scorecardresearch

पोस्ट ऑफिस MIS : सिर्फ एक बार निवेश करें और हर महीने पाएं फिक्स मुनाफा, क्या हैं नियम

Post Office fixed income scheme : ऐसा निवेश विकल्प खोज रहे हैं, जहां आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और हर महीने आपको गारंटीड इनकम मिले, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम मजबूत और भरोसेमंद सरकारी योजना है.

Post Office fixed income scheme : ऐसा निवेश विकल्प खोज रहे हैं, जहां आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और हर महीने आपको गारंटीड इनकम मिले, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम मजबूत और भरोसेमंद सरकारी योजना है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Post Office MIS Benefits, Post Office fixed income scheme, Government monthly income scheme, POMIS benefits, How to invest in POMIS, Monthly income plan for senior citizens, POMIS maturity rules

How to invest in POMIS : मैच्‍योरिटी के बाद फिर उसी स्कीम में 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं और लाभ जारी रख सकते हैं. Photograph: (India Post)

Post Office Monthly Income Scheme : अगर आप एक ऐसा निवेश विकल्प खोज रहे हैं, जहां आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहे और हर महीने आपको गारंटीड इनकम मिले, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) आपके लिए सबसे मजबूत और भरोसेमंद सरकारी योजना है. इस स्कीम में आप एक बार निवेश करते हैं और फिर बिना किसी जोखिम के पूरे 5 साल तक हर महीने तय ब्याज अपने खाते में प्राप्त करते हैं. मैच्योरिटी के बाद फिर 5 साल के लिए स्कीम शुरू कर सकते हैं.

NFO : बाजार में लॉन्च हुआ नया मल्टी कैप फंड, एबेकस म्यूचुअल फंड की पहली इक्विटी स्कीम

Advertisment

7.4% सालाना ब्याज दर, 15 लाख रुपये तक की निवेश सीमा, और सरकारी सुरक्षा, इन सबके साथ यह योजना उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो शेयर बाजार के उतार–चढ़ाव से दूर रहकर स्थिर आय चाहते हैं. चाहे आप नौकरीपेशा हों, रिटायर्ड हों या सुरक्षित मासिक कमाई का विकल्प ढूंढ रहे हों, POMIS आपके फाइनेंशियल प्लान को मजबूती देने वाली सबसे विश्वसनीय योजना साबित हो सकती है.

क्या है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम योजना?

यह योजना उन लोगों को मंथली इनकम देने के लिए बनाई गई है जो ज्यादा जोखिम वाले निवेश के तरीके पसंद नहीं करते हैं. योजना के तहत, आप एक तय एकमुश्त राशि जमा कर सकते हैं और एक फिक्स रेट पर मंथली ब्याज (Monthly Income) पा सकते हैं.

निवेश की अधिकतम लिमिट (सिंगल अकाउंट) : 9 लाख रुपये
निवेश की अधिकतम लिमिट (ज्वॉइंट अकाउंट) : 15 लाख रुपये
निवेश की अवधि : 5 साल
ब्याज दर : 7.40% सालाना, जिसका भुगतान मंथली किया जाता है. 

SIP Miracle : 30 साल में 23% CAGR का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड, 7 लाख का कुल निवेश बन गया 5 करोड़ से ज्यादा

POMIS खाता खोलने के लिए योग्‍यता

केवल रेजिडेंट इंडियन ही POMIS खाता खोल सकते हैं.
NRI (गैर-निवासी भारतीय) इस स्कीम का लाभ नहीं ले सकते.
कोई भी एडल्‍ट व्यक्ति POMIS खाता खोल सकता है. 
आप 10 साल या उससे अधिक उम्र के नाबालिग के लिए भी खाता खोल सकते हैं.
नाबालिग 18 साल की उम्र में फंड का लाभ ले सकता है.
नाबालिग को 18 साल की आयु पूरी होने के बाद खाता अपने नाम में कन्वर्ट करने के लिए आवेदन करना होगा.

NFO Alert : जियो ब्लैकरॉक का नया आर्बिट्राज फंड लॉन्च, कम रिस्क वाली इस स्कीम में क्यों करें निवेश, किनके लिए सही है ये ऑप्शन

POMIS की विशेषताएं 

कैपिटल प्रोटेक्‍शन : आपका निवेश सुरक्षित रहता है.
कम जोखिम वाला निवेश : यह स्कीम सुरक्षित और जोखिम कम है.
एफोर्डेबल डिपॉजिट अमाउंट, जो किसी भी निवेशक के लिए आसान है. 
गारंटीड रिटर्न यानी निश्चित ब्याज मिलता है. 
टैक्‍स बेनेफिट 
मल्‍टीपल अकाउंट ओनरशिप, लेकिन मैक्सिमम डिपॉजिट 15 लाख रुपये.
ज्‍वॉइंट अकाउंट की सुविधा
फंड मूवमेंट : निवेशक फंड को RD खाते में ट्रांसफर कर सकता है, जिससे अधिक ब्याज और लाभ कमाए जा सकते हैं.
नॉमिनी की सुविधा 
पैसे और ब्याज का आसान लेन-देन
रीइन्‍वेस्‍टमेंट : मैच्‍योरिटी के बाद आप पूंजी को फिर से उसी स्कीम में 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं और लाभ जारी रख सकते हैं.

Top Up SIP Power : 1.50 करोड़ का फंड सिर्फ 16 साल में, 10% टॉप अप से अपनी एसआईपी को दें पावर

POMIS कैलकुलेटर 

ब्याज दर: 7.4 फीसदी सालाना
ज्‍वॉइंट अकाउंट से अधिकतम निवेश: 15 लाख रुपये
सालाना ब्याज: 1,11,000 रुपये
मंथली ब्याज: 9250 रुपये

पोस्‍ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) के लिए सिंगल अकाउंट के जरिए जमा की अधिकतम लिमिट 9 लाख रुपये है. वहीं अगर आप अपने स्पाउस के साथ ज्वॉइंट अकाउंट खोलते हैं तो यह लिमिट 15 लाख रुपये है. इस स्‍कीम पर मौजूदा ब्‍याज दर 7.4 फीसदी सालाना है. इसमें जमा पैसों पर जो भी सालाना ब्‍याज होता है, उसे 12 हिस्‍से में बांट दिया जाता है, और वह हर महीने आपके अकाउंट में आ जाता है. इस स्‍कीम की मैच्‍योरिटी 5 साल है, लेकिन 5 साल बाद नए ब्‍याज दर के हिसाब से इसे आगे बढ़ा सकते हैं.

(Source : India Post)

POMIS