scorecardresearch

Silver Price on Record High : चांदी का भाव आसमान पर, फ्यूचर ट्रेड में पहली बार 2 लाख रुपये के पार

Silver Price on Record High : चांदी का भाव शुक्रवार को पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर चला गया. यह रेट MCX के मार्च डिलीवरी वाले फ्यूचर ट्रेड में देखने को मिला.

Silver Price on Record High : चांदी का भाव शुक्रवार को पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर चला गया. यह रेट MCX के मार्च डिलीवरी वाले फ्यूचर ट्रेड में देखने को मिला.

author-image
FE Hindi Desk
New Update
Silver price hits record high above 2 lakh per kg on MCX futures trade

Silver Futures on Record High : MCX पर चांदी का भाव पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचा. (AI Generated Image)

Silver Price on Record High in Futures Market : पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में दिख रही तेजी ने शुक्रवार को एक नया रिकॉर्ड बना डाला. एमसीएक्स (MCX) के फ्यूचर ट्रेड में मार्च डिलीवरी वाली चांदी पहली बार 2 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर निकल गई. मजबूत ग्लोबल संकेतों और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने इस तेजी को और मजबूती दी है.

चौथे दिन भी तेजी, कीमतें नई ऊंचाई पर

एमसीएक्स पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी (Silver) 1,420 रुपये चढ़कर 2,00,362 रुपये प्रति किलो के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई. लगातार चार कारोबारी सेशन के दौरान चांदी का भाव 18,620 रुपये प्रति किलो बढ़ चुका है. सोमवार को इसका भाव 1,81,742 रुपये प्रति किलो था, यानी चार दिन में 10 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है.

Advertisment

Also read : HDFC फ्लेक्सी कैप फंड ने 5 साल में 3 गुना, 10 साल में 5 गुना किए पैसे, SIP पर भी हाई रिटर्न

सोना भी रिकॉर्ड स्तर पर

चांदी के साथ-साथ सोना (Gold) भी तेजी की राह पर है. फरवरी डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर 2,497 रुपये बढ़कर 1,34,966 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी का रुख देखने को मिला है. कॉमेक्स (Comex) पर गोल्ड फ्यूचर 57.6 डॉलर बढ़कर 4,370.6 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

पिछले कुछ दिनों से सोना एक दायरे में था, लेकिन रुपये में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती निवेश मांग (Gold Investment Demand) ने इसमें नई तेजी ला दी. इसी तरह, कॉमेक्स सिल्वर फ्यूचर भी उछलकर 64.74 डॉलर प्रति औंस के नए हाई पर पहुंच गया.

Also read : Corona Remedies IPO : ये स्टॉक 15 दिसंबर को लिस्टिंग पर दे सकता है 27% रिटर्न, 137 गुना हुआ था सब्सक्राइब

जानकार क्या कह रहे हैं?

ऑगमोंट की हेड ऑफ रिसर्च, रेनिशा चैनानी ने चांदी और सोने की इस जबरदस्त तेजी पर कहा, "फेड (US Fed) के नरम रुख अपनाने और 2026 में कम रेट कट के संकेत देने के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. यूक्रेन शांति वार्ता से जुड़े पॉजिटिव संकेत आने पर बुलियन की कीमतों में ये तेजी कुछ सीमित हो सकती है." यानी फिलहाल अंतरराष्ट्रीय हालात सोने और चांदी जैसे कीमती मेटल्स को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन जियो-पोलिटिकल हालात में सुधार होने पर यह तेजी थोड़ी नरम पड़ सकती है.

Silver Gold Mcx Comex Futures Market