scorecardresearch

Best Return Equity Funds : इक्विटी फंड की किस कैटेगरी ने स्मॉल कैप को पीछे छोड़ा? 5 साल में 5.5 गुना हुए पैसे, 41% तक पहुंचा CAGR

High Return Equity Funds : स्मॉल कैप फंड्स को पीछे छोड़ने वाले थीमैटिक इक्विटी फंड्स में SBI MF और निप्पॉन इंडिया के PSU फंड शामिल हैं, जिनका 5 साल का CAGR 31% से 41% तक रहा है.

High Return Equity Funds : स्मॉल कैप फंड्स को पीछे छोड़ने वाले थीमैटिक इक्विटी फंड्स में SBI MF और निप्पॉन इंडिया के PSU फंड शामिल हैं, जिनका 5 साल का CAGR 31% से 41% तक रहा है.

author-image
Viplav Rahi
New Update
Top PSU Mutual Funds 5 Year Return Comparison - CPSE ETF, SBI PSU Fund, Aditya Birla PSU Equity Fund Performance

PSU Mutual Funds vs Small Cap Funds : टॉप पीएसयू फंड्स ने 5 साल में 41% तक सालाना रिटर्न दिया है. (AI Generated Image)

PSU Mutual Funds Outperform Small Cap Funds in 5 Years : इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में आम तौर पर स्मॉल कैप फंड्स को हाई रिटर्न देने वाला माना जाता है. लार्ज कैप या मिड कैप फंड्स के मुकाबले कुछ ज्यादा रिस्की समझे जाने के बावजूद ऊंचे रिटर्न की संभावना ही स्मॉल कैप फंड्स में निवेश की बड़ी वजह रहती है. लेकिन इक्विटी फंड्स की अलग-अलग कैटेगरी के पिछले 5 साल के एवरेज रिटर्न को देखें तो नंबर 1 पोजिशन पर स्मॉल कैप फंड्स नहीं, बल्कि थीमैटिक फंड्स कैटेगरी में आने वाले पीएसयू म्यूचुअल फंड्स (PSU Mutual Funds) काबिज हैं. यानी पीएसयू फंड्स ने रिटर्न के मामले में स्मॉल कैप फंड्स को पीछे छोड़ दिया है.

PSU फंड्स कैटेगरी का पिछला प्रदर्शन 

PSU फंड्स कैटेगरी की स्कीम्स ने मुख्य तौर पर सरकारी कंपनियों के स्टॉक्स में पैसे लगाकर पिछले 5 साल में 33% से ज्यादा एवरेज रिटर्न (CAGR) हासिल किया है. इसके मुकाबले स्मॉल कैप फंड्स (Small Cap Funds) कैटेगरी का 5 साल का एवरेज रिटर्न 27.09% है. PSU फंड्स की कैटेगरी में नंबर 1 स्कीम है सीपीएसई ईटीएफ (CPSE ETF), जिसका पिछले 5 साल का CAGR तो 41% से भी अधिक रहा है. इस स्कीम ने सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) की तरह छोटी-छोटी रकम का नियमित निवेश करने वालों को भी 32% से ज्यादा एन्युलाइज्ड रिटर्न दिया है. 

Advertisment

Also read : High Return Scheme : निप्पॉन इंडिया के इस फंड ने 1000 रुपये की SIP से बनाया 1.13 करोड़ का कॉर्पस, 30 साल का CAGR 18% के पार

5 साल में 31% से 39% तक रिटर्न देने वाले PSU फंड

PSU फंड्स कैटेगरी की जिन 4 स्कीम के पिछले 5 साल के रिटर्न के आंकड़े वैल्यू रिसर्च पर मौजूद हैं, उन सभी का इस अवधि का CAGR 31% से ऊपर रहा है. आइए डालते हैं इन सभी स्कीम्स के प्रदर्शन पर एक नजर: 

1. सीपीएसई ईटीएफ (CPSE ETF) 

पीएसयू फंड्स की कैटेगरी की नंबर वन स्कीम सीपीएसई ईटीएफ (CPSE ETF) दरअसल, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Fund) का एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है. (CPSE ETF 5 year CAGR and SIP performance)

  • इस स्कीम में लंपसम निवेश पर पिछले 5 साल का एवरेज रिटर्न (CAGR) 41.22% रहा है.

  • अगर किसी ने 5 साल पहले इस स्कीम में 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होगा, तो उसकी मौजूदा फंड वैल्यू करीब 5.62 लाख रुपये हो चुकी होगी. 

  • यानी इस स्कीम ने 5 साल में निवेशकों के पैसों को 5.5 गुना से ज्यादा कर दिखाया है.

  • SIP की तरह मंथली इनवेस्टमेंट करने वालों को इस स्कीम ने 5 साल में 32.63% की दर से एन्युलाइज्ड रिटर्न दिया है. 

  • अगर किसी ने इस स्कीम में पिछले 5 साल के दौरान हर महीने 10 हजार रुपये लगाए होंगे, तो उसके कुल 6 लाख रुपये के निवेश की मौजूदा फंड वैल्यू 13.34 लाख रुपये हो चुकी होगी.

  • ETF होने की वजह से इस स्कीम का एक्सपेंस रेशियो बेहद कम, सिर्फ 0.07% है. यानी यह स्कीम बेहद कम खर्च में हाई रिटर्न देने की क्षमता रखती है. (PSU sector ETF with lowest expense ratio)

 Also read : NFO Review : HDFC MF के नए इंडेक्स फंड में शामिल हैं हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियां, क्या आपको करना चाहिए निवेश

2. आदित्य बिरला सनलाइफ PSU इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान

आदित्य बिरला सनलाइफ पीएसयू इक्विटी फंड का डायरेक्ट प्लान (Aditya Birla Sun Life PSU Equity Fund - Direct Plan) 5 साल के रिटर्न के लिहाज से कैटेगरी में दूसरे नंबर पर है. 

  • लंपसम इनवेस्टमेंट पर 5 साल का एवरेज रिटर्न (CAGR) : 34.02% 

  • 1 लाख रुपये के लंपसम इनवेस्टमेंट की 5 साल में फंड वैल्यू : 4.32 लाख रुपये

  • SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 27.92%. 

  • 5 साल तक 10,000 रुपये मंथली SIP की फंड वैल्यू : 11.93 लाख रुपये.

  • डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेशियो : 0.56%

Also read : AMFI October 2025 Data : इक्विटी फंड्स में नेट इनफ्लो 18.8% घटा, लेकिन फ्लेक्सी कैप एक बार फिर नंबर 1

3. एसबीआई PSU फंड - डायरेक्ट प्लान

देश के दिग्गज फंड हाउस एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) की स्कीम एसबीआई पीएसयू फंड के डायरेक्ट प्लान (SBI PSU Fund - Direct Plan) ने भी पिछले 5 साल में शानदार रिटर्न दिए हैं. 5 साल के रिटर्न के लिहाज से यह स्कीम अपनी कैटेगरी में तीसरे नंबर पर है. 

  • लंपसम इनवेस्टमेंट पर 5 साल का एवरेज रिटर्न (CAGR) : 33.06%.

  • 1 लाख रुपये के लंपसम इनवेस्टमेंट की 5 साल में फंड वैल्यू : 4.17 लाख रुपये

  • SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 29.4% 

  • 5 साल तक 10,000 रुपये मंथली SIP की फंड वैल्यू : 12.36 लाख रुपये 

  • डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेशियो : 0.85% 

Also read : Top 5 Large Cap Funds : टॉप 5 लार्ज कैप फंड्स ने 5 साल में 24% तक दिया रिटर्न, HDFC, Nippon और ICICI Pru में नंबर 1 कौन ?

4. इनवेस्को इंडिया PSU इक्विटी फंड - डायरेक्ट प्लान 

इनवेस्को इंडिया पीएसयू इक्विटी फंड के डायरेक्ट प्लान (Invesco India PSU Equity Fund - Direct Plan) ने भी पिछले 5 साल में 31% से ज्यादा सालाना रिटर्न दिया है. 

  • लंपसम इनवेस्टमेंट पर 5 साल का एवरेज रिटर्न (CAGR) : 31.69%

  • 1 लाख रुपये के लंपसम इनवेस्टमेंट की 5 साल में फंड वैल्यू : 3.96 लाख रुपये 

  • SIP पर 5 साल में एन्युलाइज्ड रिटर्न : 29% 

  • 5 साल तक 10,000 रुपये मंथली SIP की मौजूदा फंड वैल्यू : 12.25 लाख रुपये

  • डायरेक्ट प्लान का एक्सपेंस रेशियो : 0.93% 

Also read : EPF VPF Investment 2025 Guide : ईपीएफ के साथ क्यों करें VPF में निवेश? क्या हैं इसके बड़े फायदे और नियम

आंकड़ों को सही ढंग से समझें

ऊपर दिए सभी आंकड़े बताते हैं कि पिछले 5 साल में इन चारों पीएसयू फंड्स ने निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा कराया है. लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि इक्विटी फंड्स के रिटर्न मार्केट पर आधारित होते हैं, इसलिए इनका पिछला रिटर्न आगे भी जारी रहेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं होती. इसलिए सिर्फ पिछले रिटर्न को देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. इन सभी थीमैटिक इक्विटी फंड्स को रिस्कोमीटर पर बहुत अधिक जोखिम (Very High Risk) की रेटिंग मिली हुई है.

थीमैटिक फंड्स में किन्हें करना चाहिए निवेश

पीएसयू फंड्स को थीमैटिक इक्विटी फंड्स की कैटेगरी में रखा जाता है, जिनमें बाजार से जुड़े उतार-चढ़ाव की आशंका फ्लेक्सी कैप जैसे डायवर्सिफाइड फंड्स की तुलना में अधिक मानी जाती है. शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव की आशंका और भी ज्यादा रहती है. इसलिए इनमें उन्हीं लोगों को निवेश के बारे में सोचना चाहिए जो हाई रिटर्न के लिए हाई रिस्क लेने की क्षमता रखते हैं और कम से कम 5 साल या उससे ज्यादा समय के लिए पैसे लगा सकते हैं.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सिफारिश करना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला स्कीम के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेने के बाद ही करें.)