/financial-express-hindi/media/media_files/2025/06/13/9MsEmSjWSzA4g3tewb63.jpg)
Post Office Schemes : वित्त मंत्रालय हर तीन महीने में इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा कर अगली तिमाही के लिए दरें तय करता है. (AI Generated)
Post Office Small Saving Scheme : पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश करने वालों के लिए राहत की खबर है. वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी और आखिरी तिमाही के लिए ब्याज दरों की समीक्षा करने के बाद इसमें कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है. जबकि माना जा रहा था कि इस बार सरकार द्वारा छोटी बचत योजनाओं में रेट कट किया जा सकता है. नई दरों का एलान 31 दिसंबर 2025 को किया जा चुका है.
दरअसल, मंत्रालय हर तीन महीने में इन योजनाओं (Post Office Small Savings) की ब्याज दरों की समीक्षा कर अगली तिमाही के लिए दरें तय करता है, और इसी प्रक्रिया के तहत अब अंतिम तिमाही पर फैसला लिया जाना है, जिसका सीधा असर करोड़ों निवेशकों पर पड़ेगा. इससे पहले अक्टूबर-दिसंबर 2025 की तिमाही के लिए सितंबर में की गई समीक्षा के दौरान सरकार ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था और सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स की दरें यथावत रखी गई थीं. यह लगातार 7वीं बार है, जब दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बालिकाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प है, जिसमें इस समय 8.2% सालाना ब्याज मिलता है (जो तिमाही आधार पर तय होता है). पेरेंट्स या अभिभावक अपनी 0 से 10 साल की अपनी बच्ची के नाम पर योजना के तहत खाता खोल सकते हैं. इसकी मैच्योरिटी बेटी के 21 साल की उम्र या शादी तक होती है. इसमें सालाना 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है और यह योजना EEE टैक्स कैटेगरी में आती है, यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी अमाउंट तीनों टैक्स फ्री होते हैं.
ब्याज दर: 8.2% सालाना (सभी स्कीम्स में सबसे ज्यादा)
निवेश अवधि: 21 साल या बेटी की शादी तक (पहले निकासी संभव)
राशि: 250 रुपये से 1.5 लाख रुपये सालाना
टैक्स लाभ: पूरी तरह टैक्स फ्री (EEE).
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) में 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है जो तिमाही कंपाउंडेंड के आधार पर जोड़ा जाता है. निवेश अवधि 15 साल की होती है, जिसमें मिनिमम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश किया जा सकता है. यह स्कीम EEE कैटेगरी में आती है.
ब्याज दर: 7.1% सालाना (एन्युअल कंपाउंडेंड)
निवेश अवधि: 15 साल
राशि: 500 रुपये से 1.5 लाख रुपये सालाना
फायदा: लॉन्ग टर्म सेविंग और टैक्स सेविंग के लिए बेस्ट.
टैक्स लाभ: EEE कैटेगरी में आता है (निवेश, ब्याज और मेच्योरिटी अमाउंट- तीनों टैक्स फ्री).
मंथली इनकम स्कीम (MIS)
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS) उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो हर महीने स्थिर आय चाहते हैं. इसमें पैसा लगाने वालों को 7.4% सालाना ब्याज मिलता है, जो हर महीने आपके बैंक खाते में ट्रांसफर होता है. इस स्कीम की अवधि 5 साल की है और आप व्यक्तिगत खाते में 9 लाख रुपये तक और ज्वाइंट अकाउंट में (पति या पत्नी, दोनों) 15 लाख तक निवेश कर सकते हैं.
ब्याज दर: 7.4% सालाना
निवेश अवधि: 5 साल
राशि: अधिकतम 9 लाख रुपये (सिंगल), 15 लाख रुपये (जॉइंट)
टैक्स लाभ: ब्याज पर टैक्स देय, कोई अतिरिक्त टैक्स छूट नहीं.
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD)
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (PORD) में सालाना 6.7% ब्याज मिल रहा है जो तिमाही आधार पर कंपाउंडेड रूप में जोड़ा जाता है. स्कीम की मेच्योरिची 5 साल है और आप इसमें कम से कम मंथली 100 रुपये निवेश कर सकते हैं.
ब्याज दर: 6.7% सालाना (चालू तिमाही के लिए)
निवेश अवधि: 5 साल
राशि: कम से कम 100 रुपये मंथली
फायदा: नियमित छोटी बचत करने वालों के लिए आदर्श, ब्याज तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर मिलता है.
टैक्स लाभ: ब्याज पर टैक्स लगता है, लेकिन निवेश पर कोई छूट नहीं.
Post Office Time Deposit
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए निवेश की सुविधा है. कम से कम 1000 रुपये जमा करने पर किसी भी पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुल जाता है. अधिकतम जमा की लिमिट नहीं है. इस स्कीम में 5 साल के लिए किए गए निवेश पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है.
1 साल की एफडी: 6.9% सालाना ब्याज
2 साल की एफडी: 7.0% सालाना ब्याज
3 साल की एफडी: 7.1% सालाना ब्याज
5 साल की एफडी: 7.5​ % सालाना ब्याज
सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS)
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) में 8.2% सालाना ब्याज मिलता है, जो बैंक एफडी से कहीं ज्यादा है. वहीं इसमें जमा पैसों पर हर 3 महीने में निश्चित ब्याज आपके अकाउंट में आता है, पेंशन की तरह. SCSS में अधिकतम जमा की लिमिट 30 लाख रुपये है. जबकि इस अकाउंट में कम से कम 1000 रुपये जमा करना जरूरी है.
किसान विकास पत्र (KVP)
किसान विकास पत्र (KVP) पर 7.5% ब्याज मिल रहा है और यह पैसा तय समय में दोगुना हो जाता है.
NSC
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7% ब्याज तय है. दोनों ही स्कीमें सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए बेहतरीन मानी जाती हैं.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us