/financial-express-hindi/media/media_files/2025/10/03/rbi-governor-malhotra-file-photo-pti-2025-10-03-20-24-54.jpg)
RBI MPC Meeting : बुधवार से शुरू तीन दिवसीय आरबीआई एमपीसी की बैठक में लिये गए फैसलों की जानकारी देते हुए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि सेट्रल बैंक ने अपनी नीति का रुख न्यूट्रल रखा है. (File Photo : PTI)
RBI Repo Rate Cut, RBI MPC Meeting December 2025 Today : भारतीय रिज़र्व बैंक की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का फैसला लिया गया है. इसके बाद रेपो रेट घटकर 5.25 फीसदी पर आ गया है. बुधवार से शुरू तीन दिवसीय आरबीआई एमपीसी की बैठक में लिये गए फैसलों की जानकारी देते हुए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि सेट्रल बैंक ने अपनी नीति का रुख न्यूट्रल रखा है. यह कटौती ऐसे समय आई है जब लगातार दो एमपीसी बैठकों में रेपो रेट को 5.5 फीसदी पर बिना बदले ही रखा गया था.
कम होगी आपकी EMI
मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए आरबीआई ने इस साल चौथी बार रेपो रेट में कटौती की है. रेपो रेट अब घटकर 5.25% हो गया है. आरबीआई के इस फैसले का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा, क्योंकि होम लोन, कार लोन और अन्य फ्लोटिंग रेट लोन की EMI अब कम होगी. बैंकों से कर्ज लेने वालों को आने वाले महीनों में ब्याज का बोझ थोड़ा हल्का महसूस होगा.
मौद्रिक नीति बयान में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अब तक के साल को वे संतोषजनक मानते हैं. उनका कहना है कि अर्थव्यवस्था ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है और महंगाई बेहद नियंत्रित रही है. अक्टूबर की पिछली नीति के बाद से देश में महंगाई तेजी से घटी है और अक्टूबर 2025 में यह केवल 0.3 फीसदी पर आ गई. दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 8.2 फीसदी तक पहुंच गई, जिसका लाभ त्योहारों के दौरान बढ़े खर्च और जीएसटी दरों में सुधार से मिला. मल्होत्रा के अनुसार साल की पहली छमाही में महंगाई 2.2 फीसदी पर और आर्थिक वृद्धि 8 फीसदी के आसपास रही, जो किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए एक दुर्लभ और आदर्श स्थिति मानी जाती है जिसे गोल्डीलॉक्स पीरियड कहा जाता है.
यह वित्त वर्ष 202526 की पांचवीं आरबीआई बैठक है. यह ऐसे समय में हो रही है जब रुपया, इस हफ्ते अपने रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है, जो 90 डॉलर के स्तर को पार कर गया है.
कब होगी MPC की अगली बैठक?
RBI MPC की अगली बैठक 4 से 6 फरवरी 2026 के बीच को होगी.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us