/financial-express-hindi/media/media_files/2024/10/21/oxDkHSsE27o7jSMTNvic.jpg)
Large Cap Funds : एसबीआई लार्ज कैप फंड और आईसीआईसीआई प्रू लार्ज कैप फंड लंबे समय से स्थिर रिटर्न देते आ रहे हैं. (Pixabay)
SBI vs ICICI Large Cap comparison : भारत में म्यूचुअल फंड निवेश की तेज रफ्तार के बीच दो नाम अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, जो हैं SBI Large Cap Fund और ICICI Prudential Large Cap Fund. एसेट्स के हिसाब से ये दोनों देश के सबसे बड़े लार्ज कैप फंड्स (Large Cap Funds) हैं और हर बड़े निवेशक की रडार लिस्ट में शामिल रहते हैं. लेकिन बड़ा सवाल यह है कि कौन-सा फंड ज्यादा मजबूत है? किसका पोर्टफोलियो ज्यादा दमदार है? किसने समय के साथ बेहतर रिटर्न दिए हैं?
एक तरफ SBI Large Cap Fund है, जो 19 साल से मार्केट के उतार-चढ़ाव में स्थिरता दिखाता आया है. दूसरी तरफ ICICI Pru Large Cap Fund है, जिसने रिटर्न चार्ट पर कई बार अपने मुकाबले के बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है. इन दोनों फंड्स के AUM, पोर्टफोलियो स्ट्रक्चर, टॉप स्टॉक होल्डिंग्स, सेक्टर वेटेज और रिटर्न्स को एक साथ रखकर देखें तो तस्वीर और दिलचस्प हो जाती है.
तो आइए, डेटा, रिटर्न्स और पोर्टफोलियो एनालिसिस की मदद से समझते हैं, कि SBI Large Cap और ICICI Pru Large Cap में लार्जकैप का असली विनर कौन है?
SBI Large Cap Fund की डिटेल
फंड शुरू होने का दिन : 14 फरवरी, 2006
रेटिंग : 4 स्टार
कुल AUM : 55,693 करोड़ (27 नवंबर, 2025)
NAV : 96.1264 रुपये (27 नवंबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 1.48% (31 अक्टूबर, 2025)
ट्रैकिंग एरर रेगुलर (26 नवंबर, 2025) : 2.4284%
शर्प रेश्यो : 0.64
स्टैंडर्ड डेविएशन : 11.36%
बीटा : 0.9
ICICI Pru Large Cap Fund की डिटेल
फंड शुरू होने का दिन : 23 मई, 2008
रेटिंग : 5 स्टार
कुल AUM : 78,231 करोड़ (27 नवंबर, 2025)
NAV : 116.27 रुपये (27 नवंबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो : 1.41% (31 अक्टूबर, 2025)
एवरेज डिविडेंड यील्ड : 1.23
पोर्टफोलियो टर्नओवर रेश्यो इक्विटी : 0.14 गुना
शर्प रेश्यो : 1.02%
स्टैंडर्ड डेविएशन : 11.20%
बीटा : 0.87%
SBI Large Cap Fund : टॉप 10 स्टॉक्स होल्डिंग्स
RIL : 7.88%
HDFC Bank : 7.36%
ICICI Bank : 7.13%
L&T : 5.45%
Infosys : 3.96%
Eicher Motors : 3.95%
Asian Paints : 3.81%
Kotak Mahindra Bank : 3.54%
Divis Lab : 3.37%
Britannia: 3.28%
IPO 2025 : इस साल के ब्लॉकबस्टर आईपीओ, लिस्टिंग के बाद शेयर इश्यू प्राइस से 52 से 135% मजबूत
ICICI Pru Large Cap Fund : टॉप 10 स्टॉक्स होल्डिंग्स
HDFC Bank : 9.84%
ICICI Bank : 8.08%
RIL : 6.47%
L&T : 6.36%
Bharti Airtel : 4.47%
Maruti Suzuki : 4.37%
Axis Bank : 4%
Ultratech Cement : 3.57%
Infosys : 3.56%
Sun Pharma : 2.57%
SBI Large Cap Fund : पोर्टफोलियो में टॉप सेक्टर
Financial Serivices
Oil & Gas
Automobiles
FMCG
Healthcare
IT
Construction
Metals & Mining
Consumer Durables
Telecommunication
NPS Active Choice : मंथली 20,000 रुपये निवेश से कितनी मिल सकती है पेंशन और एक मुश्त फंड
ICICI Pru Large Cap Fund : पोर्टफोलियो में टॉप सेक्टर
Financial Services
Automobile
Oil & Gas
Construction
IT
Healthcare
Telecommunication
Construction Materials
Power
FMCG
SBI Large Cap Fund : लम्प सम रिटर्न
रेगुलर प्लान लॉन्च डेट : 14 फरवरी, 2006
लॉन्च के बाद से रिटर्न : 12.07%
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
अब निवेश की वैल्यू : 9,45,990 रुपये
ICICI Pru Large Cap Fund : लम्प सम रिटर्न
रेगुलर प्लान लॉन्च डेट : 23 मई, 2008
लॉन्च के बाद से रिटर्न : 14.95%
वन टाइम इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
अब निवेश की वैल्यू : 11,36,900 रुपये
SBI Large Cap Fund : एसआईपी रिटर्न
19 साल का SIP रिटर्न : 13.72% सालाना
मंथली निवेश : 10,000 रुपये
19 साल में कुल निवेश : 22,80,000 रुपये
19 साल में निवेश की वैल्यू : 98,59,919 रुपये
ICICI Pru Large Cap Fund : एसआईपी रिटर्न
17 साल का SIP रिटर्न : 15.61% सालाना
मंथली निवेश : 10,000 रुपये
17 साल में कुल निवेश : 20,40,000 रुपये
17 साल में निवेश की वैल्यू : 89,70,409 रुपये
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us