scorecardresearch

Your Money, Your Right : पीएम मोदी ने बताया कैसे मिलेगा बैंक, बीमा और शेयरों में फंसा आपका पैसा

Modi unclaimed money initiative : पीएम मोदी ने लोगों से ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है. इसके तहत 2 महीनों में 2,000 करोड़ रुपये की बिना दावे वाली संपत्तियां असली मालिकों को लौटाई गई हैं.

Modi unclaimed money initiative : पीएम मोदी ने लोगों से ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है. इसके तहत 2 महीनों में 2,000 करोड़ रुपये की बिना दावे वाली संपत्तियां असली मालिकों को लौटाई गई हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Modi unclaimed money initiative, Your Money Your Right campaign, How to claim unclaimed money in India, आपका पैसा, आपका अधिकार, पीएम नरेंद्र मोदी

Modi money reclaim mission : पीएम मोदी ने लिखा कि मौका है कि भूले हुए फाइनेंशियल एसेट्स को नए अवसर में बदला जाए. (PTI)

How to claim unclaimed money in India : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है. इसके तहत पिछले दो महीनों में 2,000 करोड़ रुपये की बिना दावे वाली संपत्तियां उनके असली मालिकों को सफलतापूर्वक लौटाई गई हैं. सरकार ने 4 अक्टूबर को ‘आपका पैसा, आपका अधिकार’ अभियान पूरे देश के लिए शुरू किया था. इसका उद्देश्य बैंक जमा, बीमा, लाभांश, शेयर, म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) और पेंशन सहित लावारिस पड़ीं वित्तीय संपत्तियों को उनके वैध दावेदारों तक पहुंचाने में मदद करना है.

लिंक्डइन पर साझा किया आर्टिकल

लिंक्डइन पर एक आर्टिकल साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि यह मौका है कि भूले हुए फाइनेंशियल एसेट्स दको नए अवसर में बदला जाए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील की है कि वे यह जरूर जांचें कि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर बैंक, म्यूचुअल फंड, बीमा पॉलिसी या डिविडेंड में कोई अदावा पड़ा पैसा तो नहीं है. देश में ऐसे 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बिना क्लेम किए पड़ी हुई है. 

Advertisment

मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी हितधारकों खासतौर पर सरकार, नियामक निकायों, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों के समन्वित प्रयासों से करीब 2,000 करोड़ रुपये पहले ही उनके सही मालिकों को लौटाए जा चुके हैं. अक्टूबर से 5 दिसंबर 2025 तक 477 जिलों में शिविर आयोजित किए गए. इनमें जन प्रतिनिधियों, जिला प्रशासनों और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. 

कहां पड़े हैं कितने अमाउंट 

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय बैंकों में हमारे ही नागरिकों का बिना दावे का 78,000 करोड़ रुपये पड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों (Insurance) के पास करीब 14,000 करोड़ रुपये की राशि बिना दावे के पड़ी है. साथ ही म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास करीब 3,000 करोड़ रुपये और 9,000 करोड़ रुपये का ऐसा डिविडेंड अमाउंट रखा है. 

इसके लिए सरकार और रेगुलेटर्स ने अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टल बनाए हैं :

RBI UDGAM पोर्टल : बैंक खातों में पड़े अनक्लेम्ड पैसे के लिए
https://udgam.rbi.org.in/unclaimed-deposits/

IRDAI बीमा भरोसा पोर्टल : अनक्लेम्ड बीमा राशि के लिए
https://bimabharosa.irdai.gov.in/

SEBI MITRA पोर्टल : म्यूचुअल फंड में पड़े अनक्लेम्ड पैसे के लिए
https://app.mfcentral.com/

MCA IEPFA पोर्टल : अनपेड डिविडेंड और अनक्लेम्ड शेयर के लिए
https://www.iepf.gov.in/

Narendra Modi Mutual Fund Deposit Insurance