scorecardresearch

SEBI Alert : यूपीआई वेरिफिकेशन से लेकर ‘स्पॉट ए स्कैम’ टूल तक, निवेशकों को फ्रॉड से बचाने के लिए सेबी के उपाय

SEBI investor protection : सेबी ने आगाह किया कि नॉन-रजिस्‍टर्ड एडवाइजर ग्रुप, लोगों को असुरक्षित कारोबारी माध्यम की ओर आकर्षित कर रहे हैं और इसलिए अवैध कारोबार के मामले नए डिजिटल प्रारूपों में फिर से सामने आ रहे हैं.

SEBI investor protection : सेबी ने आगाह किया कि नॉन-रजिस्‍टर्ड एडवाइजर ग्रुप, लोगों को असुरक्षित कारोबारी माध्यम की ओर आकर्षित कर रहे हैं और इसलिए अवैध कारोबार के मामले नए डिजिटल प्रारूपों में फिर से सामने आ रहे हैं.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
SEBI warning 2025, SEBI investor protection, digital financial scams India, unregistered investment advisors, SEBI scam alert, illegal trading platforms India, Spot a Scam tool SEBI, SEBI UPI verification framework, fraudulent investment apps, guaranteed return scam India

SEBI guidelines for investors : निवेशक ‘सेबी इन्वेस्टर’ वेबसाइट और सारथी मोबाइल ऐप पर बैंक खातों की वास्तविकता की पुष्टि कर सकते हैं. Photograph: (Microsoft copilot)

SEBI Tightens Investor Protection : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने निवेशकों की सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत बतायी. उन्होंने आगाह किया कि नॉन-रजिस्‍टर्ड एडवाइजर ग्रुप, लोगों को असुरक्षित कारोबारी माध्यम की ओर आकर्षित कर रहे हैं और इसलिए अवैध कारोबार के मामले नए डिजिटल प्रारूपों में फिर से सामने आ रहे हैं. बीएसई के एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि इस दौर में जहां गलत सूचनाएं तथ्यों से अधिक तेजी से प्रसारित होती हैं, यह चुनौती और भी बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि इसलिए, निवेशक (Retail Investors) सुरक्षा को मजबूत करना नियामक की प्रमुख प्राथमिकता बन गया है.

लो कास्ट, हाई रेटेड, हाई रिटर्न फंड : Groww और फ्रैंकलिन इंडिया समेत ये 5 स्कीम लिक्विड फंड में सबसे आगे

Advertisment

फ्रॉड रोकने के लिए सेबी ने किए क्‍या उपाय

सेबी ने इन प्रयासों के तहत यूपीआई से जुड़ा एक मान्य ढांचा पेश किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेमेंट सिर्फ सेबी रजिस्‍टर्ड मध्यस्थों की प्रामाणिक यूपीआई आईडी (SEBI UPI verification framework) पर ही किए जाएं. बाजार नियामक ने जांच सुविधा का भी विस्तार किया गया है जिससे निवेशक ‘सेबी इन्वेस्टर’ वेबसाइट और सारथी मोबाइल ऐप पर बैंक खातों की वास्तविकता (bank account verification SEBI) की तुरंत पुष्टि कर सकते हैं. यह समझते हुए कि धोखाधड़ी की गतिविधि बिना किसी चेतावनी के हो सकती है निवेशक अब स्वेच्छा से अपने लेनेदने के खातों को ‘फ्रीज’ या ‘ब्लॉक’ कर सकते हैं. यह ठीक वैसे ही है जैसे ‘हैक’ किए गए डेबिट कार्ड को ‘ब्लॉक’ किया जाता है. यह विकल्प तत्काल सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया है.

IPO 2025 : इस साल के ब्लॉकबस्टर आईपीओ, लिस्टिंग के बाद शेयर इश्यू प्राइस से 52 से 135% मजबूत

स्पॉट ए स्कैम टूल’ पेश किया

सेबी ने लोगों को संदिग्ध योजनाओं की पहचान करने में और अधिक सहायता करने के लिए ‘स्पॉट ए स्कैम टूल’ (Spot a Scam tool SEBI) पेश किया है, जो यूजर्स की ऑनलाइन प्रामाणिकता सत्यापित करने में मदद करता है. पांडेय ने बताया कि सेबी ने पिछले 18 महीनों में मेटा, गूगल, टेलीग्राम और एक्स सहित सोशल मीडिया एवं सर्च मंचों पर गैरकानूनी या भ्रामक ऑनलाइन सामग्री के एक लाख से अधिक मामलों को चिह्नित किया है. उन्होंने कहा कि इसके अनुरूप विनियमित संस्थाओं को सोशल मीडिया पर अनियमित सलाहकारों के साथ जुड़ने की अनुमति नहीं है, जिससे झूठे दावों व हानिकारक पेशकशों के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी.

SIP to SWP Income : 10,000 एसआईपी से 20 साल तक 65,000 रुपये मंथली इनकम, फिर भी हाथ में रहेंगे 1 करोड़

गारंटीड रिटर्न के वादे से रहें सावधान

उनका कना है कि कारोबार संबंधी धोखाधड़ी वाले ऐप विश्वसनीय लगते हैं, डिजिटल खाते वैधता का दिखावा करते हैं और पक्के रिटर्न का वादा (guaranteed return scam India) करने वाली ऐसा योजनाएं पेश करते हैं जो कोई भी रेगुलेटेड मार्केट नहीं दे सकता. बाजार नियामक के प्रमुख ने खतरे की गंभीरता को दोहराते हुए कहा कि ऐसे ‘‘नॉन-रजिस्‍टर्ड एडवाइजर ग्रुप, लोगों को असुरक्षित ट्रेड प्‍लेटफॉर्म की ओर आकर्षित करते हैं और इसलिए अवैध कारोबार के मामले नए डिजिटल प्रारूपों में फिर से सामने आ रहे हैं.

NPS Active Choice : मंथली 20,000 रुपये निवेश से कितनी मिल सकती है पेंशन और एक मुश्त फंड

उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार के मामले कोई छिटपुट घटनाएं नहीं हैं, बल्कि निवेशकों के विश्वास, जिज्ञासा और आकांक्षाओं का फायदा उठाने के समन्वित प्रयास हैं. इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि लोग ‘अवसर की आड़ में धोखे’ का शिकार न हों. पांडेय ने कहा कि इसका मुकाबला करने के लिए जागरूकता को डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर सावधानी, जानकारी के साथ संदेह से देखना और कोई भी वित्तीय कदम उठाने से पहले जांच-परख की आदत में बदलना होगा. उन्होंने कहा कि इसलिए, निवेशक सुरक्षा को मजबूत करना नियामक की प्रमुख प्राथमिकता बन गया है.

(सोर्स : न्यूज एजेंसी)

Sebi Retail Investors