scorecardresearch

SBI Service Alert: एसबीआई ग्राहकों के लिए जरूरी अलर्ट, 1 दिसंबर से बंद हो रही है बैंक की ये खास सर्विस

साल का आखिरी महीना बस हफ्तेभर दूर है और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अगर आप भी बैंक के ग्राहक हैं तो हफ्तेभर बाद होने वाले बदलाव के बारे में यहां समझ लें.

साल का आखिरी महीना बस हफ्तेभर दूर है और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. अगर आप भी बैंक के ग्राहक हैं तो हफ्तेभर बाद होने वाले बदलाव के बारे में यहां समझ लें.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
SBI mCASH discontinued, SBI stops mCASH service, SBI mCASH shutdown December 2025, SBI mCASH alternative options, SBI digital payment options, SBI UPI money transfer, How to send money without mCASH, SBI YONO Lite updates, OnlineSBI mCASH stopped, SBI mCASH claim service end, UPI IMPS NEFT RTGS SBI, SBI money transfer rules 2025, SBI digital services update, mCASH service discontinued SBI, SBI beneficiary transfer update, SBI third-party transfer options, SBI mCASH replacement services, SBI online banking update 2025, SBI discontinued services list, SBI mobile banking updates

SBI : अपनी वेबसाइट पर एसबीआई ने बताया है कि 1 दिसंबर से कस्टमर mCASH लिंक, ऐप या पासकोड के जरिए पैसा न तो भेज पाएंगे और न ही प्राप्त कर पाएंगे. (Image : Reuters)

SBI Service Alert: साल का आखिरी महीना बस हफ्तेभर दूर है और देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है. दिसंबर की शुरुआत से SBI अपनी खास सेवा mCASH को बंद कर रहा है. यानी 1 दिसंबर से वे ग्राहक, जो बिना बेनिफिशियरी जोड़े सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए mCASH से पैसे भेजते थे, उन्हें दूसरे विकल्प अपनाने होंगे.

बैंक ने साफ कर दिया है कि 30 नवंबर 2025 के बाद mCASH न तो पैसे भेजने के काम आएगा और न ही पहले भेजा गया कोई पैसा क्लेम किया जा सकेगा. यह जानकारी SBI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है. एसबीआई की mCASH सर्विस क्या है, इसके बंद होने पर ग्राहकों के पास कौन-कौन से विकल्प होंगे? ऐसे तमाम जरूरी सवालों के जवाब यहां पढ़िए.

Advertisment

Also read : PAN Card Decode: पैन कार्ड के हर अक्षर और अंक का क्या है मतलब, 10 अंकों में छुपे राज यहां समझिए

एसबीआई की mCASH सर्विस क्या है और कैसे करता है काम?

mCASH एक ऐसी सुविधा थी जिसमें SBI ग्राहक बिना किसी बेनिफिशियरी को रजिस्टर किए सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से पैसे भेज सकते थे.

  • रिसीवर को SMS या ईमेल से एक सिक्योर लिंक और 8 डिजिट पासकोड मिलता था.
  • वह लिंक खोलकर और पासकोड डालकर पैसा अपने किसी भी बैंक अकाउंट में क्लेम कर सकता था.
  • SBI mCash ऐप में MPIN सेट करके लॉगिन किया जाता था.
  • अकाउंट नंबर और IFSC को ‘फेवरेट्स’ में भी सेव किया जा सकता था.

ग्राहकों के पास क्या होंगे विकल्प?

भारतीय स्टेट बैंक 30 नवंबर 2025 के बाद Online SBI और YONO Lite पर mCASH सेवा बंद कर रहा है. यानी अब आप mCASH से किसी को पैसे भेज नहीं पाएंगे और न ही भेजे गए पैसे क्लेम कर सकेंगे. 

बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि आगे से पैसे भेजने के लिए UPI, IMPS, NEFT या RTGS जैसे सुरक्षित और ज्यादा इस्तेमाल होने वाले डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करें.

Also read : FD Rates: 1 साल की एफडी पर ये बैंक दे रहे हैं 7.4% तक रिटर्न, फिक्स रेट पर कमाई का अच्छा मौका

इसके अलावा ग्राहक BHIM SBI Pay (SBI का UPI ऐप) का इस्तेमाल करके किसी को भी पैसा भेज सकते हैं.

UPI से पैसा भेजने का तरीका

  • BHIM SBI Pay ऐप खोलें
  • “Pay” ऑप्शन चुनें
  • VPA, अकाउंट और IFSC या QR कोड में से कोई विकल्प चुनें
  • जरूरी जानकारी भरें
  • डेबिट अकाउंट चुनकर आगे बढ़ें
  • UPI PIN डालकर ट्रांजैक्शन को ऑथराइज़ करें
  • कन्फर्म करके भुगतान पूरा करें

यह बदलाव 1 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएगा. सभी mCASH उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों पर स्विच कर लें.

Sbi