scorecardresearch

High Return Scheme : निप्पॉन इंडिया के इस फंड ने 1000 रुपये की SIP से बनाया 1.13 करोड़ का कॉर्पस, 30 साल का CAGR 18% के पार

Nippon India Vision Large and Mid Cap Fund ने 1000 रुपये की SIP से 30 साल में 1.13 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के साथ ही लंपसम निवेश पर भी 18% से ज्यादा एनुअल रिटर्न दिया है.

Nippon India Vision Large and Mid Cap Fund ने 1000 रुपये की SIP से 30 साल में 1.13 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के साथ ही लंपसम निवेश पर भी 18% से ज्यादा एनुअल रिटर्न दिया है.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Nippon India Vision Large & Mid Cap Fund SIP returns 30 years

Nippon India Vision Large and Mid Cap Fund ने 30 साल में 1000 रुपये की SIP को 1.13 करोड़ में बदला. (AI Generated Image)

Nippon India High Return Equity Scheme : हर महीने सिर्फ 1 हजार रुपये जमा करके भी 1 करोड़ रुपये का कॉर्पस जुटाया जा सकता है. यह बात निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड की एक इक्विटी स्कीम ने पिछले 3 दशक में साबित कर दी है. सिस्टमैटिक इक्विटी प्लान (SIP) के साथ ही साथ लंपसम पर भी हाई रिटर्न देने वाली इस स्कीम का नाम है निप्पॉन इंडिया विजन लार्ज एंड मिड कैप फंड (Nippon India Vision Large and Mid Cap Fund).

8 अक्टूबर 1995 को लॉन्च हुए इस फंड को हाल ही में 30 साल पूरे हुए हैं. इस स्कीम के पिछले प्रदर्शन के आंकड़े यही बताते हैं कि छोटी-छोटी रकम का रेगुलर इनवेस्टमेंट लॉन्ग टर्म में बड़ी वेल्थ क्रिएट कर सकता है.

Advertisment

छोटी SIP से करोड़पति बनाने वाला फंड  

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) की इस स्कीम ने 30 साल में SIP पर शानदार कंपाउंडिंग रिटर्न्स दिए हैं. फंड की फैक्टशीट के मुताबिक अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम के लॉन्च के समय ही हर महीने सिर्फ 1000 रुपये की SIP शुरू की होगी, तो उसकी फंड वैल्यू अब 1 करोड़ से ज्यादा हो चुकी होगी. जबकि इस दौरान SIP के जरिये किया गया कुल निवेश सिर्फ 3.6 लाख रुपये ही होगा. इस फंड ने SIP के जरिये किए गए निवेश पर 30 साल में 18.44% की दर से एनुअलाइज्ड रिटर्न दिया है, जो इसे अपने कैटेगरी के बेस्ट फंड्स में जगह दिलाता है.

Also read : NFO Review : HDFC MF के नए इंडेक्स फंड में शामिल हैं हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियां, क्या आपको करना चाहिए निवेश

1000 रुपये की SIP से कैसे बने 1.13 करोड़ रुपये 

  • मंथली SIP : 1000 रुपये
  • लॉन्च से 31 अक्टूबर 2025 तक SIP के जरिये कुल निवेश : 3.6 लाख रुपये 
  • SIP इनवेस्टमेंट पर एन्युलाइज्ड रिटर्न : 18.44%
  • SIP इनवेस्टमेंट की 31 अक्टूबर 2025 को फंड वैल्यू : 1,13,48,200 (1.13 करोड़ रुपये)

(सोर्स : फंड फैक्टशीट)

लंपसम पर भी जोरदार रिटर्न 

निप्पॉन इंडिया विजन लार्ज एंड मिड कैप फंड ने पिछले 30 साल में एकमुश्त निवेश (Lumpsum Investment) करने वालों को भी शानदार लॉन्ग-टर्म रिटर्न दिए हैं. अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम में लॉन्च के समय 1 लाख रुपये का लंपसम निवेश किया होगा, तो 31 अक्टूबर 2025 तक उसकी फंड वैल्यू 1.49 करोड़ रुपये हो गई होगी. इस अवधि में फंड का सालाना रिटर्न (CAGR) 18.12% रहा है. 

  • लॉन्च से 31 अक्टूबर 2025 तक लंपसम पर सालाना रिटर्न (CAGR): 18.12%

  • लॉन्च के वक्त 1 लाख रुपये के निवेश की मौजूदा फंड वैल्यू : 1,49,78,160 रुपये

Also read : AMFI October 2025 Data : इक्विटी फंड्स में नेट इनफ्लो 18.8% घटा, लेकिन फ्लेक्सी कैप एक बार फिर नंबर 1

फंड की निवेश रणनीति (Investment Strategy)

निप्पॉन इंडिया विजन लार्ज एंड मिड कैप फंड एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है जो लार्ज कैप (Large Cap) और मिड कैप (Mid Cap) दोनों सेगमेंट्स के स्टॉक्स में निवेश करती है. स्कीम की इस इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजी (Investment Strategy) का मकसद निवेशकों को बैलेंस्ड एप्रोच के साथ स्टेबिलिटी और ग्रोथ, दोनों का फायदा देना है.

इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए यह स्कीम उन कंपनियों में निवेश करती है जो अपने सेक्टर की मार्केट लीडर हैं या आने वाले दिनों में मार्केट लीडर बनने की क्षमता रखती हैं. खास तौर पर ऐसी कंपनियां जिनके स्टॉक्स ने हर तरह के मार्केट कंडीशन में भरोसेमंद परफॉर्मेंस दिखाया है. बड़े शेयर पोर्टफोलियो को स्टेबिलिटी और लिक्विडिटी देते हैं, जबकि मिड कैप स्टॉक्स में निवेश पर बेहतर रिटर्न हासिल करने की संभावना रहती है.

Also read : Top 5 Large Cap Funds : टॉप 5 लार्ज कैप फंड्स ने 5 साल में 24% तक दिया रिटर्न, HDFC, Nippon और ICICI Pru में नंबर 1 कौन ?

फंड से जुड़ी जरूरी जानकारी

स्कीम का नाम : निप्पॉन इंडिया विजन लार्ज एंड मिड कैप फंड - रेगुलर प्लान

(Nippon India Vision Large & Mid Cap Fund - Regular Plan)

फंड शुरू होने की तारीख : 8 अक्टूबर 1995

एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM): 6,690.47 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर 2025 को)

एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) : रेगुलर प्लान 1.89%, डायरेक्ट प्लान 1.22%

बेंचमार्क इंडेक्स : Nifty LargeMidcap 250 TRI

फंड मैनेजर : ऐश्वर्य दीपक अग्रवाल (जून 2021 से)

एग्जिट लोड (Exit Load) : 12 महीने के अंदर 10% से ज्यादा यूनिट्स रिडीम करने पर 1%, 12 महीने के बाद कोई एग्जिट लोड नहीं.

स्टैंडर्ड डेविएशन (Standard Deviation) : 12.94

बीटा (Beta) : 0.90

शार्प रेशियो (Sharpe Ratio) : 1.09

पोर्टफोलियो टर्नओवर रेशियो (Portfolio Turnover Ratio) : 0.56

(सोर्स : फंड फैक्टशीट)

Also read : EPF VPF Investment 2025 Guide : ईपीएफ के साथ क्यों करें VPF में निवेश? क्या हैं इसके बड़े फायदे और नियम

किन निवेशकों के लिए सही है यह फंड?

निप्पॉन इंडिया विजन लार्ज एंड मिड कैप फंड (Nippon India Vision Large & Mid Cap Fund) उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है जो लार्ज कैप की स्टेबिलिटी और मिड कैप की ग्रोथ दोनों का फायदा एक ही स्कीम में पाना चाहते हैं. इस स्कीम का 30 साल का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड इसे एक भरोसेमंद इक्विटी स्कीम बनाते हैं.

हालांकि निवेशकों को यह बात जरूर याद रखनी चाहिए कि इक्विटी में निवेश के साथ मार्केट रिस्क जुड़ा रहता है. साथ ही इक्विटी स्कीम्स में हमेशा लंबी अवधि के लिए पैसे लगाना बेहतर रहता है. इसलिए निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला करने से पहले अपनी रिस्क बर्दाश्त करने की क्षमता और निवेश की अवधि को ध्यान में रखें.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला स्कीम के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)

Mutual Fund Sip Large and Mid Cap Fund Mutual Fund SIP Nippon India Mutual Fund High Return