scorecardresearch

SBI MODS vs Fixed Deposit : एसबीआई का मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम क्यों हो सकता है एफडी से बेहतर च्वॉइस

What is SBI MODS scheme : मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम, SBI की एक खास तरह की टर्म डिपॉजिट योजना है. इसे आप अपने सेविंग अकाउंट के साथ (Auto Sweep) या अलग से खोल सकते हैं. इस पर फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा इंटरेस्ट है.

What is SBI MODS scheme : मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम, SBI की एक खास तरह की टर्म डिपॉजिट योजना है. इसे आप अपने सेविंग अकाउंट के साथ (Auto Sweep) या अलग से खोल सकते हैं. इस पर फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा इंटरेस्ट है.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
What is SBI MODS scheme, SBI Auto Sweep limit ₹50,000, SBI MODS vs Fixed Deposit, How to withdraw from SBI MOD, SBI MOD scheme eligibility, एसबीआई का मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम, SBI Multi Option Deposit features

SBI Multi Option Deposit Features : मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम में फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा हाई इंटरेस्ट मिलता है. (Freepik)

SBI Best Investment Option for Salaried and Senior Citizens : रोहित हर महीने अपनी सैलरी का थोड़ा-बहुत हिस्सा बचाकर सेविंग अकाउंट में रखता था, ताकि जब जरूरत हो इसे इस्तेमाल किया जा सके. लेकिन कम ब्याज देखकर उसे हमेशा लगता कि काश यह पैसा FD में होता तो ब्याज का फायदा होता. दूसरी ओर, उसे यह डर भी रहता था कि अगर अचानक किसी दिन ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ जाए, तो FD तोड़ने पर पेनल्टी भरनी पड़ेगी.

इसी उलझन में एक दिन बैंक अधिकारी ने उसे SBI की मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम (MODS) के बारे में बताया. यह एक ऐसी स्कीम, जो सेविंग अकाउंट की तरह आसान है और FD जितना ब्याज (SBI FD Rates) भी देती है. रवि को यह जानकर और भी खुशी हुई कि जरूरत पड़ने पर वह बिना कोई पेनल्टी दिए, ATM से भी पैसे निकाल सकता है. वहीं उसके जमा पैसों पर फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह ब्याज मिलता रहेगा. 

Advertisment

SIP Chart : 10 करोड़ फंड के लिए 12% CAGR पर कितनी मंथली एसआईपी जरूरी, उम्र के हिसाब से चार्ट

उसने यह स्कीम चुन ली और सब टेंशन खत्म. अब उसके सेविंग अकाउंट में पड़े सरप्लस पैसे अपने-आप FD में बदल जाते हैं और जरूरत पड़ने पर वापस अकाउंट में आ जाते हैं. रोहित की तरह आप भी इस स्कीम से फायदा उठा सकते हैं. सबसे अच्छी बात है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सेविंग अकाउंट में ऑटो स्वीप सुविधा की न्यूनतम लिमिट 35,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है.

SBI MODS क्या है? 

MODS यानी मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम, SBI की एक खास तरह की टर्म डिपॉजिट योजना है. इसे आप अपने सेविंग अकाउंट के साथ (Auto Sweep) या अलग से खोल सकते हैं. 

आपके सेविंग अकाउंट में जो पैसे एक तय लिमिट से ज्यादा होते हैं, वे अपने-आप MODS (यानी FD जैसे जमा) में ट्रांसफर हो जाते हैं. इससे आपको FD जैसा ज्यादा ब्याज मिलता है.

अगर बाद में सेविंग अकाउंट में पैसे कम पड़ जाएं, तो बैंक MODS से अपने-आप पैसे निकालकर (रिवर्स स्वीप) आपके खाते में वापस डाल देता है.

इससे आपके पैसे FD में भी रहते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपलब्ध भी हो जाते हैं.

Mutual Fund Tracker : बैंकिंग एंड फाइनेंशियल फंड 1 साल से कर रहे डॉमिनेट, टॉप परफॉर्मर्स ने 18 से 24% दिए रिटर्न

MODS क्यों फायदेमंद है?

1. FD की तरह ब्याज : मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम में पैसे डालने पर आपको फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा हाई इंटरेस्ट मिलता है.

2. जरूरत पर तुरंत पैसे निकाल सकते हैं : आप ATM या चेक से सीधे पैसे निकाल सकते हैं, बिल्कुल सेविंग अकाउंट की तरह. इस पर कोई पेनल्टी नहीं है.

3. FD से बेहतर सुविधा : एफडी तोड़ने पर पूरी रकम टूटती है और पेनल्टी लगती है. लेकिन इस स्कीम में आप जितना जरूरत हो, उतना ही पैसा निकालते हैं. बाकी पर एफडी की तरह ब्याज मिलता रहता है.

4. 1,000 के मल्टीपल में लेनदेन : आप मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम में 1,000 के मल्टीपल में पैसे जमा या निकाल सकते हैं. निकासी की कोई सीमा नहीं है.

Post Office NSC : 25 लाख के सर्टिफिकेट मैच्योरिटी पर देंगे 36.50 लाख, स्कीम का कैसे उठाएं फायदा

5. कई और फायदे

निवेश की अवधि 1 से 5 साल

सीनियर सिटिजन को अतिरिक्त ब्याज

नॉमिनी की सुविधा उपलब्ध

मल्टी ऑप्‍शन डिपॉजिट स्कीम अकाउंट किसी भी शाखा में ट्रांसफर हो सकता है.

ब्याज पर टैक्स लागू होगा

ध्यान रखें कि MODS से जुड़ा आपका सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस बनाए रखना जरूरी है.

न्यूनतम निकासी / रिवर्स स्वीप 

पैसे 5,000 रुपये के मल्टीपल में निकाले जा सकते हैं.

अगर TDR में बची राशि 15,000 रुपये रह जाती है, तो वह पूरी राशि सेविंग अकाउंट में वापस कर दी जाएगी.

पैसा सबसे लेटेस्ट बने MOD से निकाला जाएगा (LIFO).

ग्राहक चाहे तो FIFO या LIFO में से विकल्प चुन सकता है.

SBI Large Cap Fund : 19 साल में 12%+ CAGR, 1 लाख को बनाया 9.45 लाख, किस स्ट्रैटेजी से बना स्टार?

MOD के खास फीचर्स

सीनियर सिटिजन को एक्स्ट्रा ब्याज : सीनियर सिटिजन को लागू नियमों के अनुसार अतिरिक्त ब्याज मिलता है. लेकिन सुपर सीनियर सिटिजन को कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता. 

प्रीमैच्योर विद्ड्रॉल : समय से पहले पैसा निकालने पर बैंक के नियमों के अनुसार पेनल्टी लगेगी. 

लोन या ओवरड्राफ्ट सुविधा : इस खाते पर लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिलती है. लेकिन जिस MOD यूनिट पर लोन की मार्किंग (लियन) लगी हो, उसे तोड़ा नहीं जा सकता.

नॉमिनेशन सुविधा : आपके प्राइमरी/लिंक्ड सेविंग अकाउंट में जो नॉमिनेशन है, वही MOD अकाउंट में अपने-आप लागू हो जाता है. अगर आप किसी भी खाते में नॉमिनी बदलना चाहें, तो बदल सकते हैं.

KYC गाइडलाइंस : KYC बैंक के नियमानुसार जरूरी है. अगर आपका KYC पूरा नहीं है, तो ऑटो स्वीप सुविधा के जरिए MOD नहीं बन पाएगा.

मैच्योरिटी : मैच्योरिटी पर आंशिक निकासी और बची हुई राशि अपने-आप आपके लिंक्ड सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है.

TDS (टैक्स कटौती): आयकर नियमों के अनुसार ब्याज पर TDS कटेगा.

Sbi SBI FD Rates