scorecardresearch

SBI म्यूचुअल फंड की ये स्कीम 10 और 15 साल के चार्ट पर नंबर वन, 18% CAGR से अधिक दिखाई ग्रोथ

SBI Mutual Fund top performer : एसबीआई स्‍मॉलकैप फंड एक कंपाउंडर साबित हुआ है. जहां बहुत सी स्‍कीम कभी हाई परफॉर्म करती हैं तो कभी उनमें दबाव भी देखने को मिलता है, वहीं यह स्कीम लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रही है.

SBI Mutual Fund top performer : एसबीआई स्‍मॉलकैप फंड एक कंपाउंडर साबित हुआ है. जहां बहुत सी स्‍कीम कभी हाई परफॉर्म करती हैं तो कभी उनमें दबाव भी देखने को मिलता है, वहीं यह स्कीम लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रही है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Best SBI Mutual Fund, SBI Small Cap Fund Winning Strategy, SBI Mutual Fund Scheme Delivers 18%+ Annual Returns Across Phase, SBI Mutual Fund top performer, एसबीआई म्यूचुअल फंड, एसबीआई स्मॉल कैप फंड

SBI Mutual Fund Compounder : एसबीआई स्‍मॉल कैप फंड ने लॉन्‍च के बाद से वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट को 17 गुना से अधिक बना दिया है. (Pixabay)

SBI Mutual Fund With Highest 15 Year Returns : एसबीआई स्‍मॉल कैप फंड ने 5 साल, 10 साल और 15 साल के दौरान, हर फेज में 18 फीसदी सालाना से अधिक रिटर्न दिया है. यह स्‍कीम एसबीआई म्‍यूचुअल फंड  (SBI Mutual Fund) की सभी इक्विटी स्‍कीम में 10 साल और 15 साल की टॉपर है. हालांकि इस फंड को वैल्‍यू रिसर्च पर सिर्फ 2 स्‍टार रेटिंग ही मिली है, लेकिन यह फंड हाउस की टॉप परफॉर्मर है. एसबीआई स्‍मॉल कैप फंड को शुरू हुए 16 साल से कुछ अधिक हुए हैं और लॉन्‍च के बाद से इस फंड ने वन टाइम इन्‍वेस्‍टमेंट को 17 गुना से अधिक बना दिया है.   

EPFO : क्या है ईपीएस पेंशन सर्टिफिकेट, ईपीएफओ मेंबर के लिए यह क्यों है जरूरी

Advertisment

एसबीआई स्‍मॉलकैप फंड एक कंपाउंडर साबित हुआ है. जहां बहुत सी स्‍कीम कभी हाई परफॉर्म करती हैं तो कभी उनमें दबाव भी देखने को मिलता है, वहीं यह स्कीम बाजार की उथल-पुथल, क्रैश, और ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रही है. आखिर इस फंड में ऐसी क्या खास बात है? यह कौन-सी रणनीति अपनाती है और किस तरह के निवेशकों के लिए यह सबसे सही विकल्प है? इसके पोर्टफोलियो में कौन से सेक्‍टर के प्रमुख स्‍टॉक हैं. जानते हैं SBI म्‍यूचुअल फंड की इस बेहतरीन वेल्थ-क्रिएटिंग स्‍कीम की पूरी कहानी.

फंड का प्रमुख डाटा

फंड का AUM : 36,933 करोड़ रुपये (31 अक्टूबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो रेगुलर प्लान : 1.56% (31 अक्टूबर, 2025)
एक्सपेंस रेश्यो डायरेक्ट प्लान : 0.75% (31 अक्टूबर, 2025)
शार्प रेश्यो : 0.61
स्टैंडर्ड डेविएशन : 14.29%
बीटा : 0.72
अलॉटमेंट डेट : 9 सितंबर, 2009
बेंचमार्क : BSE 250 SMALLCAP INDEX TRI
NAV : 171.0455 रुपये (10 नवंबर, 2025)
एग्जिट लोड : 1 साल से पहले भुनाने पर 1 फीसदी

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

How to pay home loan interest using SIP : क्या EMI के सिर्फ 10% SIP से भर सकते हैं होम लोन का पूरा ब्‍याज?

SBI Small Cap Fund : लॉन्च के बाद से लम्‍प सम प्रदर्शन

एसबीआई स्‍मॉलकैप फंड का रेगुलर प्लान 9 सितंबर 2009 को शुरू हुआ था. फंड ने लॉन्‍च के बाद से 19.35 फीसदी एनुअलाइज्‍ड रिटर्न दिया है. फंड फैक्‍ट शीट के अनुसार इस स्‍कीम की शुरूआत में अगर किसी ने 1 लाख निवेश किया होगा तो उसका पैसा बढ़कर 17.42 लाख रुपये के करीब पहुंच गया. 

लॉन्‍च डेट : 9 सितंबर 2009 
लॉन्‍च के बाद से रिटर्न : 19.35% सालाना
एकमुश्‍त निवेश : 1 लाख रुपये
1 लाख निवेश की वैल्‍यू : 17,42,030 रुपये

15 साल का लम्प सम रिटर्न : 18.70% सालाना
10 साल का लम्प सम रिटर्न : 18.34% सालाना
5 साल का लम्प सम रिटर्न : 24.29% सालाना

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

Nippon India Small Cap : 21% CAGR के साथ टॉप च्वॉइस, 15 साल के चार्ट पर नंबर 1 बनने के पीछे क्या है स्ट्रैटेजी

SBI Small Cap Fund : 16 साल का SIP प्रदर्शन

16 साल में SIP रिटर्न : 20.43% सालाना
मंथली SIP अमाउंट : 10,000 रुपये
अपफ्रंट इन्वेस्टमेंट : 1,00,000 रुपये
16 साल में कुल निवेश : 20,20,000 रुपये
16 साल बाद SIP की कुल वैल्‍यू : 1,40,41,438 रुपये

(सोर्स : वैल्‍यू रिसर्च)

स्कीम द्वारा फंड एलोकेशन

स्मॉलकैप से जुड़ी इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड विकल्प : कम से कम 65% और मैक्सिमम 100%
अदर इक्विटी ये उससे जुड़े विकल्पों में : कम से कम 0% और मैक्सिमम 35%
REIT/InVIT द्वारा जारी यूनिट्स में : कम से कम 0% और मैक्सिमम 10%
डेट विकल्पों में : कम से कम 0% और मैक्सिमम 35%
मपी मार्केट विकल्पों में : कम से कम 0% और अधिकतम 35% 

PPF Secret : जीरो रिस्क के साथ लाइफ टाइम इनकम, आपको पता है पीपीएफ का ये राज

निवेश की क्‍या है स्ट्रैटेजी

एसबीआई स्मॉल कैप फंड (Best SBI Mutual Fund Scheme) मुख्य रूप से स्मॉल कैप स्टॉक में निवेश करता है, जिसमें मिनिमम एलोकेशन 65% होता है. इसके अलावा यह फंड अन्य इक्विटी (लार्जकैप और मिड-कैप कंपनियों सहित) और/या डेट व मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स में 35 फीसदी तक का निवेश कर सकता है. यह फंड निवेश की ग्रोथ और वैल्यू स्टाइल के मिश्रण को फॉलो करता है और स्टॉक चयन के लिए बॉटम-अप निवेश स्ट्रैटेजी का पालन करता है. 

पोर्टफोलियो में टॉप 10 स्टॉक

Ather Energy : 3.76%
SBFC Finance : 2.76% 
E.I.D-Parry (India) :  2.71% 
Kalpataru Projects International : 2.69% 
City Union Bank : 2.58% 
Chalet Hotels : 2.50% 
KIMS : 2.41% 
Navin Fluorine International : 2.31% 
Doms Industries : 2.30% 
Kajaria Ceramics : 2.29% 
K.P.R. Mill : 2.23% 

(सोर्स : फैक्‍ट शीट) 

पोर्टफोलियो में टॉप 10 सेक्‍टर

Financial Services : 13.40%
Capital Goods : 10.87%
Consumer Durables : 9.33%
FMCG : 8.90%
Consumer Services : 8.70%
Chemicals : 8.09%
Automobile And Auto Components : 7.03%
Construction : 6.90%
Sovereign : 2.65%
Healthcare : 2.42% 

(सोर्स : फैक्‍ट शीट)

(नोट : यहां प्रदर्शन के आधार पर फंड की जानकारी दी है. किसी फंड का पिछला प्रदर्शन भविष्य में बरकरार रह भी सकता है और नहीं भी. निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लें. म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं, कृपया योजना से संबंधित सभी दस्तावेज ध्यान से पढ़ें.)

SBI Mutual Fund Best SBI Mutual Fund Scheme