/financial-express-hindi/media/media_files/2025/06/17/E6KD6uJxoGTxDvh6geCz.jpg)
Post Office FD vs Bank FD : पोस्ट ऑफिस में एफडी (FD) करने के 4 विकल्प हैं और सभी में ब्याज दरें आकर्षक हैं. (AI Image)
Post Office FD interest rate : जरा सोचिए, आपने सालों तक मेहनत की, हर एक रुपया समझदारी से बचाया और अब आपका लक्ष्य साफ है कि ऐसी जगह निवेश करना जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और तेज बढ़े भी, वो भी बिना किसी रिस्क या टेंशन के. लेकिन आज मार्केट में उतार-चढ़ाव है, बैंकों पर भरोसा कम दिखता है, और आप अपनी मेहनत की कमाई को किसी जोखिम में नहीं डालना चाहते. ऐसे समय में एक सरकारी स्कीम आपके बहुत काम आ सकती है, जो है पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit).
इसमें (Post Office Time Deposit) कोई मार्केट जोखिम नहीं है, बस गारंटीड मुनाफा और पूरा भरोसा. अगर आप इस स्कीम में 5 साल के लिए 20 लाख रुपये जमा करते हैं, तो सिर्फ पैसा सुरक्षित नहीं रहता, बल्कि 5 साल में लगभग करीब 9 लाख रुपये का ब्याज भी सुनिश्चित होता है. जो लोग सुरक्षा, स्थिरता और मजबूत रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए यह सिर्फ एक स्कीम नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा कवच है.
1 साल से 5 साल तक का विकल्प
1 साल की एफडी: 6.9% सालाना ब्याज
2 साल की एफडी: 7.0% सालाना ब्याज
3 साल की एफडी: 7.1% सालाना ब्याज
5 साल की एफडी: 7.5​ % सालाना ब्याज
पोस्ट ऑफिस TD: 5 साल में कितना फायदा
डिपॉजिट : 20 लाख रुपये
अवधि: 5 साल
ब्याज: 7.5 फीसदी
मेच्योरिटी पर रकम: 28,99,896 रुपये
ब्याज का फासदा: 8,99,896 रुपये
पोस्ट ऑफिस TD: 3 साल में कितना फायदा
डिपॉजिट : 20 लाख रुपये
अवधि: 5 साल
ब्याज: 7.1 फीसदी
मेच्योरिटी पर रकम: 24,70,150 रुपये
ब्याज का फासदा: 4,70,150 रुपये
पोस्ट ऑफिस TD: 2 साल में कितना फायदा
डिपॉजिट : 20 लाख रुपये
अवधि: 5 साल
ब्याज: 7.0 फीसदी
मेच्योरिटी पर रकम: 22,97,764 रुपये
ब्याज का फासदा: 2,97,764 रुपये
पोस्ट ऑफिस TD: 1 साल में कितना फायदा
डिपॉजिट : 20 लाख रुपये
अवधि: 5 साल
ब्याज: 6.9 फीसदी
मेच्योरिटी पर रकम: 21,41,612 रुपये
ब्याज का फासदा: 1,41,612 रुपये
Compounding Magic : 18 लाख रुपये बन जाएंगे 1.8 करोड़, लेकिन कब शुरू करना होगा निवेश
टैक्स बेनेफिट
5 साल की एफडी (Post Office FD) में निवेश की गई 1.50 रुपये तक की राशि पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है. लेकिन ब्याज से होने वाली कमाई 40 हजार या ज्यादा है तो टीडीएस कटेगा. सीनियर सिटीजन के लिए लिमिट 50 हजार है.
टाइम डिपॉजिट स्कीम के फायदे
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश की सुविधा है.
इसमें सिंगल और ज्वॉइंट अकाउंट खोलने की सुविधा है. ज्वॉइंट अकाउंट में 3 एडल्ट हो सकते हैं.
इस स्कीम की खास बात है कि एक निवेशक कई अकाउंट खुलवा सकता है.
कम से कम 1000 रुपये जमा करने पर किसी भी पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुल जाता है. अधिकतम जमा की लिमिट नहीं है.
इस स्कीम में 5 साल के लिए किए गए निवेश पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है.
अकाउंट को सिक्योरिटी के रूप में रखकर इसके बदले लोन भी ले सकते हैं.
गवर्नमेंट डिपॉजिट होने की वजह से कोई रिस्क नहीं रहता है.
एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में खाता ट्रांसफर कराया जा सकता है.
बैंक FD की तुलना में सुरक्षित
यह बैंक FD की तुलना में सुरक्षित निवेश है, क्योंकि इसमें निवेशक की पूंजी और कमाए गए ब्याज पर सरकारी गारंटी मिलती है. वहीं, बैंक FD में आपको डिपाजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के नियमों के हिसाब से पूंजी और ब्याज पर अधिकतम 5 लाख रुपये तक की रकम पर ही सुरक्षा मिलती है.
(source : india post)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us