/financial-express-hindi/media/media_files/2024/11/29/DjOndcYPM6ItMOY5jk1f.jpg)
PAN Card Secrets: आपके पैन कार्ड में नीचे की ओर 10 डिजिट लिखे होते हैं, जिसमें आपकी ही पूरी डिटेल छुपी होती है. (Image: social media)
PAN CARD: आज के समय में बैंकिंग सेवाओं की जरूरत हर व्यक्ति को पड़ती है और इसके लिए आधार कार्ड राह आसान बनाता है. साथ में एक और अहम दस्तावेज बैंकों द्वारा मांगा जाता है जिसका नाम है पैन कार्ड. बैंक में खाता खुलवाने से लेकर डेबिट कार्ड जारी होने तक लगभग हर वित्तीय प्रक्रिया में इसकी मांग होती है. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह दस्तावेज इतना जरूरी क्यों है? पैन कार्ड पर छपे 10 अल्फान्यूमेरिक नंबरों के मायने हैं.
आज हम इस लेख के जरिए समझेंगे कि पैन क्या है और इस पर छपे 10 अंकों का क्या मतलब है और पैन कार्ड आपकी वित्तीय जिंदगी के लिए इतना अहम क्यों माना जाता है.
PAN क्या होता है?
पैन यानी परमानेंट अकाउंट नंबर (Permanent Account Number - PAN). यह आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया 10 अंकों का यूनिक अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है. इसे हम आमतौर पर PAN कार्ड कहते हैं. यह प्लास्टिक कार्ड के रूप में मिलता है. हालांकि विभाग आधार होल्डर्स को ई-पैन भी उपलब्ध कराता है.
PAN नंबर कैसे बनता है? इसके 10 अंकों का मतलब क्या है?
PAN में कुल 10 अक्षर और अंक होते हैं.
पहले 3 अक्षर: सिर्फ अल्फाबेट (AAA से ZZZ तक)
चौथा अक्षर: यह बताता है कि PAN किस प्रकार के व्यक्ति/संस्था का है
P = Individual (व्यक्ति)
C = Company
H = HUF
A = AOP
B = BOI
F = Firm/LLP
G = Government
L = Local Authority
T = Trust
J = Artificial Juridical Person
पांचवां अक्षर: व्यक्ति के सरनेम का पहला अक्षर
अगले 4 अंक: 0001 से 9999 तक कोई भी नंबर
आखिरी अक्षर: चेक डिजिट होता है
यही कॉम्बिनेशन हर PAN को यूनिक बनाता है.
PAN की जरूरत क्यों पड़ती है?
PAN की मदद से आयकर विभाग आपकी सभी फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन एक जगह लिंक कर पाता है—जैसे टैक्स भुगतान, रिटर्न, TDS, बड़े लेनदेन, निवेश, लोन वगैरह. इससे आपका पुराना रिकॉर्ड आसानी से मिल जाता है और सिस्टम में पारदर्शिता बनी रहती है.
PAN कार्ड बनवाने के क्या फायदे हैं?
PAN कई जरूरी कामों में लगता है, जैसे:
- बैंक अकाउंट खोलना
- कैश डिपॉजिट
- डिमैट अकाउंट
- प्रॉपर्टी खरीदना-बेचना
- शेयर मार्केट में लेनदेन
- आयकर विभाग से जुड़े हर काम
PAN कार्ड एक सरकारी फोटो पहचान पत्र की तरह भी मान्य है.
PAN किसे बनवाना जरूरी है?
इन लोगों को PAN लेना अनिवार्य है:
- जिनकी आय टैक्स-फ्री सीमा से ज्यादा है.
- ऐसा चैरिटेबल ट्रस्ट जिसे रिटर्न भरना होता है.
- कोई भी व्यक्ति जिसकी बिज़नेस/प्रोफेशन की सालाना बिक्री या टर्नओवर 5 लाख रुपये से अधिक है.
- वे लोग जो ऐसे फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन करना चाहते हैं, जिनमें PAN जरूरी है.
- कोई भी नॉन-इंडिविजुअल (जैसे कंपनी, फर्म आदि) अगर उनकी फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन साल में 2,50,000 रुपये से ज्यादा है.
- बाकी कोई भी व्यक्ति चाहें तो स्वेच्छा से PAN बनवा सकता है.
क्या PAN बनवाने की कोई तात्काल सुविधा है?
तात्काल सुविधा तो नहीं, लेकिन एक विकल्प है Instant e-PAN, जो आधार से तुरंत बन जाता है और PDF फॉर्म में फ्री मिलता है.
PAN कार्ड बनवाने में कितनी फीस लगती है?
भारत में डिलीवरी: 93 रुपये और लागू जीएसटी
भारत के बाहर भेजना हो तो: 864 रुपये और लागू जीएसटी
PAN कितने समय के लिए वैध होता है?
PAN लाइफटाइम वैध होता है. पता या शहर बदलने पर भी यह नहीं बदलता. सिर्फ अगर आपकी जानकारी बदली हो (नाम, पता आदि) तो PAN Correction करवा सकते हैं.
PAN Correction कैसे कराएं?
दो तरीके हैं: ऑनलाइन
- Protean (NSDL)
- UTIITSL
ऑफलाइन
फॉर्म भरकर PAN सुविधा केंद्र पर जमा करें.
क्या एक व्यक्ति दो PAN रख सकता है?
नहीं. कानूनन एक व्यक्ति के पास सिर्फ एक ही PAN हो सकता है. अगर किसी के पास गलती से दो PAN हैं, तो अतिरिक्त PAN तुरंत सरेंडर करना चाहिए. वरना आयकर अधिनियम की धारा 272B के तहत ₹10,000 का जुर्माना लग सकता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us