scorecardresearch

PLI : सालों पुरानी है पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, मिलती है सरकारी गारंटी के साथ कम प्रीमियम में ज्यादा बोनस, लोन और सरेंडर की भी सुविधा

Postal Life Insurance: शुरुआत में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस केवल सरकारी कर्मचारियों तक सीमित थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़कर सरकारी स्कूलों, विश्वविद्यालयों, मान्यता प्राप्त पेशों और NSE–BSE लिस्टेड कंपनियों के कर्मचारियों तक पहुंच गया है.

Postal Life Insurance: शुरुआत में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस केवल सरकारी कर्मचारियों तक सीमित थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़कर सरकारी स्कूलों, विश्वविद्यालयों, मान्यता प्राप्त पेशों और NSE–BSE लिस्टेड कंपनियों के कर्मचारियों तक पहुंच गया है.

author-image
Mithilesh Kumar
New Update
postal life insurance

PLI की युगल सुरक्षा पॉलिसी में पाएं - 50 लाख तक कवरेज, कम प्रीमियम में ज्यादा बोनस, लोन और सरेंडर की भी सुविधा. (Image: X/@IndiaPostOffice)

Postal Life Insurance benefis: तेजी से बदलते समय और बढ़ती अनिश्चितताओं के बीच यह सवाल हर व्यक्ति को परेशान करता है कि अगर कल हमारे साथ कोई अनहोनी हो जाए तो हमारे परिवार का क्या होगा. निजी बीमा कंपनियों की विश्वसनीयता को लेकर लोग अक्सर असमंजस में रहते हैं, ऐसे में एक योजना है जो पिछले 140 वर्षों से भारतीय परिवारों को सुरक्षा और भरोसा देती आ रही है. यह है पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस जिसे देश का सबसे पुराना, सबसे पारदर्शी और सबसे भरोसेमंद जीवन बीमा माना जाता है.

पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस क्या है?

पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस की शुरुआत 1 फरवरी 1884 को डाक कर्मचारियों के कल्याण के लिए की गई थी. 1888 में इसे टेलीग्राफ विभाग के कर्मचारियों तक बढ़ाया गया और 1894 में महिला कर्मचारियों को भी इसका लाभ देने का फैसला लिया गया. यह वह समय था जब कोई भी निजी बीमा कंपनी महिलाओं को बीमा कवर नहीं देती थी.

Advertisment

आज PLI देश की सबसे पुरानी बीमा योजना है और समय के साथ यह कुछ सौ पॉलिसियों से बढ़कर 50 लाख से अधिक पॉलिसियों तक पहुंच चुकी है. वर्तमान में इसका लाभ केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारी, रक्षा और अर्द्धसैनिक बल, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारी, बैंकिंग कर्मचारी, शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे प्रोफेशनल और NSE तथा BSE सूचीबद्ध कंपनियों के कर्मचारी उठा सकते हैं.

Also read: Ayushman vs ABHA Card: क्या आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड एक ही हैं, दोनों के बीच क्या है कनेक्शन?

PLI किन लोगों के लिए उपलब्ध है

शुरुआत में यह केवल सरकारी कर्मचारियों तक सीमित थी लेकिन अब इसका दायरा काफी बड़ा हो गया है. सरकारी स्कूल और विश्वविद्यालय, सरकारी संस्थान, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, मान्यता प्राप्त प्रोफेशनल और स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कंपनियों के कर्मचारी भी इस योजना में शामिल हो सकते हैं.

PLI में उपलब्ध छह प्रमुख स्कीम्स

पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कुल 6 पॉलिसी प्रदान करता है

  • Whole Life Assurance (सुरक्षा)
  • Endowment Assurance (संतोष)
  • Convertible Whole Life Assurance (सुविधा)
  • Anticipated Endowment Assurance (सुमंगल)
  • Joint Life Insurance (युगल सुरक्षा)
  • Children Policy (बाल जीवन बीमा)

Whole Life Assurance यानी सुरक्षा

यह योजना जीवनभर की सुरक्षा प्रदान करती है. बीमित राशि मृत्यु पर या 80 वर्ष की आयु होने पर भुगतान की जाती है.
मुख्य विवरण
• आयु सीमा 19 से 55 वर्ष
• बीमित राशि 20 हजार से 50 लाख
• चार वर्ष बाद लोन की सुविधा
• तीन वर्ष बाद सरेंडर
• पांच वर्ष से पहले सरेंडर करने पर बोनस नहीं मिलता
• अंतिम घोषित बोनस 76 रुपये प्रति 1000 रुपये

Endowment Assurance यानी संतोष

यह योजना सुरक्षा और बचत दोनों प्रदान करती है. परिपक्वता पर बीमित राशि और बोनस मिलता है तथा मृत्यु पर संपूर्ण राशि लाभार्थी को दी जाती है.
मुख्य विवरण
• प्रवेश आयु 19 से 50 वर्ष
• बीमित राशि 20 हजार से 50 लाख
• चार वर्ष बाद लोन
• तीन वर्ष बाद सरेंडर
• अंतिम घोषित बोनस 76 रुपये प्रति 1000 रुपये

Convertible Whole Life यानी सुविधा

इस योजना में पॉलिसी को आगे चलकर एंडोमेंट प्लान में बदला जा सकता है.
मुख्य विवरण
• आयु सीमा 19 से 55 वर्ष
• बीमित राशि 20 हजार से 50 लाख
• तीन वर्ष बाद लोन
• तीन वर्ष बाद सरेंडर
• पांच वर्ष बाद पॉलिसी बदलने का विकल्प
• अंतिम बोनस 52 रुपये प्रति 1000 रुपये

Anticipated Endowment यानी सुमंगल

यह एक मनी बैक योजना है जो समय समय पर सर्वाइवल बेनिफिट प्रदान करती है.
मुख्य विवरण
• अवधि 15 और 20 वर्ष
• प्रवेश आयु 19 से 45 वर्ष (15 वर्ष योजना) और 19 से 40 वर्ष (20 वर्ष योजना)
• समय अवधि के अनुसार 20 प्रतिशत की तीन किश्तें और आखिरी में 40 प्रतिशत भुगतान
• अंतिम बोनस 48 रुपये प्रति 1000 रुपये

Also read : केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए जरूरी डेडलाइन, NPS से UPS में स्विच करने कल तक ही मौका

Joint Life Insurance यानी युगल सुरक्षा

इस योजना में पति और पत्नी दोनों को एक ही पॉलिसी में कवर किया जाता है.
मुख्य विवरण
• प्रवेश आयु 21 से 45 वर्ष
• बीमित राशि 20 हजार से 50 लाख
• पांच से बीस वर्ष की अवधि
• तीन वर्ष बाद लोन और सरेंडर
• मृत्यु की स्थिति में लाभ जीवित साथी को
• अंतिम बोनस 52 रुपये प्रति 1000 रुपये

Children Policy यानी बाल जीवन बीमा

यह योजना पॉलिसीधारकों के बच्चों के लिए है.
मुख्य विवरण
• बच्चे की आयु 5 से 20 वर्ष
• अधिकतम दो बच्चे पात्र
• बीमित राशि तीन लाख रुपये तक या माता पिता की पॉलिसी जितनी
• माता पिता की मृत्यु पर बच्चे की पॉलिसी प्रीमियम फ्री
• बोनस दर 52 रुपये प्रति 1000 रुपये
• मेडिकल जांच नहीं

Also read : Update Mobile number in Aadhaar: घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर कर सेकेंगे अपडेट, नए ऐप में सुविधा जल्द

PLI क्यों है भरोसेमंद

• पूरी तरह भारत सरकार द्वारा गारंटीड
• प्राइवेट कंपनियों की तुलना में कम प्रीमियम
• उच्च बोनस दर
• लोन सुविधा
• टैक्स लाभ
• आसान क्लेम प्रक्रिया
• 140 वर्ष का भरोसा

Life Insurance Post Office Schemes Post Office