scorecardresearch

Nippon India Pharma Fund : पावरफुल SIP परफॉर्मेंस के 21 साल, 18%+ CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड

Equity mutual fund highest returns : निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड ने पिछले 20–21 सालों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने हर दूसरे इक्विटी म्यूचुअल फंड को पीछे छोड़ दिया है. चाहे SIP हो या लम्प सम निवेश, दोनों में यह टॉपर्स में रहा है.

Equity mutual fund highest returns : निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड ने पिछले 20–21 सालों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने हर दूसरे इक्विटी म्यूचुअल फंड को पीछे छोड़ दिया है. चाहे SIP हो या लम्प सम निवेश, दोनों में यह टॉपर्स में रहा है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Record Breaking Returns, Turning SIPs into Crores, Top-Performing Mutual Fund of 20 Years, Nippon India Pharma Fund, India Most Powerful SIP Story, निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, Consistent Wealth Builder, Best pharma mutual fund India

Nippon India Pharma Fund review : लंबी अवधि में सही फंड का चुनाव आपकी वित्तीय जिंदगी पूरी तरह बदल सकता है. Photograph: (Freepik)

Nippon India Pharma Fund, The Consistent Wealth Builder : मिस्टर एक्स ने 20 साल पहले म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड को चुना. उन्होंने कुछ पैसा इसमें एकमुश्त निवेश किया और थोड़ा रिस्क लेते हुए इसी में मंथली SIP भी शुरू कर दी. बाजार के उतार चढ़ाव में भी उन्होंने अपना निवेश बनाए रहा और इसका रिजल्ट भी उन्हें मिला. यह स्कीम बीते 20 साल में हर इक्विटी स्कीम के मुकाबले रिटर्न देने में नंबर 1 रही है. मिस्टर एक्स का वन टाइम इन्वेस्टमेंट 33 गुना से अधिक हो गया. वहीं एसआईपी में उन्हें 18 फीसदी सालाना से अधिक रिटर्न मिला.

SIP Chart : 10 करोड़ फंड के लिए 12% CAGR पर कितनी मंथली एसआईपी जरूरी, उम्र के हिसाब से चार्ट

Advertisment

निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड ने पिछले 20-21 सालों में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसने हर दूसरे इक्विटी म्यूचुअल फंड को पीछे छोड़ दिया है. चाहे SIP हो या लम्प सम निवेश, दोनों में यह फंड टॉपर्स में रहा है. अगर किसी ने 10,000 रुपये की SIP चलाई होती, तो आज उसकी वैल्यू 2.5 करोड़ से ज्यादा होती. ऐसे सभी निवेशकों की कहानी इसी बात को साबित करती है कि लंबी अवधि में सही फंड का चुनाव आपकी वित्तीय जिंदगी पूरी तरह बदल सकता है.

कुल एसेट्स : 8,346.49 करोड़ रुपये (31 अक्‍टूबर 2025)
एक्‍सपेंस रेश्‍यो : 1.80 फीसदी (31 अक्‍टूबर 2025)
स्‍टैंडर्ड डेविएशन : 15.24
बीटा : 0.89
शार्प रेश्‍यो : 0.95
पोर्टफोलियो टर्नओवर : 0.41
NAV : 515.3218 रुपये (21 नवंबर 2025 तक)

SBI MODS vs Fixed Deposit : एसबीआई का मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम क्यों हो सकता है एफडी से बेहतर च्वॉइस

फंड की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी

Nippon India Mutual Fund का यह फंड लार्ज कैप और मिड कैप कंपनियों का संयोजन है जिसका उद्देश्य लगातार बेहतर रिटर्न प्रदान करना है. • फंड का निवेश इंडस्ट्री के सभी महत्वपूर्ण सेग्मेंट में फैला हुआ है - डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, ब्रांडेड और जेनेरिक, CRAMS (कांट्रैक्ट रिसर्च एंड मैन्युफैक्चरिंग) और हेल्थकेयर सर्विसेज - बीमा, अस्पताल, डायग्नोस्टिक्स.

बाजार के महत्वपूर्ण सब सेग्मेंट के भीतर रिलेटिव वैल्यू निवेश के लिए एक महत्वपूर्ण  पैरामीटर है. लो कैपिटल इंटेसिव सेक्टर जो बाजार की अस्थिरता से कम प्रभावित होता है, जिसमें अच्छी ग्रोथ की संभावना और डिसेंट कैश फ्लो होता है. हेल्थकेयर सर्विसेज के बारे में बढ़ती जागरूकता, घरेलू डेमोग्राफी से प्रेरित मांग की संभावनाएं, नए ग्रोथ एरिया - हेल्थकेयर सर्विसेज/आउटसोर्सिंग, स्पेशिएलिटी फार्मा प्रमुख चालक हैं. 

निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड : SIP प्रदर्शन

21 साल में SIP का एनुअलाइज्‍ड रिटर्न : 18.77%
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
21 साल में कुल निवेश : 25,70,000 रुपये 
20 साल बाद SIP की वैल्‍यू : 2,72,10,182 रुपये (करीब 2.72 करोड़ रुपये)

20 साल में SIP का एनुअलाइज्‍ड रिटर्न : 18.38%
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
21 साल में कुल निवेश : 24,00,000 रुपये
20 साल बाद SIP की वैल्‍यू : 2,01,37,133 रुपये (करीब 2 करोड़ रुपये)

15 साल में SIP का एनुअलाइज्‍ड रिटर्न : 16.84%
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
21 साल में कुल निवेश : 18,00,000 रुपये
20 साल बाद SIP की वैल्‍यू : 72,16,067 रुपये (करीब 72 लाख रुपये)

Mutual Fund Tracker : बैंकिंग एंड फाइनेंशियल फंड 1 साल से कर रहे डॉमिनेट, टॉप परफॉर्मर्स ने 18 से 24% दिए रिटर्न

निप्पॉन इंडिया फार्मा फंड : लम्प सम प्रदर्शन

स्कीम के लिए लॉन्च डेट : 5 जून, 2004
लॉन्च के बाद से लम्प सम रिटर्न : 20.17% सालाना
लॉन्च पर वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1 लाख रुपये
1 लाख रुपये निवेश की वैल्यू : 51,20,330 रुपये (करीब 51 लाख रुपये)

20 साल का रिटर्न : 19.16% सालाना
लॉन्च पर वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1 लाख रुपये
1 लाख रुपये निवेश की वैल्यू : 33,31,270 रुपये (करीब 33.31 लाख रुपये)

Post Office NSC : 25 लाख के सर्टिफिकेट मैच्योरिटी पर देंगे 36.50 लाख, स्कीम का कैसे उठाएं फायदा

पोर्टफोलियो : टॉप स्टॉक्स

Sun Pharmaceutical : 12.67%
Divi's Laboratories : 8.07%
Lupin : 7.26%
Cipla : 6.29%
Apollo Hospitals Enterprise : 5.97%
Dr. Reddy's Lab : 5.62%
Vijaya Diagnostic : 3.42%
MedPlus Health Services : 3.32%
Gland Pharma Limited : 3.05%
GlaxoSmithKline Pharmaceuticals : 2.87%

पोर्टफोलियो : टॉप सेक्टर्स

Pharma & Biotech : 75.07%
Healthcare Services : 21.28%
Retail : 3.32%
Miscellaneous: 0.41%

(नोट :  किसी फंड का पिछला प्रदर्शन भविष्य में बरकरार रह भी सकता है और नहीं भी. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें. म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं, कृपया योजना से संबंधित सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें.)

Nippon India Mutual Fund