/financial-express-hindi/media/media_files/2025/09/23/solarworld-energy-solutions-ipo-opens-today-ai-image-by-gemini-2025-09-23-10-28-28.jpg)
IPO 2026 : इस साल की बात करें तो 75 से अधिक कंपनियों को पहले ही मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल चुकी है (AI Image)
IPO Market 2026 Outlook : साल 2025 आईपीओ के लिहाज से बेहतर रहा, जिस दौरान भारतीय आईपीओ मार्केट सालाना बेसिस पर 13 फीसदी बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. यानी कंपनियों ने आईपीओ के जरिए 1.89 लाख करोड़ रुपये जुटाए. कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग (केआईबी) का अनुमान है कि साल 2026 में आईपीओ मार्केट और मजबूत होगा. इस साल आईपीओ मार्केट में 32 फीसदी की तेज ग्रोथ हो सकती है और कुल आईपीओ साइज बढ़कर 2.50 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
BCCL IPO : आईपीओ खुलने के पहले 50% पहुंचा GMP, कंपनी के साथ पाजिटिव और निगेटिव फैक्टर्स
बड़े साइज वाले आईपीओ आने की उम्मीद
केआईबी ने कहा कि यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से एक अरब डॉलर (करीब 8,000 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य के बड़े आईपीओ की संख्या बढ़ने की वजह से होने की उम्मीद है. केआईबी के मैनेजिंग डायरेक्टर वी. जयशंकर का कहना है कि इस साल आने वाले करीब एक-तिहाई आईपीओ (IPO) 100 करोड़ डॉलर से अधिक साइज वाले इश्यू हो सकते हैं. नई टेक्नोलॉजी पर आधारित कंपनियां और उपभोक्ता क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां आईपीओ बाजार में अपना दबदबा बनाए रखेंगी. उन्होंने कहा कि क्यूआईपी के जरिये जुटाई जाने वाली राशि 2026 में बढ़कर 10 से 12 बिलियन डॉलर रह सकती है, जबकि 2025 में यह लगभग 10 बिलियन डॉलर रही थी.
Adani Ports : अडानी पोर्ट्स का स्टॉक दे सकता है 22% रिटर्न, इन 4 वजहों से ब्रोकरेज ने जताया भरोसा
RJio, SBI MF, OYO समेत कई कंपनियां कतार में
इक्विरस कैपिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार इस साल की बात करें तो 75 से अधिक कंपनियों को पहले ही मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने इश्यू शुरू नहीं किए हैं. जबकि अन्य 100 कंपनियां रेगुलेटर के अप्रूवल का इंतजार कर रही हैं. आगामी आईपीओ में टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल सर्विसेज, बुनियादी ढांचा, एनर्जी और कंजम्पशन सेक्टर के आईपीओ शामिल हैं, जो व्यापक सहभागिता को दर्शाते हैं. इसमें रिलायंस जियो (Reliance Jio), एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund), ओयो (OYO) और फोनपे जैसे प्रमुख आईपीओ (Upcoming IPO) के शामिल होने की भी संभावना है.
Titan Company के शेयर नए हाई पर, बिजनेस अपडेट के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंग
निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद
कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के अनुसार भारत में वैल्युएशन में हाल में गिरावट आई है और वैल्युएशन मल्टीपल अब 10 साल के एवरेज के करीब हैं, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ने की संभावना है. केआईबी ने 2025 के दौरान आईपीओ की प्रकृति को लेकर चिंता भी जताई. बीते साल करीब दो-तिहाई आईपीओ ओएफएस के रूप में थे, जिनमें मौजूदा निवेशकों ने हिस्सेदारी बेची और नई पूंजी का निवेश अपेक्षाकृत सीमित रहा. केआईबी ने कहा कि घरेलू संस्थागत निवेशक आगे भी बाजार में अहम भूमिका निभाते रहेंगे.
टाटा ग्रुप स्टॉक Trent में 8% की बड़ी गिरावट, Buy or Sell? निवेश पर ब्रोकरेज की क्या है सलाह
स्टार्टअप भी तेजी से हो रहे लिस्ट
इक्विरस कैपिटल के अनुसार साल 2025 की एक बड़ी उपलब्धि स्टार्टअप का लिस्ट (Stock Market Listing) होना रहा. इस साल लेंसकार्ट, ग्रो, मीशो और फिजिक्सवॉला समेत 18 स्टार्टअप शेयर बाजार में लिस्ट हुए और संयुक्त रूप से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए. वहीं, 2024 में स्टार्टअप ने 29,000 करोड़ रुपये जुटाए थे. साथ ही, बिक्री पेशकश (ओएफएस) फंड जुटाने की गतिविधियों में प्रमुख बना रहा. इसकी 2025 में जुटाई गई कुल रकम में करीब 60 फीसदी हिस्सेदारी रही.
(source : news agency input)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us