scorecardresearch

PPF interest rate from January 2026 : पीपीएफ का लेटेस्ट रेट जारी, कितने साल में बनेगा 1 करोड़

PPF Investment Strategy : पोस्‍ट ऑफिस की पॉपुलर और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम PPF (Public Provident Fund) में 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक के लिए ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है.

PPF Investment Strategy : पोस्‍ट ऑफिस की पॉपुलर और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम PPF (Public Provident Fund) में 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक के लिए ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
PPF Latest Rate, PPF Revised Rate, How to Earn Monthly Income From PPF, PPF Monthly Income Plan,  पीपीएफ मंथली इनकम, पीपीएफ, पब्लिक प्रोविडेंट फंड

PPF for Monthly Income : पीपीएफ में जमा 1 करोड़ रुपये के बैलेंस पर मंथली इनकम भी हो सकती है. (AI Image)

PPF, how to make rs 1 crore fund on latest rate : पोस्‍ट ऑफिस की पॉपुलर और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम PPF (Public Provident Fund) में 1 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक के लिए ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. स्कीम में लंबे समय से ब्याज 7.1 फीसदी सालाना (PPF Interest Rate) बना हुआ है. अगर आपने इस स्कीम में अकाउंट नहीं खुलवाया है तो नए साल में विचार कर सकते हैं. यह लॉन्ग टर्म के लिए निवेश को बढ़ावा देने वाली स्कीम है, वहीं इसके जरिए एक बड़ा फंड भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है. जानते हैं कि अगर लेटेस्ट रेट पर आपको इसके जरिए 1 करोड़ जुटाना है, तो कितना समय लगेगा. 

Silver Outlook 2026 : सिल्वर इस साल ब्रेक करेगा 3,00,000 का लेवल? या 1,50,000 रुपये तक नीचे आएगा भाव

Advertisment

मैच्योरिटी और ब्याज दर

पीपीएफ की मैच्योरिटी अवधि : 15 साल
मौजूदा ब्याज दर : 7.1 फीसदी सालाना

PPF Calculator : पीपीएफ में मैच्योरिटी तक यानी 15 साल तक हर फाइनेंशियल ईयर में अधिकतम जमा करें तो मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से कुल 40,68,209 रुपये का फंड जुटाया जा सकता है. 

एक वित्‍त वर्ष में मैक्सिमम डिपॉजिट : 1.50 लाख रुपये
ब्याज दर : 7.1 फीसदी सालाना
15 साल में कुल जमा : 22,50,000 रुपये
15 साल बाद कुल फंड : 40,68,209 रुपये

2026 में ये 10 स्टॉक दे सकते हैं 50% तक रिटर्न, लेकिन निवेश में इन बातों का रखें ध्यान

PPF : 1 करोड़ का कैसे बनेगा फंड

पीपीएफ स्‍कीम मैच्‍योर होने के बाद अगर आप 5 साल और 5 साल के लिए 2 बार इसे एक्‍सटेंड करते हैं तो इसके जरिए 1 करोड़ रुपये का फंड (PPF Calculator) बना सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको इसमें एक फाइनेंशियल ईयर में तय मैक्सिस इन्‍वेस्‍टमेंट करना होगा.  

एक फाइनेंशियल ईयर में जमा : 1.50 लाख रुपये
ब्याज दर : 7.1 फीसदी सालाना
25 साल में कुल जमा : 37,50,000 रुपये
15 साल बाद कुल फंड : 1.02 करोड़ रुपये

SCSS interest rate from January 2026 : वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 जनवरी से 8.2% ब्याज फिक्स, मंथली 20,000 रुपये कर सकते हैं इनकम

कैसे खुलेगा PPF अकाउंट?

कोई भी भारतीय नागरिक पोस्‍ट ऑफिस (Post Office Small savings) में यह अकाउंट अपने या अपने बच्चे के नाम पर खोल सकता है. इसके लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों प्रक्रियाएं उपलब्ध हैं. इसके लिए जरूरी डॉक्युमेंट ये हैं:

किसी व्यक्ति की पहचान को सत्यापित करने वाले केवाईसी दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि.
पैन कार्ड
एड्रेस प्रूफ
नॉमिनी की घोषणा के लिए फॉर्म
पासपोर्ट साइज फोटो

PPF : मंथली इनकम के लिए भी कर सकता है इस्तेमाल

पीपीएफ में जमा 1 करोड़ रुपये के बैलेंस पर मंथली इनकम भी हो सकती है. इसके लिए उसे 25 साल बाद अकाउंट बंद करने की बजाए इसे फिर 5 साल के लिए आगे बढ़ाना होगा. अकाउंट को 5 साल के लिए बिना कुछ निवेश किए एक्सटेंड करते हैं तो क्लोजिंग बैलेंस पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं एक साल में एक बार में आप कितनी भी रकम निकाल सकते हैं. मान लिया कि आपने सिर्फ एक साल में एक बार ब्याज का ही पैसा निकालने की योजना बनाई.

यहां आपके क्लोजिंग बैलेंस 1 करोड़ रुपये पर 7.1 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा. यह एक साल में 7,10,000 रुपये होगा. आप एक साल में एक बार में इस पूरी ब्याज की रकम को निकाल सकते हैं. इसे 12 महीनों में बांट दें तो 59,166 रुपये महीना होगा. वहीं इस निकासी पर कोई टैक्स भी नहीं लगेगा.

Return : टाटा म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने 21 साल में 36 गुना बढ़ाया पैसा, लो रेटिंग के बाद भी 18% CAGR रिटर्न

बच्चों के लिए बेहद काम की स्कीम

हर पैरेंट्स का सपना होता है कि उनके बच्चे का भविष्‍य फाइनेंशियल तौर पर मजबूत हो. ताकि जब वे अपना करियर शुरू करें या करने जा रह हों तो उन्‍हें पहले से एक मजबूत वित्तीय आधार मिला हो और पूरी लाइफ में सहारा बन सके.

ऐसे में यह भारतीय माता-पिता के लिए सबसे सुरक्षित और सबसे पावरफुल लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल स्कीम में से एक है. इसमें किसी तरह की कोई जटिल प्लानिंग की जरूरत नहीं, बस रेगुलर निवेश, धैर्य और PPF के नियमों का समझदारी से इस्तेमाल जरूरी है. ताकि जब आपका बच्चा 25 साल का होकर अपनी पहली नौकरी शुरू करे, और उसी समय आप उसे 1 करोड़ रुपये का फंड गिफ्ट कर सकें. 

(source : india post)

Ppf PPF Calculator PPF Interest Rate