/financial-express-hindi/media/media_files/2025/02/07/TdxZzm9v50P1yyfVXdQt.jpg)
Post Office POMIS Explained : यह स्कीम इस तरह से डिजाइन की गई है, जिससे आपको मंथली एक फिक्स इनकम होती रहे. (Freepik)
Post Office Fixed Monthly Income Plan : अगर आप शादी के बाद अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग कर रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) आपके लिए एक सुरक्षित और समझदारी भरा विकल्प हो सकता है. इस स्कीम में आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्वॉइंट अकाउंट खोलकर 15 लाख तक निवेश कर सकते हैं और हर महीने करीब 9,250 रुपये की तय इनकम पा सकते हैं. पोस्ट ऑफिस (Post Office) की यह स्कीम सरकारी गारंटी के साथ आती है और इसमें 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. रेगुलर और स्थिर मंथली इनकम चाहने वालों के लिए यह योजना काफी फायदेमंद है.
इस स्कीम को रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम के लिए बेहतर माना जाता है. लेकिन कोई भी एडल्ट भारतीय नागरिक इसमें अकाउंट खुलवा सकता है. यह स्कीम इस तरह से डिजाइन की गई है, जिससे आपको मंथली एक फिक्स इनकम (Monthly Income) होती रहे. इसमें सिंगल और ज्वॉइंट अकाउंट दोनों शुरू करने की सुविधा है. जानते हैं कि ये स्कीम कैसे करती है काम और आपके लिए क्यों बेहतर है.
NFO Alert : अगले 5 दिनों में लॉन्च होंगी म्यूचुअल फंड की 7 स्कीम, हर एनएफओ में क्या है खास
ब्याज दर और डिपॉजिट के नियम
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर मौजूदा ब्याज दर 7.4 फीसदी सालाना है.
इसमें अब सिंगल अकाउंट के जरिए 9 लाख और स्पाउस के साथ मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट के जरिए अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं.
यह अकाउंट खोलने के लिए कम से कम 1000 रुपये निवेश जरूरी, जिसके बाद 1000 रुपये के मल्टीपल में जमा हो सकता है.
ज्वॉइंट अकाउंट में हर होल्डर का निवेश में बराबर हिस्सा होता है.
Financial Planning Alert : आज का 1 करोड़ रुपये = 20 साल बाद 40 लाख रुपये, लेकिन क्यों?
POMIS : कैसे काम करती है ये स्कीम
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर अभी 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. इसमें जमा पैसों पर जो भी सालाना ब्याज होता है, उसे 12 हिस्से में बांट दिया जाता है, और वह हर महीने आपके अकाउंट में आएगा. अगर आप मंथली पैसा न निकालें तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में बना रहेगा और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ जोड़कर मिल जाएगा. इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल है, लेकिन 5 साल बाद नए ब्याज दर के हिसाब से इसे आगे बढ़ा सकते हैं.
PPF interest rate from January 2026 : पीपीएफ का लेटेस्ट रेट जारी, कितने साल में बनेगा 1 करोड़
Monthly Income : हर महीने कितना ब्याज
ब्याज दर: 7.4 फीसदी सालाना
ज्वॉइंट अकाउंट से अधिकतम निवेश: 15 लाख रुपये
सालाना ब्याज: 1,11,000 रुपये
मंथली ब्याज: 9250 रुपये
अगर सिंगल अकाउंट हो तो
ब्याज दर: 7.4 फीसदी सालाना
ज्वॉइंट अकाउंट से अधिकतम निवेश: 9 लाख रुपये
सालाना ब्याज: 66,600 रुपये
मंथली ब्याज: 5550 रुपये
New Year FD Rates : नए साल पर एफडी करने का है प्लान, कहां मिल रहा है कितना ब्याज, हर बैंक की डिटेल
योग्यता : कौन खोल सकता है अकाउंट
(i) एडल्ट के नाम से सिंगल अकाउंट
(ii) ज्वॉइंट अकाउंट (अधिकतम 3 एडल्ट मिलकर) (ज्वॉइंट A या ज्वॉइंट B)
(iii) माइनर के नाम पर उसका गार्जियन अकाउंट खोल सकता है
(iv) 10 साल का माइनर है तो उसके नाम से
(सोर्स: इंडिया पोस्ट)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us