/financial-express-hindi/media/media_files/2025/11/02/child-mutual-fund-ai-image-gemini-2025-11-02-14-47-47.jpg)
SBI Magnum Children’s Benefit Fund पिछले 5 साल में बच्चों के फ्यूचर के लिए सबसे तेज रिटर्न देने वाली स्कीम रही है. (AI Generated Image)
SBI Magnum Children’s Benefit Fund Gave More Than 4.5X Return in 5 Years : एसबीआई म्यूचुअल फंड की बच्चों के लिए निवेश पर फोकस करने वाली हाइब्रिड स्कीम ने अपने लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स को जबरदस्त रिटर्न दिए हैं. एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड के नाम से पेश इस स्कीम के इनवेस्टमेंट प्लान (SBI Magnum Children's Benefit Fund - Investment Plan) का पिछले 5 साल का सालाना रिटर्न (CAGR) 34% से ज्यादा रहा है, जो न सिर्फ चिल्ड्रेन्स फंड्स की कैटेगरी में सबसे अधिक है, बल्कि किसी भी दूसरे हाइब्रिड म्यूचुअल फंड (Hybrid Mutual Fund) से ज्यादा है.
अगर किसी ने 5 साल पहले इस स्कीम के डायरेक्ट प्लान में 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा, तो उसकी मौजूदा फंड वैल्यू 4.5 लाख रुपये से ज्यादा हो चुकी होगी. आइए जानते हैं इस स्कीम के पिछले रिटर्न से लेकर एक्सपेंस रेशियो, रिस्क लेवल, मैच्योरिटी पीरियड, निवेश रणनीति और पोर्टफोलियो समेत तमाम जरूरी बातें.
बच्चों के फ्यूचर के लिए बनी स्पेशल स्कीम
SBI मैग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड खास तौर पर उन पैरेंट्स के लिए तैयार की गई स्कीम है, जो अपने बच्चों की पढ़ाई, करियर या बड़े फाइनेंशियल गोल्स के लिए लंबी अवधि के निवेश से बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं. यह एक ओपन-एंडेड चिल्ड्रेन इनवेस्टमेंट स्कीम है, जिसमें कम से कम 5 साल का लॉक-इन लगाया गया है. इससे निवेशक बाजार की छोटी-मोटी गिरावट से घबराकर पैसे निकालने की गलती नहीं करते और फंड मैनेजर को लंबी अवधि की रणनीति अपनाने का मौका मिलता है.
एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) की इस स्कीम का उद्देश्य इक्विटी और इक्विटी से जुड़े एसेट्स के साथ ही साथ डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश के जरिए लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ के साथ स्टेबल रिटर्न हासिल करना है. इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजी के लिहाज से यह स्कीम एग्रेसिव हाइब्रिड फंड्स जैसी है. जिसमें इक्विटी से तेज ग्रोथ हासिल होती है और डेट व मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में किया गया निवेश पोर्टफोलियो को स्टेबिलिटी देता है.
Also read : NFO Alert : इस हफ्ते खुल रहे हैं 7 नए फंड ऑफर, 5 ETF और एक सेक्टोरल फंड शामिल, चेक डिटेल
5 साल में 4.5 गुना से ज्यादा बढ़ा पैसा
एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड के इनवेस्टमेंट प्लान (SBI Magnum Children’s Benefit Fund – Investment Plan) की पिछली परफॉर्मेंस शानदार रही है. स्कीम के डायरेक्ट प्लान ने 5 साल में 36.07% की दर से CAGR रिटर्न दिया है, जबकि इस दौरान रेगुलर प्लान का सालाना रिटर्न 34.35% रहा है. यह रिटर्न न सिर्फ चिल्ड्रेन्स फंड कैटेगरी बल्कि एग्रेसिव हाइब्रिड फंड्स और मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स समेत किसी भी और हाइब्रिड फंड से ज्यादा है.
SBI मैग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड इनवेस्टमेंट प्लान का पिछला प्रदर्शन
1 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश की 5 साल में फंड वैल्यू
- डायरेक्ट प्लान में : 4,67,280 रुपये
- रेगुलर प्लान में : 4,38,360 रुपये
10 हजार रुपये मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू
5 साल में कुल निवेश : 6 लाख रुपये
- डायरेक्ट प्लान में : 11,44,530 रुपये (एन्युलाइज्ड रिटर्न 26.15%)
- रेगुलर प्लान में : 11,03,651 रुपये (एन्युलाइज्ड रिटर्न 24.63%)
इतना मजबूत रिटर्न स्कीम की एग्रेसिव इक्विटी स्ट्रैटेजी और समय के साथ बेहतर स्टॉक सेलेक्शन का नतीजा है.
Also read : SBI म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम ने 5 साल में 3 से 4 गुना किए पैसे, लंपसम पर 32% तक रहा CAGR
स्कीम का पोर्टफोलियो और निवेश रणनीति
स्कीम का पोर्टफोलियो बैलेंस्ड ढंग से तैयार किया गया है, जिसमें लगभग 18% हिस्सेदारी कैश और कैश इक्विवैलेंट्स की है, जिससे बाजार की उथल-पुथल में सुरक्षा मिलती है. स्कीम के पोर्टफोलियो में टॉप होल्डिंग्स और कुल निवेश में उनकी हिस्सेदारी का प्रतिशत इस प्रकार है :
कैश, कैश जैसे इंस्ट्रूमेंट्स और अन्य (CASH, CASH EQUIVALENTS AND OTHERS) : 17.94 %
हैटसन एग्रो प्रोडक्ट (HATSUN AGRO PRODUCT LTD) : 5.84 %
मुथूट फाइनेंस (MUTHOOT FINANCE LTD) : 4.7 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (STATE BANK OF INDIA) : 4.16 %
ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (LE TRAVENUES TECHNOLOGY LTD) : 3.99 %
अडानी पावर लिमिटेड (ADANI POWER LTD) : 3.76 %
स्कीम के पोर्टफोलियो का सेक्टर एलोकेशन
SBI मैग्नम चिल्ड्रेन्स बेनिफिट फंड के पोर्टफोलियो के सेक्टर एलोकेशन में फाइनेंस, FMCG, ऑटो, कंज्यूमर सर्विसेज और टेक्सटाइल सेक्टर्स को अहमियत दी गई है. इसमें अलग-अलग सेक्टर्स की हिस्सेदारी इस प्रकार है :
फाइनेंशियल सर्विसेज (FINANCIAL SERVICES) : 17.46 %
एफएमसीजी (FMCG) : 10.34 %
ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेट्स (AUTOMOBILE AND AUTO COMPONENTS) : 8.12 %
कंज्यूमर सर्विसेज (CONSUMER SERVICES) : 7.91 %
टेक्सटाइल्स (TEXTILES) : 7.42 %
कैश, कैश जैसे इंस्ट्रूमेंट्स और अन्य (CASH, CASH EQUIVALENTS AND OTHERS) : 17.94 %
लॉक-इन और रिस्क लेवल
चूंकि यह बच्चों के लिए डिज़ाइन किया हुआ फंड है, इसमें लॉक-इन पीरियड कम से कम 5 साल या बच्चे की उम्र 18 साल होने तक के लिए है. रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि इसमें उतार-चढ़ाव ज्यादा हो सकता है.
Also read : Investment Tips : शेयर, प्रॉपर्टी से लेकर रिटायरमेंट तक - हर जगह कैसे काम आता है 7% का ये रूल
किनके लिए सही है ये स्कीम?
जिन निवेशकों का मकसद अपने बच्चों की शिक्षा, विदेश में पढ़ाई, या बड़े फाइनेंशियल गोल्स के लिए लंबे समय में मजबूत फंड तैयार करना है, उनके लिए यह स्कीम सही विकल्प साबित हो सकती है. इक्विटी में एग्रेसिव अलोकेशन के कारण लंबी अवधि के निवेशक इससे बेहतर लाभ उठा सकते हैं, जबकि डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश से इसे स्टेबिलिटी मिलती है.
स्कीम की बड़ी बातें
5 साल में डायरेक्ट प्लान का CAGR: 36.07%
लॉक-इन: कम से कम 5 वर्ष
AUM: 5038 करोड़ रुपये
रिस्क लेवल : बहुत ज्यादा (Very High)
एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) : 5038 करोड़ रुपये (27 नवंबर 2025 को)
एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio): डायरेक्ट प्लान 0.86%, रेगुलर प्लान 1.84%
मिनिमम इनवेस्टमेंट : 5,000 रुपये (लंपसम), 500 रुपये (SIP)
पोर्टफोलियो के टॉप सेक्टर: फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, ऑटो, कंज्यूमर सर्विसेज
(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)
/financial-express-hindi/media/agency_attachments/PJD59wtzyQ2B4fdzFqpn.png)
Follow Us