scorecardresearch

NPS Active Choice : मंथली 20,000 रुपये निवेश से कितनी मिल सकती है पेंशन और एक मुश्त फंड

Retirement Planning : 35 साल की उम्र में जब करियर अपनी रफ्तार पकड़ने लगता है, तब भविष्य की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर होना जरूरी है. इसी चरण में बहुत से लोग रिटायरमेंट के लिए मजबूत प्लानिंग की ओर ध्यान देते हैं.

Retirement Planning : 35 साल की उम्र में जब करियर अपनी रफ्तार पकड़ने लगता है, तब भविष्य की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर होना जरूरी है. इसी चरण में बहुत से लोग रिटायरमेंट के लिए मजबूत प्लानिंग की ओर ध्यान देते हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
NPS Calculator, NPS Active Choice, Monthly Pension, NPS Corpus, 20,000 Monthly Investment, Retirement Planning, Annuity Rate, Pension Wealth, Lump Sum Withdrawal, Financial Planning India, NPS at 35, Long-term Investment, Secure Retirement, एनपीएस, एनपीएस एक्टिव च्वॉइस

National Pension System : एनपीएस में एक्टिव च्वॉइस, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत एक निवेश विकल्प है. (Pixabay)

NPS Calculator : 35 साल की उम्र में जब करियर अपनी रफ्तार पकड़ने लगता है, तब भविष्य की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर होना जरूरी है. इसी चरण में बहुत से लोग रिटायरमेंट के लिए मजबूत प्लानिंग की ओर ध्यान देते हैं. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) ऐसा ही एक विकल्प है, जो लंबी अवधि में बड़े कॉर्पस के साथ स्थिर पेंशन भी प्रदान करता है. अगर आप अभी से अनुशासन के साथ निवेश शुरू कर दें, तो रिटायरमेंट के समय करोड़ों रुपये का फंड तैयार करना बिल्कुल संभव है.

इसी सोच के साथ अगर कोई व्यक्ति 35 साल की उम्र में NPS के Active Choice विकल्प को चुनते हुए हर महीने 20,000 रुपये निवेश करता है, तो 60 साल की उम्र तक वह करीब 2.49 करोड़ रुपये का कॉर्पस बना सकता है. इसका 50% हिस्सा इस्तेमाल कर वह लगभग 83,000 रुपये की निश्चित पेंशन (Pension) पा सकता है और बाकी 1.24 करोड़ रुपये का एकमुश्त फंड अपने हाथ में ले सकता है. यह प्लानिंग न सिर्फ सुरक्षित भविष्य देती है, बल्कि रिटायरमेंट के बाद आर्थिक स्वतंत्रता भी सुनिश्चित करती है.

Advertisment

Gold ETF : कैसे चुनें मजबूत गोल्ड ईटीएफ, निवेश करते समय किन बातों का रखें ध्यान

NPS कैलकुलेटर  : 20,000 मंथली निवेश पर पेंशन

एनपीएस ज्वॉइन करने की उम्र : 35 साल
स्कीम : एक्टिव च्वॉइस
हर महीने NPS में निवेश: 20,000 रुपये
25 साल की अवधि में कुल निवेश : 60,00,000 रुपए
निवेश पर अनुमानित रिटर्न : 10% सालाना
कुल कॉर्पस: 2,48,93,914 रुपये ( करीब 2.49 करोड़ रुपये)

अब करें पेंशन प्‍लानिंग

एन्‍युटी प्‍लान में निवेश : 50%
एन्युटी रेट अनुमानित : 8%
पेंशन वेल्‍थ: 1,24,46,957 रुपए (करीब 1.24 करोड़ रुपये)
लम्प सम विद्ड्रॉल अमाउंट : 1,24,46,957 रुपए (1.24 करोड़ रुपये)
मंथली पेंशन (Pension):  82,980 रुपये (करीब 83 हजार रुपये)

NFO : नवी एएमसी ने लॉन्च किया देश का पहला लो कास्ट निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स फंड, सिर्फ 100 रुपये से निवेश शुरू

क्या है एनपीएस में एक्टिव च्वॉइस

एनपीएस (National Pension System) में एक्टिव च्वॉइस, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के तहत एक निवेश विकल्प है. इसमें निवेशक खुद तय कर सकता है कि उसका पैसा किन-किन एसेट क्लास (निवेश कैटेगरीज) में लगाया जाए. निवेशक को पेंशन फंड मैनेजर, एसेट क्लास और हर स्कीम में कितना फीसदी रकम लगानी है, यह बताना होता है.

4 प्रकार की एसेट क्लास 

Asset Class E – इक्विटी (Equity) और उससे जुड़े विकल्प

Asset Class C – कॉरपोरेट डेट (Corporate Debt) और उससे जुड़े विकल्प

Asset Class G – गवर्नमेंट बॉन्ड्स (Government Bonds) और उससे जुड़े विकल्प

Asset Class A – अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (Alternative Investment Funds), जैसे: CMBS, MBS, REITs, AIFs, InvITs. 

Nippon India Pharma Fund : पावरफुल SIP परफॉर्मेंस के 21 साल, 18%+ CAGR का ट्रैक रिकॉर्ड

एनपीएस एक्टिव च्वॉइस : निवेश के नियम

50 साल तक की उम्र : इक्विटी (एसेट क्लास E) में अधिकतम 75% तक निवेश की अनुमति है.

51 साल और उससे अधिक : इक्विटी निवेश धीरे-धीरे कम होगा, जो उम्र पर आधारित होगा. 

60 साल और उससे अधिक उम्र वाले इक्विटी में अधिकतम 50 फीसदी निवेश कर सकते हैं.

गवर्नमेंट बॉन्ड्स और उससे जुड़े विकल्पों में 20% तक निवेश की अनुमति है.

अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एसेट क्लास A) में निवेश 5% से ज्यादा नहीं हो सकता.

कुल निवेश (E + C + G + A) हमेशा 100% होना चाहिए.

(source : nps calculator, nps website)

National Pension System Nps NPS Calculator