scorecardresearch

Viral Fact Check : मार्च 2026 से बंद हो जाएंगे 500 रुपये के नोट? क्या है इस वायरल दावे का सच

RBI Discontinuing Rs 500 Notes from March 2026? क्या मार्च 2026 से 500 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे? PIB की फैक्ट चेक रिपोर्ट ने इस बारे में क्या दी जानकारी.

RBI Discontinuing Rs 500 Notes from March 2026? क्या मार्च 2026 से 500 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे? PIB की फैक्ट चेक रिपोर्ट ने इस बारे में क्या दी जानकारी.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Rumours about Rs 500 notes ban clarified by RBI and PIB

Fact Check on Rs 500 Notes : 500 रुपये के नोट के मार्च 2026 में बंद होने की अटकलों में कितनी सच्चाई है? (AI Generated Image)

Is RBI discontinuing Rs 500 notes from March 2026? : Viral Fact Check : सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहें कई बार इतनी भरोसेमंद लगती हैं कि लोग घबरा जाते हैं. इन दिनों भी ऐसा ही एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि मार्च 2026 से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 500 रुपये के नोट बंद कर देगा और धीरे-धीरे इन नोटों का चलन खत्म हो जाएगा. इस दावे ने आम लोगों के मन में 2016 की नोटबंदी जैसी आशंकाएं पैदा कर दीं. लेकिन सरकार ने इस पूरे मामले पर साफ और स्पष्ट जवाब दिया है.

वायरल मैसेज में क्या है दावा

कुछ वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि RBI ऐसे कदम उठाने जा रहा है, जिसके तहत मार्च 2026 से एटीएम में 500 रुपये के नोट नहीं डाले जाएंगे. कुछ पोस्ट में यह भी जोड़ा गया कि सरकार इस नोट को पूरी तरह बंद करने की योजना बना रही है. मैसेज का लहजा ऐसा है जैसे यह कोई पक्की और अंदरूनी जानकारी हो, इसलिए कई लोग इसे सच मान बैठे.

Advertisment

यही वजह है कि भ्रम बढ़ा और सरकार को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी.

सरकार और PIB ने क्या कहा

इस दावे की सच्चाई सामने लाने के लिए प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB की फैक्ट चेक टीम ने दखल दिया. PIB ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे ये सभी दावे पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं.

PIB फैक्ट चेक टीम के मुताबिक, आरबीआई की ओर से ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया गया है कि 500 रुपये के नोट बंद किए जाएंगे या एटीएम से इनका वितरण रोका जाएगा. 500 रुपये का नोट पूरी तरह से वैध है और पहले की तरह लेनदेन में इस्तेमाल किया जा सकता है.

PIB ने लोगों से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें और किसी भी खबर को शेयर करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि जरूर करें.

Also read : US Attack on Venezuela : वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले का भारत के लिए क्या है मतलब? कितना हो सकता है असर

ATM में क्यों ज्यादा होते हैं 500 रुपये के नोट 

आज के समय में ज्यादातर ATM में 500 रुपये के नोट ही डाले जाते हैं. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि इससे लोग एक बार में ज्यादा रकम निकाल सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति 10,000 रुपये निकालना चाहता है, तो 500 रुपये के नोटों में यह काम आसानी से हो जाता है.

ATM में 100 और 200 रुपये के नोट भी होते हैं, लेकिन उनकी संख्या सीमित रहती है. ऐसे में अगर एटीएम से 500 रुपये के नोट हटा दिए जाएं, तो लोगों को ज्यादा संख्या में नोट लेने पड़ेंगे, जिससे परेशानी और कतार दोनों बढ़ सकती हैं. यानी अगर वाकई ऐसा कोई फैसला किया गया होता, तो उसका असर सीधे आम जनता पर पड़ता और बड़े पैमाने पर अफरा-तफरी मच सकती थी.

Also read : NFO Alert : अगले 5 दिनों में लॉन्च होंगी म्यूचुअल फंड की 7 स्कीम, हर एनएफओ में क्या है खास

पहले भी फैल चुकी हैं ऐसी अफवाहें

यह पहली बार नहीं है जब 500 रुपये के नोट (Rs 500 Currency Notes) को लेकर ऐसी बातें फैलाई जा रही हों. इससे पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर नोटबंदी या बड़े नोटों को बंद करने के दावे सामने आ चुके हैं.

जून 2025 में भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि मार्च 2026 में 500 रुपये के नोट बंद हो जाएंगे. उस वक्त भी PIB की फैक्ट चेक टीम ने इस दावे को पूरी तरह गलत बताया था.

हर बार सरकार को सामने आकर यह कहना पड़ा कि ऐसे दावों का कोई आधार नहीं है.

वित्त मंत्रालय ने संसद में क्या कहा था

अगस्त 2025 में राज्यसभा में इस मुद्दे पर सवाल उठाया गया था. तब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने साफ कहा था कि सरकार के पास 500 रुपये के नोट की सप्लाई बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि एटीएम से 500 रुपये के नोट पहले की तरह जारी होते रहेंगे, साथ ही 100 और 200 रुपये के नोट भी उपलब्ध रहेंगे. यानी सरकार की नीति में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

आम लोगों को क्या ध्यान रखना चाहिए

ऐसी खबरें अक्सर डर और भ्रम पैदा करने के लिए फैलाई जाती हैं. इनका मकसद सिर्फ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाना होता है. ऐसे में आम लोगों के लिए जरूरी है कि वे सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर मैसेज को सच न मानें.

अगर किसी खबर में नोटबंदी, बड़े आर्थिक फैसले या बैंकिंग सिस्टम से जुड़ी बातें हों, तो उसकी पुष्टि आरबीआई, वित्त मंत्रालय या PIB जैसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म से जरूर करनी चाहिए.

500 रुपये का नोट जारी रहेगा

सरकार और PIB की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 500 रुपये का नोट न तो बंद हो रहा है और न ही मार्च 2026 से एटीएम से हटाया जा रहा है. यह नोट वैध है और पहले की तरह चलता रहेगा. इसलिए अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है और न ही बिना जांचे-परखे ऐसी खबरें आगे बढ़ानी चाहिए.

Rbi Currency Notes Pib Fact Check