scorecardresearch

Retirement Income : रिटायरमेंट के बाद हर 3 महीने पर कैसे कमा सकते हैं 60,000 रुपये, SCSS का उठाएं फायदा

SCSS Best investment for senior citizens India : सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, सरकार द्वारा समर्थित रिटायरमेंट बेनिफिट स्कीम है. भारत में वरिष्ठ नागरिक इस योजना में व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से निवेश कर सकते हैं.

SCSS Best investment for senior citizens India : सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, सरकार द्वारा समर्थित रिटायरमेंट बेनिफिट स्कीम है. भारत में वरिष्ठ नागरिक इस योजना में व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से निवेश कर सकते हैं.

author-image
Sushil Tripathi
New Update
Senior Citizens Savings Scheme, why SCSS is better than bank FD, SCSS Is the Best Post-Retirement Investment, how much interest you can earn in SCSS, retirement monthly income plan India, Best investment for senior citizens India, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम, Post office SCSS scheme

Post office SCSS scheme : सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम पर मिलने वाला ब्याज 8.2 फीसदी सालाना है Photograph: (Pixabay)

how much interest you can earn in SCSS : दिल्ली के रहने वाले 60 साल के गिरिजेश वर्मा (काल्‍पनिक नाम) अब रिटायर हो चुके हैं और उनके पास रिटायरमेंट के बाद करीब 45 लाख रुपये फंड था. उनकी कुछ पेंशन भी फिक्‍स थी, लेकिन उससे जरूरतें सही से पूरी नहीं हो पा रही थीं. फिलहाल उन्‍होंने आम परंपरा के मुताबिक अपना ज्‍यादातर फंड बैंक में जमा किया हुआ था, जिससे सुरक्षा भी मिले और कुछ ब्‍याज भी. कुछ फंड एफडी में जमा किया था. 

हालांकि उनका बेटा वित्तीय मामलों में थोड़ा जागरूक था. उसने समझाया कि किस तरह इसी फंड में एक हिस्‍से का सही इस्‍तेमाल करें तो पेंशन के अलावा इनकम का एक रेगुलर सोर्स भी मिल जाएगा. उसने बैंक एफडी से भी ज्‍यादा सुरक्षित योजना, पोस्ट ऑफिस (Post Office) की सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) के बारे में बताया. यह पोस्ट ऑफिस की सरकारी गारंटी वाली स्कीम है. इसमें 8.2% सालाना ब्याज मिलता है, जो बैंक एफडी से कहीं ज्यादा है. 

Advertisment

Best FD Rates 2025 : एफडी पर 8.05% तक ब्याज, SFBs में बड़े प्राइवेट और सरकारी बैंकों से ज्यादा फायदा

वहीं इसमें जमा पैसों पर हर 3 महीने में निश्चित ब्याज आपके अकाउंट में आता है, पेंशन की तरह. अगले ही दिन दोनों पोस्ट ऑफिस गए और SCSS में अधिकतम लिमिट 30 लाख रुपये जमा कर दिए. कुछ ही महीनों बाद उनका पहला तिमाही ब्याज 60,150 रुपये, उनके खाते में आ गया.

SCSS में डिपॉजिट के नियम

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम 30 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है. जबकि इस अकाउंट में कम से कम 1000 रुपये जमा करना जरूरी है. एक लाख रुपये से कम राशि होने पर कोई व्यक्ति कैश में पैसा जमा कर सकता है. जब जमा राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो, तो निवेशक को चेक द्वारा पेमेंट करना चाहिए. 

Mutual Fund : रिस्‍क कम, रिटर्न बेहतर, म्‍यूचुअल फंड की मल्‍टी फैक्‍टर रणनीति क्यों बन रही है टॉप च्‍वॉइस?

सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme) पर मिलने वाला ब्याज 8.2 फीसदी सालाना है, जो सुकन्या योजना के साथ इसे सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्मॉल सेविंग्स स्कीम बनाता है. इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल की है, जबकि स्कीम पूरा होने के पहले आवेदन देकर इस स्कीम को 3 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है. 

ब्याज का कैलकुलेशन

मैक्सिमम डिपॉजिट : 30 लाख रुपये
ब्याज दर: 8.2 फीसदी सालाना
मैच्योरिटी पीरियड: 5 साल
तिमाही ब्याज: 60,150 रुपये
सालाना ब्याज: 2,40,600 रुपये
5 साल में कुल ब्याज: 12,03,000
कुल रिटर्न: 42,03,000 लाख रुपये

देश का बिगेस्ट लार्ज कैप फंड, 17 साल की जर्नी में 11 गुना दिया रिटर्न, पावरफुल परफॉर्मेंस के पीछे की स्ट्रैटेजी

कितने अकाउंट खुल सकते हैं?

सीनियर सिटीजंस सेविंग्‍स स्‍कीम में आप सिंगल अकाउंट या वाइफ के साथ एक ज्वॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं. इसके अलावा अगर हस्बैंड और वाइफ दोनों इसके लिए योग्यता रखते हैं तो 2 अलग अलग अकाउंट भी खोल सकते हैं. सिंगल अकाउंट या वाइफ के साथ मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 30 लाख और 2 अलग अलग अकाउंट में अधिकतम 60 लाख रुपये जमा हो सकता है. इस अकाउंट को आप 5 साल की मैच्योरिटी के बाद 3 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं.

स्कीम के लिए योग्यता

अगर आपकी उम्र 60 साल से अधिक है.
55-60 साल के उम्र वर्ग के ऐसे रिटायर्ड कर्मचारी, जिन्होंने वॉलंटियरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) को चुना हो.
रिटायर्ड डिफेंस कर्मचारी, जिनकी उम्र न्यूनतम 60 साल हो.
HUF और NRI SCSS में निवेश करने के लिए योग्य नहीं हैं.

SBI Large Cap Fund : 19 साल में 12%+ CAGR, 1 लाख को बनाया 9.45 लाख, किस स्ट्रैटेजी से बना स्टार?

प्री-मैच्योर निकासी पर कितनी है पेनाल्टी

SCSS खाते को 5 साल के लॉक-इन से पहले बंद करने पर पेनाल्टी लगती है. यह पेनाल्टी इस बात पर निर्भर है कि आपको खाता खोले हुए कितना वक्त हुआ है.

अगर खाते को एक साल से पहले बंद किया जाता है, तो जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता. अगर ब्याज का भुगतान किया जा चुका है, तो उसे मूलधन से काट लिया जाएगा.

अगर खाते को 1 साल के बाद लेकिन 2 साल से पहले बंद किया गया, तो भुगतान के समय खाते में जमा राशि से 1.5 फीसदी रकम काट ली जाती है.

अगर खाते को 2 साल के बाद लेकिन 5 साल से पहले बंद किया जाता है, तो प्रिंसिपल अमाउंट से 1 फीसदी रकम काट ली जाती है.

अगर आपका SCSS खाता एक एक्सटेंडेड अकाउंट है, तो खाते के एक्सटेंशन के एक साल बाद बंद करने पर कोई पेनाल्टी नहीं देनी पड़ेगी.

Scss Senior Citizen Savings Scheme Post Office