scorecardresearch

Year Ender 2025: रिटायर्ड लोगों के लिए क्या बदला इस साल, पेंशन और रेगुलर इनकम के मामले में क्या मिली राहत

Pensioners Roundup 2025: बीता साल पेंशनर्स के लिए काफी अहम रहा है. 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री होने, NPS और पेंशन निकासी के नियमों में बदलाव और DR बढ़ोतरी जैसे कई कदम उनके लिए फायदेमंद साबित हुए हैं.

Pensioners Roundup 2025: बीता साल पेंशनर्स के लिए काफी अहम रहा है. 12 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री होने, NPS और पेंशन निकासी के नियमों में बदलाव और DR बढ़ोतरी जैसे कई कदम उनके लिए फायदेमंद साबित हुए हैं.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Indian senior citizens pension updates 2025

2025 में रिटायर्ड लोगों के लिए पेंशन निकासी, इनकम टैक्स और महंगाई राहत से जुड़े कई अहम बदलाव हुए. (Image : Freepik)

Pensioners Roundup 2025: यह साल भारत के पेंशनर्स और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए कई मायनों में राहत लेकर आया है. सरकार और वित्तीय संस्थानों से जुड़े ऐसे फैसले सामने आए, जिनका सीधा असर बुजुर्गों की आमदनी, सहूलियत और आर्थिक सुरक्षा पर पड़ा. पेंशन निकालने की प्रक्रिया आसान हुई, टैक्स से जुड़ी राहत बढ़ी और महंगाई से निपटने के लिए जरूरी सपोर्ट भी मिला. कुल मिलाकर यह साल बड़े बदलावों से ज्यादा छोटे लेकिन काम के सुधारों का रहा, जिससे रिटायरमेंट प्लानिंग (Retirement Planning) आसान हुई है.

इनकम टैक्स में बड़ी राहत

12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स (Income Tax) फ्री होने से पेंशनर्स को बड़ा लाभ हुआ है. ज्यादातर पेंशनर्स की इनकम इसी दायरे में आती है. इसके अलावा सीनियर सिटीजंस के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में TDS छूट की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई. इससे पेंशन के अलावा ब्याज पर निर्भर लोगों की हाथ में आने वाली रकम बढ़ी. इसके साथ ही किराये पर TDS की सालाना सीमा भी 2.40 लाख रुपये से बढ़ाकर 6 लाख रुपये कर दी गई, जिससे रिटायर्ड मकान मालिकों को राहत मिली.

Advertisment

Also read : Warren Buffett Retirement : वॉरेन बफेट का 6 दशक का बेमिसाल सफर, रिटायरमेंट के बाद भी निवेशकों पर बनेगा रहेगा असर

NPS के नए नियमों से मिलेगी राहत

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के नियमों में भी इस साल कई अहम बदलाव किए गए हैं. इससे गैर-सरकारी निवेशकों के लिए रिटायरमेंट के बाद एकमुश्त निकासी की सीमा बढ़कर 80% तक हो गई है. इससे उनके लिए रिटायरमेंट प्लानिंग ज्यादा आसान और फ्लेक्सिबल बनने की उम्मीद है.   

किसी भी बैंक ब्रांच से निकालें पेंशन

2025 में EPF से जुड़े पेंशनर्स के लिए एक अहम बदलाव हुआ. अब पेंशन लेने के लिए तय बैंक या शाखा की मजबूरी नहीं रही. पेंशनर देश के किसी भी बैंक ब्रांच से अपनी पेंशन निकाल सकते हैं. इससे खासकर उन बुजुर्गों को राहत मिली, जो बच्चों के पास रहने के लिए शहर बदलते रहते हैं या जिनके लिए एक ही ब्रांच तक जाना मुश्किल होता है.

Also read : Gratuity rules 2025 : किन सरकारी कर्मचारियों को 2 बार मिल सकती है ग्रेच्युटी? केंद्र के ताजा आदेश का क्या है मतलब

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सहूलियत में इजाफा

जीवन प्रमाण जैसे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का दायरा और इस्तेमाल 2025 में और बढ़ा. अब पेंशनर्स को बार-बार बैंक या सरकारी दफ्तर जाकर मौजूदगी साबित करने की जरूरत कम हुई है. ऑनलाइन वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन जैसे विकल्पों से बुजुर्गों का समय और मेहनत दोनों बचे हैं.

8वें वेतन आयोग से पेंशनर्स की उम्मीदें

वित्त मंत्रालय ने साफ किया कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के दायरे में पेंशन संशोधन भी शामिल होगा. आयोग की सिफारिशें आने में अभी 12 से 18 महीने का समय लग सकता है. इसलिए 2026 की शुरुआत में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है, लेकिन पेंशनर्स के लिए यह संकेत अहम माना जा रहा है.

Also read : Debt Funds in 2025: FD से बेहतर रिटर्न देने वाली टॉप 10 डेट फंड कैटेगरी, एक साल में 11% तक हुई कमाई

महंगाई राहत से मिला सहारा

2025 में महंगाई राहत यानी DR में दो बार बढ़ोतरी हुई. जनवरी 2025 से DR को 53 फीसदी से बढ़ाकर 55 फीसदी किया गया. इसके बाद जुलाई 2025 से यह 58 फीसदी हो गया. इस बढ़ोतरी से बढ़ती महंगाई के असर को कुछ हद तक संभालने में मदद मिली. जिस तरह नौकरीपेशा लोगों को महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) यानी DA मिलता है, वैसे ही रिटायर्ड लोगों को महंगाई राहत (Dearness Relief) यानी DR का लाभ दिया जाता है.

Retirement Planning Pension Dearness Allowance Tds Dearness Relief