/financial-express-hindi/media/media_files/2025/12/21/sbi-chief-setty-pti-2025-12-21-13-18-37.jpg)
वहीं, वित्त वर्ष 2024–25 के अंत में यह आंकड़ा 8.31 लाख करोड़ रुपये था, जिसमें सालाना आधार पर 14.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. (Image : PTI)
SBI Home Loan Portfolio Poised to Cross 10 Lakh Crore on Strong Growth : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है. मजबूत मांग और कम ब्याज दरों के माहौल के चलते SBI का होम लोन पोर्टफोलियो अगले वित्त वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है. एसबीआई के चेयरमैन सी एस सेट्टी (SBI Chairman CS Setty) के मुताबिक, फिलहाल SBI का होम लोन पोर्टफोलियो 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है, जो बैंक का सबसे बड़ा बिजनेस सेगमेंट बन चुका है और कुल एसेट्स का 20 फीसदी से अधिक हिस्सा रखता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को दिए बयान में एसबीआई चीफ ने कहा कि इस वक्त बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का है. यह एसबीआई का सबसे बड़ा कारोबार बन चुका है और बैंक की कुल संपत्ति का 20 फीसदी से अधिक हिस्सा इसी से आता है.
14% ग्रोथ के साथ SBI बनाएगा नया रिकॉर्ड
सेट्टी ने बताया कि करीब 14 फीसदी की ग्रोथ रेट के साथ SBI अगले वित्त वर्ष में 10 लाख करोड़ रुपये के होम लोन लक्ष्य को हासिल करने की मजबूत स्थिति में है. पिछले महीने ही बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो 9 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया, जिससे SBI देश का सबसे बड़ा होम लोन देने वाला बैंक बन गया. वित्त वर्ष 2025 के अंत में बैंक का होम लोन बुक 8.31 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 14.4 फीसदी ज्यादा है.
SBI ने वर्षों में धीरे और स्थिर तरीके से अपना होम लोन कारोबार बढ़ाया है. मार्च 2011 में जहां यह आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपये था, वहीं नवंबर 2025 तक यह 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. खास बात यह है कि बैंक ने इस सेगमेंट में एनपीए को 1 फीसदी से नीचे बनाए रखा है. वित्त वर्ष 2025 के अंत में होम लोन में SBI का ग्रॉस एनपीए सिर्फ 0.72 फीसदी रहा, जो बैंकिंग सेक्टर में सबसे कम स्तरों में से एक है.
सेट्टी ने यह भी कहा कि रिटेल, एग्रीकल्चर और MSME (RAM) सेगमेंट की मजबूत मांग के चलते चालू वित्त वर्ष में कुल क्रेडिट ग्रोथ करीब 14 फीसदी रह सकती है. RAM सेगमेंट बैंक के कुल लोन पोर्टफोलियो का 67 फीसदी हिस्सा है और यह सितंबर में 25 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है.
आर्थिक हालात में सुधार को देखते हुए SBI ने चालू वित्त वर्ष के लिए अपना क्रेडिट ग्रोथ टारगेट 12 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया है. बैंक के मुताबिक, MSME सेगमेंट में 17 से 18 फीसदी, जबकि रिटेल और एग्रीकल्चर में करीब 14 फीसदी की ग्रोथ देखी जा रही है. इसके अलावा, गोल्ड लोन में भी अच्छी बढ़त दर्ज हो रही है और एक्सप्रेस क्रेडिट यानी अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन में डबल डिजिट ग्रोथ की उम्मीद है.
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us