scorecardresearch

Rupee-Dollar, Gold Rate : रुपया 5 पैसे गिरकर 89.94 पर बंद, सोने-चांदी में तेजी, कैसे हैं भविष्य के संकेत?

Rupee Dollar Rate : RBI के रेट कट के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 89.94 पर बंद हुआ. सोना 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया, जबकि चांदी में 3,500 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली.

Rupee Dollar Rate : RBI के रेट कट के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे गिरकर 89.94 पर बंद हुआ. सोना 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया, जबकि चांदी में 3,500 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
gold silver Rupee Dollar Rate Today falling after RBI rate cut announcement

Rupee Dollar Gold Silver Rate Today: डॉलर के मुकाबले हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ रुपया, सोने-चांदी में उछाल. (Image : Pixabay)

Rupee vs US Dollar, Gold, Silver Rates : रुपया 5 पैसे गिरकर 89.94 पर बंद हुआ, RBI के रेट कट के बाद बाजार में हल्की कमजोरी दिखी है. अब बड़ा सवाल यह है कि इस गिरावट के पीछे क्या वजह रही और आगे रुपये के लिए क्या संकेत मिल रहे हैं. शुक्रवार को रुपये के कारोबार में शुरूआती तेजी देखने को मिली, लेकिन रेट कट की घोषणा के बाद हालात बदल गए और रुपये ने अपनी मजबूती गंवा दी. वहीं, सर्राफा बाजार में सोने और चांदी, दोनों में तेजी का रुझान देखने को मिला.

शुरूआती मजबूती के बाद कुछ फिसला रुपया

शुक्रवार सुबह इंटरबैंक फॉरेक्स बाजार में रुपये (Indian Rupee) की शुरुआत 89.85 पर हुई थी. शुरुआती कुछ सौदों में रुपये ने ताकत दिखाई और यह 89.69 तक पहुंच गया. पिछले बंद भाव 89.89 की तुलना में यह 20 पैसे की बढ़त थी. लेकिन जैसे ही रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान हुआ, रुपये की चाल बदलने लगी और यह 90.06 तक फिसल गया. यह पिछले बंद भाव से 16 पैसे नीचे था. आखिरकार शुक्रवार को रुपया 5 पैसे गिरकर 89.94 पर बंद हुआ.

Advertisment

Also read : High Return Mutual Funds : 10 साल में पैसे 5 गुना तक करने का दम ! टॉप 10 वैल्यू फंड्स का जोरदार ट्रैक रिकॉर्ड

रेट कट का मिला मिला-जुला असर

छह महीने बाद RBI ने रेपो रेट में कटौती की और बाजार को राहत देने के लिए कई कदम उठाए. फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, रेट कट का सीधा असर रुपये पर पड़ा और इसमें दबाव दिखा. हालांकि, RBI ने बाजार की स्थिरता के लिए सरकारी बॉन्ड की 1 लाख करोड़ रुपये तक की खरीद और 5 बिलियन डॉलर के Buy-Sell स्वैप का ऐलान भी किया है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे रुपये को सहारा मिलेगा.

एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस (Axis Max Life Insurance) के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और CIO सचिन बजाज ने कहा, "रेट कट के अलावा, RBI का 1 लाख करोड़ रुपये तक सरकारी बॉन्ड खरीदने और 5 बिलियन डॉलर के Buy-Sell स्वैप का फैसला, गिरते रुपये के बाद बाजारों में स्थिरता और टिकाऊ लिक्विडिटी लाने की मजबूत कोशिश है."

Also read : RBI Rate Cut Impact : रिजर्व बैंक के रेट घटाने से कितनी होगी बचत? 40 लाख के होम लोन पर EMI का कैलकुलेशन

RBI गवर्नर ने क्या कहा?

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने साफ किया है कि रिजर्व बैंक ने रुपये के लिए कोई खास स्तर या दायरा तय नहीं किया है. उन्होंने कहा, "हम किसी भी कीमत या बैंड को टारगेट नहीं कर रहे. हम बाजार को कीमत तय करने देते हैं. हमें भरोसा है कि लंबी अवधि में बाजार बहुत एफिशिएंसी के साथ काम करते हैं."

उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, और RBI का मकसद केवल असामान्य या ज्यादा उतार-चढ़ाव को कम करना होता है. Buy-Sell स्वैप पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लिक्विडिटी से जुड़ा कदम है और इसका उद्देश्य रुपये को थामना नहीं है.

गवर्नर ने यह भरोसा भी जाहिर किया कि देश के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है और मजबूत आर्थिक बुनियाद के कारण आगे कैपिटल फ्लो में मजबूती देखने को मिलेगी.

Also read : NFO Review : इस नए मेटल ETF में खुला है सब्सक्रिप्शन, 1 से 10 साल तक Nifty 50 से बेहतर रिटर्न देने वाले इंडेक्स में निवेश का मौका

डॉलर, क्रूड और घरेलू बाजार का माहौल

डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को 98.96 पर लगभग स्टेबल रहा. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 63.27 डॉलर प्रति बैरल पर हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था. घरेलू इक्विटी बाजार में भी तेजी दिखी, जहां Sensex 447 अंक और Nifty 152 अंक ऊपर बंद हुए. इसके बावजूद गुरुवार को FII ने करीब 1,944 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जिससे रुपये पर दबाव बढ़ा.

आगे के लिए क्या हैं संकेत

LKP सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, "रुपया हल्की कमजोरी में रहा क्योंकि डॉलर इंडेक्स स्थिर था, लेकिन लगातार FII की बिकवाली ने दबाव बनाया. RBI के 25 बेसिस पॉइंट रेट कट से कुछ स्थिरता मिल सकती है, लेकिन भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी और सोना-चांदी जैसे कमोडिटीज की कीमतों में तेजी से सेंटीमेंट कमजोर है. रुपया 89.75 से 90.25 के दायरे में रह सकता है."

Also read : HDFC Bank New App : एचडीएफसी बैंक का मौजूदा ऐप हो रहा बंद, ग्राहकों के लिए क्या है नया विकल्प?

सोने-चांदी का हाल (Gold Rate Today | Silver Rate Today)

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को ग्लोबल ट्रेंड्स में मज़बूती के बीच राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 1,300 रुपये बढ़कर 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लोकल बुलियन मार्केट में, चांदी 3,500 रुपये बढ़कर 1,83,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में, स्पॉट गोल्ड 15.10 अमेरिकी डॉलर, या 0.36 प्रतिशत बढ़कर 4,223.76 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी 1.82 प्रतिशत बढ़कर 58.17 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

Rupee Vs Us Dollar Indian Rupee Gold Rate Today Silver Rate Today Silver Rate Gold Rate