scorecardresearch

Post Office NSC : 25 लाख के सर्टिफिकेट मैच्योरिटी पर देंगे 36.50 लाख, स्कीम का कैसे उठाएं फायदा

Post Office investment schemes : कोई भी भारतीय नागरिक देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में मिनिमम 1,000 रुपये से NSC खाता खोल और सर्टिफिकेट हासिल कर सकता है. स्कीम में 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है.

Post Office investment schemes : कोई भी भारतीय नागरिक देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में मिनिमम 1,000 रुपये से NSC खाता खोल और सर्टिफिकेट हासिल कर सकता है. स्कीम में 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Post Office NSC, National Savings Certificate, NSC interest rate 2025, NSC calculator, Post Office investment schemes, Guaranteed return investment, एनएससी, नेशन सेविंग्स सर्टिफिकेट

How can you open NSC account : आप एनएससी के तहत अकाउंट सीधे अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर या नेट बैंकिंग के जरिए खोल सकते हैं. Photograph: (File Photo : PTI)

National Savings Certificate : नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) एक पॉपुलर फिक्‍स्‍ड इनकम रिटर्न का विकल्प है, जहां गारंटीड रिटर्न मिलता है. इस सरकारी स्कीम में 7.7 फीसदी सालाना ब्याज (Interest Rate in NSC) मिल रहा है. कोई भी भारतीय नागरिक देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में मिनिमम 1,000 रुपये से NSC खाता खोल और सर्टिफिकेट हासिल कर सकता है. स्कीम में 5 साल की लॉक-इन अवधि होती है. इसमें ब्याज सालाना कंपाउंडेड होता है, लेकिन इसका भुगतान मैच्‍योरिटी पर किया जाता है.

SBI Large Cap Fund : 19 साल में 12%+ CAGR, 1 लाख को बनाया 9.45 लाख, किस स्ट्रैटेजी से बना स्टार?

Advertisment

सिंगल और ज्वॉइंट अकाउंट की सुविधा

यह खाता (Post Office Schemes) सिंगल या ज्वॉइंट अधिकतम 3 लोग मिलकर या नाबालिग के लिए अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है. नाबालिग खाता धारक को 18 साल की आयु पूरी होने पर नया खाता फॉर्म और फ्रेश KYC जमा करना होगा. 

कौन नहीं खरीद सकता है NSC?

नियम के अनुसार, NSC को अनिवासी भारतीय (NRI), हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली (HUFs), पब्लिक या प्राइवेट कंपनियों, ट्रस्ट, सोसायटी या अन्य संस्थानों द्वारा नहीं खरीदा जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति सर्टिफिकेट खरीदने के बाद  NRI बन जाता है, तो वह इसे गैर-प्रत्यावर्तन आधार पर मैच्‍योरिटी तक होल्ड कर सकता है.

EPFO ने बढ़ाई पैसिव फंड की रफ्तार, ETFs और इंडेक्स फंड बने निवेशकों की पहली पसंद

पोस्‍ट ऑफिस में कैसे खुलेगा खाता

पोस्‍ट ऑफिस (Post Office Scheme) में NSC खाता खोलना काफी आसान है. आप इसे सीधे अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर या नेट बैंकिंग के जरिए खोल सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग के जरिए खाता खोलना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आपका पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है.

NSC के लिए मिनिमम निवेश  

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट खाता खोलने के लिए मिनिमम 1,000 रुपये और इसमें 100 रुपये के मल्टीपल जैसे 100, 500, 1000, 5000 और 10,000 रुपये के वैल्‍यू में यह सर्टिफिकेट खरीद सकते हैं. इस सर्टिफिकेट को हासिल करने के लिए अधिकतम राशि की कोई लिमिट नहीं है यानी आप जितनी चाहे उतनी राशि रख सकते हैं. कोई भी भारतीय नागरिक अपने अकाउंट से या नाबालिग के नाम पर NSC खरीद सकता है. इसे पासबुक के रूप में जारी किया जाता है. 

NFO : इंफ्रास्ट्रक्चर थीम पर लॉन्च हुई नई म्यूचुअल फंड स्कीम, इस एनएफओ में क्या है खास

NSC Calculator 

वन टाइम डिपॉजिट : 25 लाख रुपये
ब्याज दर: 7.7% सालाना कंपाउंडेड
टेन्योर: 5 साल
मैच्‍योरिटी पर अमाउंट : 36,47,582 रुपये
ब्याज का फायदा : 11,47,582 रुपये

समय से पहले निकासी की शर्तें

सिर्फ इन मामलों में खाता समय से पहले बंद किया जा सकता है:

सिंगल अकाउंट होल्डर की डेथ या ज्वॉइंट अकाउंट के सभी या किसी भी होल्डर की डेथ.

अगर खाता किसी गजेटेड ऑफिसर को जमानत में दिया गया हो और नियम के अनुसार फॉरफिट हो.

अगर किसी कोर्ट का आदेश हो.

अगर खाता जमा होने के एक साल से पहले बंद किया जाए, तो केवल मूलधन ही मिलेगा.

अगर खाता एक साल के बाद लेकिन तीन साल से पहले बंद किया जाए, तो मूलधन पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की दर के अनुसार ब्याज मिलेगा.

अगर खाता 3 साल के बाद बंद किया जाए, तो ब्याज सहित राशि पर एक खास नियम (Para 7-4) लागू होता हैं.

AUM Ranking 2025 : एसेट्स के मामले में टॉप 10 म्‍यूचुअल फंड और उनका एयूएम

NSC के 5 बड़े फायदे

इस सर्टिफिकेट को कोलैटरल के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी इस पर बैंक या किसी वित्‍तीय संस्‍था से लोन ले सकते हैं.
NSC में निवेश पर टैक्स छूट (80C) का लाभ मिलता है.
सरकारी स्‍कीम होने से इस पर रिटर्न की गारंटी है.
तय और एफडी से बेहतर ब्याज मिल रहा है.
यह रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट विकल्प है.

Nsc National Savings Certificate Post Office Schemes