scorecardresearch

Post Office : 5 साल की स्कीम पर 8.2% तक फटाफट लॉक करें ब्याज, 1 जनवरी से बदल सकते हैं रेट

Best Fixed Income Options : पोस्ट ऑफिस में सामान्य नागरिकों के लिए बैंक FD का विकल्प जहां टाइम डिपॉजिट स्कीम है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजेंस सेविंग्स स्कीम है. दोनों ही योजनाओं पर बेहतर ब्याज मिल रहा है.

Best Fixed Income Options : पोस्ट ऑफिस में सामान्य नागरिकों के लिए बैंक FD का विकल्प जहां टाइम डिपॉजिट स्कीम है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजेंस सेविंग्स स्कीम है. दोनों ही योजनाओं पर बेहतर ब्याज मिल रहा है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Post Office FD and SCSS, Best Fixed Income Options, Post Office Interest Rates May Change, Post Office 5 Year FD, Post Office Savings Schemes,  Post Office Time Deposit Rates, Post Office SCSS, Post Office SCSS interest rate

Post Office savings schemes : पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में बेहतर ब्याज है और सुरक्षा की पूरी गारंटी भी. (AI Image)

Post Office FD and SCSS Explained : पोस्ट ऑफिस में सामान्य नागरिकों के लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट का विकल्प जहां टाइम डिपॉजिट स्कीम है, वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीनियर सिटीजेंस सेविंग्स स्कीम है. दोनों ही योजनाओं पर 5 साल की जमा पर बेहतर ब्याज मिल रहा है. टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit) स्कीम 5 साल की जमा पर 7.5 फीसदी सालाना तो एससीएसएस (SCSS) में 5 साल की जमा पर 8.2 फीसदी ब्याज मिल रहा है. यह ब्याज 31 दिसंबर 2025 तक है, जिसके बाद दरों में बदलाव किया जा सकता है. इसलिए बेहतर है कि हायर इंटेरस्ट जल्द से जल्द लॉक कर लें.

पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं (Post Office Small Savings) पर मिलने वाले ब्याज का हर 3 महीने पर रिव्यू किया जाता है. हालांकि जरूरी नहीं है कि दरों में बदलाव किया जाए. लेकिन घटते रेपो रेट के चलते बैंक एफडी पर ब्याज घटा रहे हैं, ऐसे में एक आशंका बनी रहती है कि सरकारी बचत योजनाओं की दरों में भी बदलाव हो सकता है.

Advertisment

Gold 2026 : नए साल में गोल्ड में निवेश का क्या होगा बेस्ट विकल्प, पोर्टफोलियो में कितना रखें सोना?

Time Deposit : 1 साल से 5 साल तक का विकल्‍प

1 साल की एफडी: 6.9% सालाना ब्‍याज
2 साल की एफडी: 7.0% सालाना ब्‍याज
3 साल की एफडी: 7.1% सालाना ब्‍याज
5 साल की एफडी: 7.5​ % सालाना ब्‍याज

पोस्ट ऑफिस TD: 5 साल में कितना फायदा

डिपॉजिट : 25 लाख रुपये
अवधि: 5 साल
ब्याज: 7.5 फीसदी
मेच्योरिटी पर रकम: 36,24,870 रुपये
ब्याज का फासदा: 11,24,870 रुपये

SCSS : रिटायरमेंट के बाद हर साल कैसे कमा सकते हैं 2,40,000 रुपये, इस सरकारी स्कीम का उठाएं फायदा

POTD : टैक्‍स बेनेफिट

5 साल की एफडी (Post Office FD) में निवेश की गई 1.50 रुपये तक की राशि पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है. लेकिन ब्याज से होने वाली कमाई 40 हजार या ज्यादा है तो टीडीएस कटेगा. सीनियर सिटीजन के लिए लिमिट 50 हजार है. 

SCSS : 5 साल की जमा पर 8.2% ब्याज

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) में 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए ज्यादातर बैंक एफडी से ज्यादा है. वहीं इसमें जमा पैसों पर हर 3 महीने में निश्चित ब्याज आपके अकाउंट में आता है, पेंशन की तरह. 

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम 30 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है. जबकि इस अकाउंट में कम से कम 1,000 रुपये जमा करना जरूरी है. 

सीनियर सिटीजंस सेविंग्‍स स्‍कीम में आप सिंगल अकाउंट या वाइफ के साथ एक ज्वॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं. इसके अलावा अगर हस्बैंड और वाइफ दोनों इसके लिए योग्यता रखते हैं तो 2 अलग अलग अकाउंट भी खोल सकते हैं.  

Best and Worst IPOs of 2025 : इस साल 5 आईपीओ ने 77 से 135% दिया रिटर्न, लेकिन इन 5 में सबसे ज्यादा घाटा

SCSS : ब्याज का कैलकुलेशन

मैक्सिमम डिपॉजिट : 30 लाख रुपये
ब्याज दर: 8.2 फीसदी सालाना
मैच्योरिटी पीरियड: 5 साल
तिमाही ब्याज: 60,150 रुपये
सालाना ब्याज: 2,40,600 रुपये
5 साल में कुल ब्याज: 12,03,000
कुल रिटर्न: 42,03,000 लाख रुपये

(source : india post)

Scss Post Office Small Savings Post Office Time Deposit