इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इस स्कीम का पिछले 5 साल का एनुअल रिटर्न (CAGR) 21.88% है, जो इसके बेंचमार्क इंडेक्स (BSE 100 TRI) की तुलना में करीब साढ़े पांच फीसदी ज्यादा है. स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 50 हजार करोड़ रुपये के आसपास है, जो इस फंड में निवेशकों के भरोसे का संकेत देता है. साथ ही क्रिसिल (Crisil) और वैल्यू रिसर्च, दोनों ने इस फंड को 5 स्टार रेटिंग भी दी हुई है.
लार्ज कैप फंड की खासियत
लार्ज कैप फंड्स (Large Cap Funds) को तुलनात्मक रूप से भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए जाना जाता है. आमतौर पर माना जाता है कि इनका एवरेज रिटर्न भले ही स्मॉल कैप या मिड कैप फंड्स की तुलना में कम हो, लेकिन बाजार की उथल-पुथल का सामना करने की क्षमता इनमें अधिक रहती है. लेकिन निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) की इस स्कीम के पिछले 5 साल के आंकड़े तो रिटर्न के मामले में भी काफी धमाकेदार रहे हैं.
5 साल का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड
Nippon India Large Cap Fund के डायरेक्ट प्लान का पिछले 5 साल का औसत सालाना रिटर्न 21.88% रहा है. इसी अवधि के दौरान स्कीम के बेंचमार्क इंडेक्स BSE 100 TRI का CAGR 16.41% रहा है. इस हिसाब से देखें तो इस स्कीम का सालाना रिटर्न इसके बेंचमार्क के मुकाबले 5.47% अधिक है.
- लंपसम पर 5 साल का CAGR : 21.88 % (डायरेक्ट प्लान)
- बेंचमार्क इंडेक्स का 5 साल का CAGR : 16.41 %
- स्कीम और बेंचमार्क इंडेक्स के 5 साल के CAGR में अंतर : 5.47%
किसी भी लार्ज कैप फंड के लिए लंबी अवधि में बेंचमार्क को इतने बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ना बड़ी बात है. इसका मतलब है कि फंड मैनेजर्स का स्टॉक-सेलेक्शन और एसेट एलोकेशन काफी सफल रहा है. स्कीम की टॉप 10 स्टॉक होल्डिंग्स पर आगे नजर डालेंगे, लेकिन पहले देखते हैं कि इस स्कीम में लंपसम और सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये निवेश करने वालों को पिछले 5 साल में कितना फायदा हुआ है.
लंपसम पर कितना मिला रिटर्न
अगर किसी ने Nippon India Large Cap Fund के डायरेक्ट प्लान में 5 साल पहले 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश (Lumpsum Investment) किया होगा, तो उनके निवेश की मौजूदा फंड वैल्यू बढ़कर पौने तीन लाख रुपये से अधिक हो गई होगी.
- स्कीम के डायरेक्ट प्लान में 5 साल पहले लंपसम निवेश : 1 लाख रुपये
- 1 लाख रुपये के निवेश की 5 साल बाद फंड वैल्यू : 2,87,280 रुपये
(फंड की वेबसाइट पर मौजूद कैलकुलेशन, 28 नवंबर 2025 की 105.6844 रुपये की NAV पर आधारित)
SIP पर भी बेहतर रिटर्न
पिछले 5 साल के दौरान Nippon India Large Cap Fund के डायरेक्ट प्लान में SIP के जरिये निवेश करने वालों को भी बढ़िया रिटर्न मिला है :
- निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड (डायरेक्ट प्लान) में मंथली SIP : 10,000 रुपये
- मंथली SIP की अवधि (Investment Duration) : 5 साल
- मंथली SIP से 5 साल में कुल निवेश : 6 लाख रुपये
- SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 18.69%
- SIP निवेश की 5 साल बाद फंड वैल्यू : 9,55,617 रुपये
(सोर्स : वैल्यू रिसर्च)
किन कंपनियों में लगाया है सबसे बड़ा दांव
31 अक्टूबर 2026 की फंड फैक्ट शीट के अनुसार फंड का पोर्टफोलियो मुख्य रूप से बैंकिंग, आईटी, कंज्यूमर और कैपिटल गुड्स सेक्टर में फैला हुआ है.
टॉप 10 होल्डिंग्स इस प्रकार हैं:
HDFC Bank – 8.36%
Reliance Industries – 6.25%
ICICI Bank – 4.54%
State Bank of India – 4.46%
Axis Bank – 4.29%
Larsen & Toubro – 3.63%
Bajaj Finance – 3.13%
ITC – 3.04%
Infosys – 3.03%
GE Vernova T&D India – 2.83%
इस फंड के पोर्टफोलियो में मौजूद टॉप 10 स्टॉक्स की लिस्ट से साफ है कि इसके फंड मैनेजर मजबूत बिज़नेस मॉडल वाली बड़ी कंपनियों पर दांव लगा रहे हैं. बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में इसका एक्सपोजर सबसे ज्यादा 23.15% है. इसके बाद 6.83% निवेश आईटी-सॉफ्टवेयर सेक्टर में है. इनके अलावा फंड के निवेश वाले टॉप 10 सेक्टर्स में Automobiles, Petroleum Products, Retailing, Diversified FMCG, Finance, Pharmaceuticals & Biotechnology, Electrical, Equipment और Power शामिल हैं, जिनकी पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी 5 से 6 फीसदी के आसपास है.
स्कीम से जुड़ी जरूरी जानकारी
रेगुलर प्लान लॉन्च होने की तारीख : 8 अगस्त 2007
डायरेक्ट प्लान लॉन्च होने की तारीख : 1 जनवरी 2013
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 49,660 करोड़ रुपये (8 दिसंबर 2025 को)
क्रिसिल रेटिंग : 5 स्टार
वैल्यू रिसर्च रेटिंग : 5 स्टार
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : डायरेक्ट प्लान 0.67%, रेगुलर प्लान 1.49%
फंड मैनेजर : भाविक दवे (Bhavik Dave), शैलेष राज भान (Sailesh Raj Bhan)
रिस्क लेवल : बहुत अधिक (Very High)
(सोर्स : AMFI, फंड फैक्टशीट)
किनके लिए सही है ये स्कीम
निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड (Nippon India Large Cap Fund) का 5 साल का रिटर्न चार्ट भले ही बेहद आकर्षक दिख रहा हो, लेकिन आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहेगा इसकी गारंटी नहीं है. हालांकि लार्ज कैप फंड को मिड कैप या स्मॉल कैप की तुलना में कम जोखिम भरा माना जाता है, लेकिन प्योर इक्विटी फंड होने के कारण स्कीम के रिटर्न पूरी तरह से बाजार की चाल पर निर्भर होते हैं. यही वजह है कि इस स्कीम को रिस्कोमीटर पर बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग दी गई है. इसलिए इसमें निवेश करने से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता को समझ लेना चाहिए. इक्विटी फंड में निवेश का फायदा लेना हो तो हमेशा लंबी अवधि यानी कम से कम 5 साल के लिए पैसे लगाने की तैयारी रखनी चाहिए. एसआईपी के जरिये निवेश करने पर कंपाउंटिंग के साथ ही साथ एवरेजिंग का भी फायदा मिलता है, जिससे मार्केट की उथल-पुथल का असर कुछ कम हो जाता है.
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और सेबी रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us