/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/16/fd-vs-post-office-scheme-ai-image-by-gemini-2025-11-16-09-30-13.jpg)
FD vs Post Office Scheme : बैंक ब्याज दरों में गिरावट के बीच पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स निवेश के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभरी हैं. (AI Image: Gemini)
Post Office Schemes Offer Higher Returns Than Bank FDs: इस साल बैंक एफडी कराने वाले लोगों के लिए हालात थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें कम कर दी हैं. नतीजा यह है कि नई FD कराने वाले लोगों को पहले की तुलना में कम ब्याज मिल रहा है और आने वाले महीनों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है. इस बीच, आम लोगों के लिए एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आया है. बैंक ब्याज दरों में गिरावट के बीच पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स मजबूत विकल्प बनकर उभरी हैं, जहां ब्याज दरें 7% से ऊपर बनी हुई हैं.
जहां ज्यादातर प्राइवेट और सरकारी बैंक सिर्फ 6% से 7% तक की ब्याज दरें दे रहे हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम्स निवेशकों को 7% से लेकर 8.2% तक का रिटर्न दे रही हैं. इतना ही नहीं, ओल्ड टैक्स रेजीम में इन स्कीम्स पर टैक्स बचत का लाभ भी मिलता है. यही वजह है कि कम एफडी रेट वाले माहौल में पोस्ट ऑफिस स्कीम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही हैं.
एफडी पर ये प्राइवेट दे रहे हैं सबसे अधिक ब्याज
प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में सिर्फ कुछ ही बैंक हैं जो 7% और उससे अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं.
बैंक का नाम - सालाना ब्याज दर (%) - टेन्योर
एक्सिस बैंक - 6.6 - 15 महीने से 10 साल तक
बंधन बैंक - 7.2 - 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम
सिटी यूनियन बैंक - 6.75 - 365 दिन
डीबीएस बैंक - 6.55 - 376 दिन से 600 दिन
डीसीबी बैंक - 7.2 - 37 महीने से 38 महीने
फेडरल बैंक - 6.7 - 999 दिन
एचडीएफसी बैंक - 6.6 - 18 महीने से 21 महीने से कम
आईसीआईसीआई बैंक - 6.6 - 2 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष तक
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक - 7 - 450 दिन से 5 वर्ष तक
इंडसइंड बैंक - 7 - 555 दिन
कोटक महिंद्रा बैंक - 6.6 - 391 दिन से 23 महीने तक
आरबीएल बैंक - 7.2 - 18 महीने से 3 साल तक
यस बैंक - 7 - 18 महीने 1 दिन से लेकर 5 वर्ष से कम तक
एफडी पर सरकारी बैंकों में कितना मिल रहा है ब्याज
बैंक का नाम - ब्याज दर - टेन्योर
बैंक ऑफ बड़ौदा - 6.6 - 444 दिन – BoB स्क्वायर ड्राइव जमा योजना
बैंक ऑफ इंडिया - 6.6 - 777 दिन - स्टार उत्सव
इंडियन बैंक - 6.6 - 444 दिन
पंजाब नेशनल बैंक - 6.6 - 390 दिन
पंजाब एंड सिंध बैंक - 6.6 - 444 दिन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - 6.6 - 444 दिन - अमृत वृष्टि
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - 6.6 - 3 वर्ष
बैंक ऑफ महाराष्ट्र - 6.65 - 500 दिन
केनरा बैंक - 6.5 - 444 दिन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया - 6.75 - 2222 दिन; 3333 दिन
इंडियन ओवरसीज बैंक - 6.7 - 444 दिन
पोस्ट ऑफिस स्कीम्स पर मिल रहा है 8.2% तक ब्याज
सरकार हर तिमाही पोस्ट ऑफिस स्कीम्स की ब्याज दरें बदलती है. अक्टूबर से दिसंबर 2025 की अवधि के लिए दरें इस प्रकार हैं:
| पोस्ट ऑफिस स्कीम्स | ब्याज दर |
| 2 साल की टाइम डिपॉजिट | 7% |
| 3 साल की टाइम डिपॉजिट | 7.1% |
| PPF | 7.1% |
| मंथली इनकम अकाउंट | 7.4% |
| KVP | 7.5% |
| 5 साल की टाइम डिपॉजिट | 7.5% |
| महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र | 7.5% |
| NSC | 7.7% |
| सुकन्या समृद्धि योजना | 8.2% |
| सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम | 8.2% |
बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीम, सुरक्षित निवेश के लिए बेहतर कौन?
बैंक FD पर आपको केवल 5 लाख रुपये तक DICGC की सुरक्षा मिलती है. यानी बैंक डूब जाए तो 5 लाख तक की रकम ही सुरक्षित है. इसके उलट, पोस्ट ऑफिस योजनाएँ सॉवरेन गारंटी के साथ आती हैं. इसका मतलब है कि निवेश चाहे जितना भी बड़ा हो, बिना किसी लिमिट के पूरा पैसा सरकार की गारंटी में रहता है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us