scorecardresearch

SCSS interest rate from January 2026 : वरिष्ठ नागरिकों के लिए 1 जनवरी से 8.2% ब्याज फिक्स, मंथली 20,000 रुपये कर सकते हैं इनकम

SCSS : वरिष्ठ नागरिकों के लिए पॉपुलर स्कीम सीनियर सिटीजेंस सेविंग्स स्कीम पर 1 जनवरी 2026 से 8.2 फीसदी सालाना ब्याज फिक्स हुआ है. यानी सरकार ने इसकी ब्याज दरों में कोई बदलाव न कर वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है.

SCSS : वरिष्ठ नागरिकों के लिए पॉपुलर स्कीम सीनियर सिटीजेंस सेविंग्स स्कीम पर 1 जनवरी 2026 से 8.2 फीसदी सालाना ब्याज फिक्स हुआ है. यानी सरकार ने इसकी ब्याज दरों में कोई बदलाव न कर वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
scss interest rate, scss new interest rate, senior citizens savings scheme

SCSS interest rate : सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम पर मिलने वाला ब्याज 8.2 फीसदी सालाना है. (Pixabay)

SCSS, how much you can earn monthly : वरिष्ठ नागरिकों के लिए पॉपुलर स्कीम सीनियर सिटीजेंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर 1 जनवरी 2026 से 8.2 फीसदी सालाना ब्याज फिक्स हुआ है. यानी सरकार ने इसकी ब्याज दरों में कोई बदलाव न कर वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है. माना जा रहा था कि रेपो रेट में कटौती के बाद सरकार स्मॉल सेविंग्स पर भी दरों में कटौती कर सकती है. यह स्कीम एफडी से बेहतर ब्याज दे रही है, वहीं यह मंथली इनकम की भी सुविधा देती है. इसमें रिटायरमेंट के बाद अपनी जमा पूंजी सुरक्षित रखकर रेगुलर इनकम कर सकते हैं.

SCSS में डिपॉजिट के नियम

सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (Senior Citizens Savings Scheme) में सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम 30 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है. जबकि इस अकाउंट में कम से कम 1000 रुपये जमा करना जरूरी है. एक लाख रुपये से कम राशि होने पर कोई व्यक्ति कैश में पैसा जमा कर सकता है. जब जमा राशि 1 लाख रुपये से अधिक हो, तो निवेशक को चेक द्वारा पेमेंट करना चाहिए. 

Advertisment

सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (Senior Citizen Savings Scheme) पर मिलने वाला ब्याज 8.2 फीसदी सालाना है, जो सुकन्या योजना के साथ इसे सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली स्मॉल सेविंग्स स्कीम बनाता है. इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल की है, जबकि स्कीम पूरा होने के पहले आवेदन देकर इस स्कीम को 3 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है. 

ब्याज का कैलकुलेशन

मैक्सिमम डिपॉजिट : 30 लाख रुपये
ब्याज दर: 8.2 फीसदी सालाना
मैच्योरिटी पीरियड: 5 साल
तिमाही ब्याज: 60,150 रुपये
सालाना ब्याज: 2,40,600 रुपये
5 साल में कुल ब्याज: 12,03,000
कुल रिटर्न: 42,03,000 लाख रुपये

कितने अकाउंट खुल सकते हैं?

सीनियर सिटीजंस सेविंग्‍स स्‍कीम में आप सिंगल अकाउंट या वाइफ के साथ एक ज्वॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं. इसके अलावा अगर हस्बैंड और वाइफ दोनों इसके लिए योग्यता रखते हैं तो 2 अलग अलग अकाउंट भी खोल सकते हैं. सिंगल अकाउंट या वाइफ के साथ मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट में अधिकतम 30 लाख और 2 अलग अलग अकाउंट में अधिकतम 60 लाख रुपये जमा हो सकता है. इस अकाउंट को आप 5 साल की मैच्योरिटी के बाद 3 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं.

स्कीम के लिए योग्यता

अगर आपकी उम्र 60 साल से अधिक है.
55-60 साल के उम्र वर्ग के ऐसे रिटायर्ड कर्मचारी, जिन्होंने वॉलंटियरी रिटायरमेंट स्कीम (VRS) को चुना हो.
रिटायर्ड डिफेंस कर्मचारी, जिनकी उम्र न्यूनतम 60 साल हो.
HUF और NRI SCSS में निवेश करने के लिए योग्य नहीं हैं.

प्री-मैच्योर निकासी पर कितनी है पेनाल्टी

SCSS खाते को 5 साल के लॉक-इन से पहले बंद करने पर पेनाल्टी लगती है. यह पेनाल्टी इस बात पर निर्भर है कि आपको खाता खोले हुए कितना वक्त हुआ है.

अगर खाते को एक साल से पहले बंद किया जाता है, तो जमा राशि पर कोई ब्याज नहीं दिया जाता. अगर ब्याज का भुगतान किया जा चुका है, तो उसे मूलधन से काट लिया जाएगा.

अगर खाते को 1 साल के बाद लेकिन 2 साल से पहले बंद किया गया, तो भुगतान के समय खाते में जमा राशि से 1.5 फीसदी रकम काट ली जाती है.

अगर खाते को 2 साल के बाद लेकिन 5 साल से पहले बंद किया जाता है, तो प्रिंसिपल अमाउंट से 1 फीसदी रकम काट ली जाती है.

अगर आपका SCSS खाता एक एक्सटेंडेड अकाउंट है, तो खाते के एक्सटेंशन के एक साल बाद बंद करने पर कोई पेनाल्टी नहीं देनी पड़ेगी.

(source : india post)

Scss Senior Citizens Savings Scheme