scorecardresearch

SBI: 1 दिसंबर से बंद हो जाएगी एसबीआई की ये सर्विस, ग्राहकों के पास क्या होंगे विकल्प

SBI Service Alert : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ऐलान किया है कि 30 नवंबर 2025 के बाद OnlineSBI और YONO Lite में mCASH भेजने व क्लेम करने की सुविधा बंद कर दी जाएगी

SBI Service Alert : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ऐलान किया है कि 30 नवंबर 2025 के बाद OnlineSBI और YONO Lite में mCASH भेजने व क्लेम करने की सुविधा बंद कर दी जाएगी

author-image
FE Hindi Desk
New Update
SBI mCASH discontinued, SBI stops mCASH service, SBI mCASH shutdown December 2025, SBI mCASH alternative options, SBI digital payment options, SBI UPI money transfer, How to send money without mCASH, SBI YONO Lite updates, OnlineSBI mCASH stopped, SBI mCASH claim service end, UPI IMPS NEFT RTGS SBI, SBI money transfer rules 2025, SBI digital services update, mCASH service discontinued SBI, SBI beneficiary transfer update, SBI third-party transfer options, SBI mCASH replacement services, SBI online banking update 2025, SBI discontinued services list, SBI mobile banking updates

SBI : अपनी वेबसाइट पर एसबीआई ने बताया है कि 1 दिसंबर से कस्टमर mCASH लिंक, ऐप या पासकोड के जरिए पैसा न तो भेज पाएंगे और न ही प्राप्त कर पाएंगे. (Image : Reuters)

SBI Service Alert: अगर आप भी अपने किसी करीबी को पैसे भेजने या भेजे गए पैसे क्लेम करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की खास सर्विस mCASH का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. एसबीआई अपनी सेवाओं में बदलाव कर रहा है और बैंक ने साफ कहा है कि 30 नवंबर 2025 के बाद OnlineSBI और YONO Lite पर mCASH से पैसा भेजने और क्लेम करने की सुविधा बंद कर दी जाएगी.

यानी अभी तक जिन ग्राहकों को बिना बेनिफिशियरी बनाए सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल से ही mCASH के जरिए पैसे भेजने की सुविधा मिलती थी, वह विकल्प अगले महीने से बंद हो जाएगा. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने स्पष्ट कर दिया है कि 30 नवंबर 2025 के बाद mCASH न तो पैसे भेजने के लिए काम करेगा और न ही कोई भेजा गया पैसा क्लेम किया जा सकेगा. यह जानकारी बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की है.

Advertisment

Also read : Old Age Pension : 60 साल से ऊपर वालों के लिए अच्छी खबर, बिना फार्म भरे मिलेगी ओल्ड पेंशन, ऑफिस का चक्कर लगाने की झंझट खत्म

ग्राहकों के पास क्या होंगे विकल्प

बैंक के मुताबिक, mCASH (Sending & Claiming) सुविधा निर्धारित तारीख के बाद उपलब्ध नहीं रहेगी. भारतीय स्टेट बैंक 30 नवंबर 2025 के बाद Online SBI और YONO Lite पर mCASH सेवा बंद कर रहा है. यानी अब आप mCASH से किसी को पैसे भेज नहीं पाएंगे और न ही भेजे गए पैसे क्लेम कर सकेंगे. बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि आगे से पैसे भेजने के लिए UPI, IMPS, NEFT या RTGS जैसे सुरक्षित और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करें.

mCASH क्या है और कैसे करता है काम?

mCASH एक ऐसी सुविधा थी जिसमें SBI ग्राहक बिना किसी बेनिफिशियरी को रजिस्टर किए सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से पैसे भेज सकते थे.

  • रिसीवर को SMS या ईमेल से एक सिक्योर लिंक और 8 डिजिट पासकोड मिलता था.
  • वह लिंक खोलकर और पासकोड डालकर पैसा अपने किसी भी बैंक अकाउंट में क्लेम कर सकता था.
  • SBI mCash ऐप में MPIN सेट करके लॉगिन किया जाता था.
  • अकाउंट नंबर और IFSC को ‘फेवरेट्स’ में भी सेव किया जा सकता था.

Also read : PM Kisan Yojana Big Update: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर बिग अपडेट, 19 नवंबर को आएंगे 9 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपये

अब पैसे कैसे भेजें? UPI का सबसे आसान तरीका

1 दिसंबर 2025 से mCash बंद होने के बाद ग्राहक BHIM SBI Pay (SBI का UPI ऐप) का इस्तेमाल करके किसी को भी पैसा भेज सकते हैं.

UPI से पैसा भेजने का तरीका

  • BHIM SBI Pay ऐप खोलें
  • “Pay” ऑप्शन चुनें
  • VPA, अकाउंट और IFSC या QR कोड में से कोई विकल्प चुनें
  • जरूरी जानकारी भरें
  • डेबिट अकाउंट चुनकर आगे बढ़ें
  • UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन को ऑथराइज़ करें
  • कन्फर्म करके भुगतान पूरा करें

Also read : Bihar Election : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना टॉप ट्रेंड में, कैसे उठा सकती हैं इसका लाभ?

SBI ग्राहकों पर इस बदलाव का क्या पड़ेगा असर?

  • mCASH से बिना बेनिफिशियरी जोड़े फटाफट पैसे भेजने का विकल्प खत्म हो जाएगा
  • अब हर ट्रांजैक्शन UPI, IMPS, NEFT या RTGS के जरिए ही करना होगा
  • UPI सबसे आसान और 24x7 फ्री विकल्प रहेगा
  • पुराने mCASH लिंक या ऐप से पैसे क्लेम नहीं किए जा सकेंगे
Sbi State Bank Of India