scorecardresearch

SBI म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम ने 5 साल में 3 से 4 गुना किए पैसे, लंपसम पर 32% तक रहा CAGR

SBI Mutual Fund Top 5 Schemes: एसबीआई म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम ने 5 साल में 24% से 32% तक सालाना रिटर्न देकर 1 लाख के लंपसम निवेश को करीब 3 से 4 लाख रुपये में बदल दिया है.

SBI Mutual Fund Top 5 Schemes: एसबीआई म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम ने 5 साल में 24% से 32% तक सालाना रिटर्न देकर 1 लाख के लंपसम निवेश को करीब 3 से 4 लाख रुपये में बदल दिया है.

author-image
Viplav Rahi
New Update
SBI Mutual Fund Top 5 Best Performing Schemes with 5-Year Lumpsum and SIP Returns

SBI Mutual Fund Top 5 Schemes : एसबीआई म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम्स ने 5 साल में शानदार रिटर्न दिए हैं. (AI Generated Image)

SBI Mutual Fund 5 Best Performing Schemes : देश के सबसे बड़े फंड हाउस में शामिल एसबीआई म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम्स ने पिछले 5 साल में शानदार रिटर्न दिए हैं. लंपसम यानी एक बार में निवेश करने वालों को इन फंड्स ने 5 साल में करीब 24% से 32 % तक रिटर्न (CAGR) दिया है. इस जबरदस्त परफॉर्मेंस की बदौलत इन इक्विटी फंड्स ने निवेश किए गए पैसों को 5 साल में करीब 3 से 4 गुना तक कर दिया है. इतना ही नहीं, सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये निवेश करने वालों को भी इन फंड्स ने अच्छा-खासा मुनाफा कराया है. 

SBI म्यूचुअल फंड के टॉप 5 फंड्स का ट्रैक रिकॉर्ड

SBI म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीम्स में 5 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये से अब तक करीब 3 से 4 लाख रुपये का कॉर्पस तैयार हो चुका है. वहीं, SIP के जरिये पैसे लगाने वाले निवेशकों को भी इन फंड्स ने 5 साल में 29% तक एन्युलाइज्ड रिटर्न दिया है. इन फंड्स में 10 हजार रुपये की मंथली SIP की मौजूदा फंड वैल्यू करीब 9 से 12 लाख रुपये तक पहुंच गई है. यहां हमने इन टॉप 5 फंड्स के पिछले 5 साल के लंपसम और SIP रिटर्न  के आंकड़ों के साथ ही इनके एक्सपेंस रेशियो (Expense Ratio) की जानकारी भी दी है.

Advertisment

Also read : HDFC म्यूचुअल फंड की 5 बेस्ट स्कीम में नंबर वन कौन? 10 हजार की SIP से 5 साल में कितने जुटे पैसे

1. एसबीआई पीएसयू फंड - डायरेक्ट प्लान

(SBI PSU Fund - Direct Plan)

लंपसम पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न (CAGR) : 32.16 %

1 लाख के लंपसम की 5 साल में फंड वैल्यू : 4.03 लाख रुपये

10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 12,32,441 रुपये

SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 29.26 %

एक्सपेंस रेशियो : 0.85 %

2. एसबीआई कॉन्ट्रा फंड - डायरेक्ट प्लान

(SBI Contra Fund - Direct Plan)

लंपसम पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न (CAGR) : 27.93 %

1 लाख के लंपसम की 5 साल में फंड वैल्यू : 3.43 लाख रुपये

10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 10,20,441 रुपये

SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 21.38 %

एक्सपेंस रेशियो : 0.75 %

Also read : Investment Tips : शेयर, प्रॉपर्टी से लेकर रिटायरमेंट तक - हर जगह कैसे काम आता है 7% का ये रूल

3. एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड - डायरेक्ट प्लान

(SBI Infrastructure Fund - Direct Plan)

लंपसम पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न (CAGR) : 26.47 %

1 लाख के लंपसम की 5 साल में फंड वैल्यू : 3.24 लाख रुपये

10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 10,11,842 रुपये

SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 21.03%

एक्सपेंस रेशियो : 1.13 %

4. एसबीआई ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड - डायरेक्ट प्लान

(SBI ELSS Tax Saver Fund - Direct Plan)

लंपसम पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न (CAGR) : 24.27 %

1 लाख के लंपसम की 5 साल में फंड वैल्यू : 2.96 लाख रुपये

10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 10,36,211 रुपये

SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 22.01 %

एक्सपेंस रेशियो : 0.94 %

Also read : Top 5 Multi Asset Funds : 1, 3 और 5 साल में किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न? क्या अभी करना चाहिए निवेश

5. एसबीआई लॉन्ग टर्म एडवांटेज फंड सीरीज IV - डायरेक्ट प्लान

(SBI Long Term Advantage Fund Series IV - Direct Plan)

लंपसम पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न (CAGR) : 24.01 %

1 लाख के लंपसम की 5 साल में फंड वैल्यू : 2.93 लाख रुपये

10 हजार मंथली SIP की 5 साल में फंड वैल्यू : 9,14,344 रुपये

SIP पर 5 साल का एन्युलाइज्ड रिटर्न : 16.87%

एक्सपेंस रेशियो : 0.93 %

(सोर्स : AMFI, फंड फैक्टशीट, वैल्यू रिसर्च)

Also read : Mutual Fund Investment Strategy : शेयर बाजार में तेजी के बीच क्या करें निवेशक - SIP, STP या मुनाफा वसूली ?

क्या है इन आंकड़ों का मतलब

ऊपर दिए आंकड़ों से साफ है कि एसबीआई म्यूचुअल फंड (SBI Mutual Fund) के टॉप 5 फंड्स का पिछले 5 साल का रिटर्न काफी अच्छा रहा है. लेकिन इसकी गारंटी नहीं है कि ये फंड आगे भी ऐसा ही रिटर्न देते रहेंगे. रिटर्न के आंकड़ों के साथ ही साथ एक्सपेंस रेशियो पर नजर रखना भी जरूरी है. इन सभी फंड्स का रिस्क लेवल काफी अधिक (Very High) है. इसलिए इनमें निवेश के बारे में फैसला करने से पहले अपनी रिस्क लेने की क्षमता को जरूर ध्यान में रखें.

(डिस्क्लेमर : इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है, किसी स्कीम में निवेश की सलाह देना नहीं. निवेश का कोई भी फैसला पूरी जानकारी हासिल करने के बाद और अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर की सलाह लेकर ही करें.)

Equity Funds SBI Mutual Fund Best SBI Mutual Fund Scheme Top Performing Equity Funds