scorecardresearch

NCDEX लॉन्च करेगा नया म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म , SEBI से मिली सैद्धांतिक मंजूरी

NCDEX को Sebi से म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिली. छोटे निवेशकों और ग्रामीण इलाकों पर खास जोर देगा जानिए नया प्लेटफॉर्म.

NCDEX को Sebi से म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिली. छोटे निवेशकों और ग्रामीण इलाकों पर खास जोर देगा जानिए नया प्लेटफॉर्म.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
NCDEX receives SEBI approval to launch mutual fund platform in India

SEBI ने म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के NCDEX के प्रस्ताव को दी सैद्धांतिक मंजूरी. (Image : Canva)

NCDEX Gets SEBI Approval to Launch Mutual Fund Platform in India : देश का प्रमुख कमोडिटी एक्सचेंज NCDEX जल्द ही अपना म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की तैयारी में है. NCDEX को इसके लिए सेबी से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है. NCDEX के इस म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन प्लेटफॉर्म को इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में एंट्री से पहले एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिसका फोकस खास तौर पर छोटे निवेशकों और देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों पर रहने की उम्मीद है.

इक्विटी में एंट्री की तैयारी

NCDEX को म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म शुरू करने के लिए सेबी का इन-प्रिंसिपल अप्रूवल मिल चुका है. म्यूचुअल फंड ट्रांजैक्शन इक्विटी ट्रेडिंग सिस्टम से अलग होते हैं, इसलिए एक्सचेंज इसे कम समय में शुरू कर सकता है. NCDEX इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में उतरने के लिए भी जमीन तैयार कर रहा है.

Advertisment

Also read : Gold Rate Today : सोना 4000 रुपये की छलांग के साथ 1.37 लाख की नई ऊंचाई पर, 2025 में अब तक कितना महंगा हुआ गोल्ड ?

क्लियरिंग और सेटलमेंट की जिम्मेदारी NCCL के पास

NCDEX के इस नए म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म के लिए म्यूचुअल फंड सब्सक्रिप्शन और रिडेम्पशन ऑर्डर के क्लियरिंग और सेटलमेंट का काम नेशनल कमोडिटी क्लियरिंग लिमिटेड यानी NCCL द्वारा संभाला जाएगा. यह NCDEX की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है, जो पहले से ही मजबूत और रेगुलेटेड इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराती है. इससे निवेशकों का भरोसा और सुरक्षा दोनों मजबूत होंगे.

Also read : Investment Strategy : नए नियमों से लिखें निवेश की नई कहानी - आपकी इनवेस्टमेंट स्टोरी को हिट बनाने के लिए ये 5 बातें जरूरी

रूरल और सेमी अर्बन इलाकों के छोटे निवेशकों पर फोकस

NCDEX के एमडी और सीईओ डॉ. अरुण रस्ते ने इस कदम को बेहद अहम बताया है. उनके शब्दों में, “इक्विटी लॉन्च से पहले म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म शुरू करना एक रणनीतिक और समय पर लिया गया फैसला है. म्यूचुअल फंड नए निवेशकों के लिए सबसे आसान और सुरक्षित शुरुआत माने जाते हैं. हमें लगता है कि भारत की इक्विटी यात्रा यहीं से शुरू होती है.”

उन्होंने आगे कहा कि यह प्लेटफॉर्म ग्रामीण और अर्ध-शहरी (Semi Urban) इलाकों में रहने वाले निवेशकों की बचत को सुरक्षित ढंग से रेगुलेटेड इनवेस्टमेंट ऑप्शन्स तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा. कम रकम वाले SIP और एक्सचेंज-आधारित सुरक्षित सिस्टम के जरिए यह भारत के लिए मल्टी-एसेट प्लेटफॉर्म की दिशा में एक और कदम होगा.

Also read : NPS New Rules Impact : गोल्ड और सिल्वर की एंट्री से कितना बदला एनपीएस, आपको क्या होगा फायदा

फाइनेंशियल इन्क्लूजन को मिलेगी रफ्तार

यह पहल सरकार और सेबी की उस सोच के अनुरूप है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को इक्विटी बाजार से जोड़ा जाना है. म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) के जरिए कम इनकम वाले परिवार भी छोटी रकम से निवेश (Mutual Fund Investment) शुरू कर सकते हैं. ऐसे निवेशकों को रेगुलेटेड सिस्टम के भीतर मार्केट से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे वे प्रोफेशनल मैनेजमेंट और डायवर्सिफिकेशन का फायदा ले सकेंगे.

2003 में स्थापित NCDEX पहले से ही एग्रीकल्टरल प्रोडक्ट्स में भरोसेमंद बेंचमार्क तैयार कर चुका है. इक्विटी फॉर भारत (Equity for Bharat) के विजन के साथ अब यह एक्सचेंज इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव की दिशा में नई पहल के जरिये मल्टी-सेगमेंट एक्सचेंज बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

Sebi Mutual Fund Investment Ncdex mutual funds