/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/13/nps-rules-revised-2025-11-13-17-23-47.jpg)
NPS calculator : सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम के नियमों में बदलाव करते हुए इक्विटी में 100% निवेश का भी विकल्प दिया है. (FE)
NPS Life Cycle 50 Plan : सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के नियमों में बदलाव करते हुए इक्विटी में 100 फीसदी निवेश का भी विकल्प दिया है. हालांकि समझदारी यह है कि कुछ पैसा ऐसे विकल्पों में लगाया जाए, जहां इक्विटी की तरह रिस्क न हो. इसके लिए एनपीएस लाइफ साइकिल 50 बेहतर विकल्प है.
अगर आप बाजार का ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो आपके लिए लाइफ साइकिल 50 का विकल्प है. इस विकल्प में 35 साल की उम्र तक आप इक्विटी में 50 फीसदी निवेश का विकल्प ले सकते हैं. बाकी 30 फीसदी रकम अन्य तुलना में सुरक्षित विकल्पों में लगा सकते हैं. इस विकल्प में 35 साल के बाद इक्विटी में एक्सपोजर घटता जाता है. 45 साल आते आते 30 फीसदी और 50 साल पूरा होते होते 20 फीसदी एक्सपोजर मिलता है. यानी उम्र बढ़ने के साथ ज्यादा सुरक्षित विकल्पों में पैसा लगाया जाता है.
AUM Ranking 2025 : एसेट्स के मामले में टॉप 10 म्यूचुअल फंड और उनका एयूएम
निवेश के लिए 4 एसेट क्लास
Asset Class E – इक्विटी (Equity) और उससे जुड़े विकल्प
Asset Class C – कॉरपोरेट डेट (Corporate Debt) और उससे जुड़े विकल्प
Asset Class G – गवर्नमेंट बॉन्ड्स (Government Bonds) और उससे जुड़े विकल्प
Asset Class A – अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (Alternative Investment Funds), जैसे: CMBS, MBS, REITs, AIFs, InvITs.
EPFO ने बढ़ाई पैसिव फंड की रफ्तार, ETFs और इंडेक्स फंड बने निवेशकों की पहली पसंद
NPS Calculator : 10 हजार मंथली निवेश पर पेंशन
एनपीएस ज्वॉइन करने की उम्र : 35 साल
स्कीम : लाइफ साइकिल 50
हर महीने NPS में निवेश: 10,000 रुपये
हर साल टॉप अप : 5%
निवेश पर अनुमानित रिटर्न : 10% सालाना
कुल कॉर्पस: 1,88,45,868 रुपये ( करीब 1.88 करोड़ रुपये)
अब करें पेंशन प्लानिंग
एन्युटी प्लान में निवेश : 40%
एन्युटी रेट अनुमानित : 8%
पेंशन (Pension) वेल्थ: 75,38,347 रुपए (75.38 लाख रुपये)
लम्प सम विद्ड्रॉल अमाउंट : 1,13,07,521 रुपए (1.54 करोड़ रुपये)
मंथली पेंशन (Pension): 50,256 रुपये (करीब 50 हजार रुपये)
SBI म्यूचुअल फंड की ये स्कीम 10 और 15 साल के चार्ट पर नंबर वन, 18% CAGR से अधिक दिखाई ग्रोथ
NPS : रिस्क फैक्टर
एनपीएस अकाउंट के लिए इक्विटी एक्सपोजर पर 75 फीसदी तक की लिमिट है. सरकारी कर्मचारियों के लिए यह लिमिट 50 फीसदी है. निर्धारित लिमिट में, जिस साल निवेशक की उम्र 50 साल हो जाएगी, उस साल से शुरू करके हर साल इक्विटी का पोर्सन 2.5 फीसदी कम हो जाएगा.
हालांकि, 60 साल और उससे अधिक उम्र के निवेशक के लिए लिमिट 50 फीसदी निर्धारित है. यह निवेशकों के हित में रिस्क-रिटर्न इक्वेशन को स्थिर करता है, जिसका मतलब है कि कॉर्पस इक्विटी बाजार की अस्थिरता से कुछ हद तक सुरक्षित है. वहीं अन्य फिक्स्ड इनकम योजनाओं की तुलना में NPS की अर्निंग क्षमता अधिक है.
(source : nps calculator, nps website)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us