scorecardresearch

Silver Rally Explained : चांदी में यह रैली क्यों है हर बार से अलग, 45 दिनों में 50% तेजी के बाद आगे कैसा है भविष्य?

Silver a good investment after rally? : एक्सपर्ट के अनुसार आगे चलकर चांदी में संभावनाएं बनी हुई हैं. अगर इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई की कमी बनी रहती है, तो अगले 1-2 साल में 90–100 डॉलर प्रति औंस की ओर बढ़त संभव है.

Silver a good investment after rally? : एक्सपर्ट के अनुसार आगे चलकर चांदी में संभावनाएं बनी हुई हैं. अगर इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई की कमी बनी रहती है, तो अगले 1-2 साल में 90–100 डॉलर प्रति औंस की ओर बढ़त संभव है.

author-image
Sushil Tripathi
एडिट
New Update
Silver price forecast 2026, silver a good investment after rally, How industrial demand affects silver prices, Silver Rally Decoded, Silver price forecast 2026

Silver price forecast 2026 : चांदी में निवेश मौका जरूर है, लेकिन बिना रणनीति और जोखिम प्रबंधन के निवेश रिस्की हो सकता है. (AI Image)

Silver 50% Surge Explained :  पिछले डेढ़ महीने में चांदी (Silver) ने जो रफ्तार दिखाई है, उसने निवेशकों को चौंका दिया है. इस दौरान MCX पर चांदी करीब 50% तक उछल चुकी है, और सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ एक तेज रैली है या इसके पीछे कोई गहरी वजह छिपी है? हकीकत यह है कि यह उछाल अफवाहों या सट्टेबाजी का नतीजा नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर चांदी की भूमिका में आए बड़े बदलाव का संकेत है. फिलहाल इस सुपर रैली के बाद निवेशकों को चांदी में क्या करना चाहिए. 2026 में चांदी का क्या भविष्य (Silver Outlook) दिख रहा है.

Defense Stocks : साल 2026 में निवेश के लिए टॉप 4 डिफेंस स्टॉक, लिस्ट में HAL, Bharat Dynamics समेत ये नाम

Advertisment

चांदी की भूमिका में बड़ा बदलाव

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि कई सालों तक चांदी को या तो गहनों के लिस मेटल माना गया या फिर ट्रेडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला मेटल. लेकिन अब यह सोच बदल चुकी है. आज चांदी रणनीतिक इंडस्ट्रियल मेटल बन चुकी है. रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिफिकेशन, डिजिटल इकॉनमी और रक्षा क्षेत्र में बढ़ती जरूरतों ने चांदी को उत्पादन के लिए अनिवार्य बना दिया है. यही वजह है कि इसकी मांग अब अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी बनती जा रही है.

SIP Power : 120 महीने की एसआईपी से 50 लाख जुटाने का है प्लान, 18 × 10 × 15 हो सकता है परफेक्ट फॉर्मूला

इंडस्ट्रियल डिमांड क्यों है इतनी मजबूत

चांदी की सबसे बड़ी ताकत है इसकी बेहतरीन इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी, जो इसे सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर्स, पावर ग्रिड और डिफेंस सिस्टम्स में बेहद जरूरी बनाती है. इन क्षेत्रों में कीमत से ज्यादा भरोसे और प्रदर्शन को अहमियत दी जाती है. इसका मतलब यह है कि दाम बढ़ने के बावजूद कंपनियां चांदी खरीदना बंद नहीं कर सकतीं. इसी वजह से चांदी की मांग अब प्राइस इनेलास्टिक हो गई है और गिरावट पर तुरंत सपोर्ट देखने को मिलता है.

Best and Worst IPOs of 2025 : इस साल 5 आईपीओ ने 77 से 135% दिया रिटर्न, लेकिन इन 5 में सबसे ज्यादा घाटा

यह रैली, पिछली रैलियों से क्यों अलग 

अजय केडिया का कहना है कि लंबे समय तक चांदी की कीमतें फ्यूचर्स और पेपर ट्रेडिंग से तय होती रहीं. लेकिन जैसे ही ग्लोबल स्तर पर दाम संवेदनशील स्तरों तक पहुंचे, फिजिकल उपलब्धता का सवाल खड़ा हो गया. सप्लाई टाइट हुई, सेलर्स पीछे हटे और खरीदार मजबूर होकर ऊंचे दाम पर खरीदने लगे. नतीजा तेज सिंगल-डे मूव्स और लगातार ऊंची क्लोजिंग, जो यह दिखाते हैं कि बाजार अब राय नहीं, बल्कि हकीकत के आधार पर कीमत तय कर रहा है.

Post Office : 5 साल की स्कीम पर 8.2% तक फटाफट लॉक करें ब्याज, 1 जनवरी से बदल सकते हैं रेट

2026 आगे का रास्ता : मौका भी, जोखिम भी

अजय केडिया का कहना है कि आगे चलकर चांदी में संभावनाएं बनी हुई हैं. अगर इंडस्ट्रियल डिमांड और सप्लाई की कमी बनी रहती है, तो अगले 1-2 साल में 90-100 डॉलर प्रति औंस की ओर बढ़त संभव है. लेकिन इतिहास यह भी बताता है कि चांदी बेहद अस्थिर (वोलेटाइल) कमोडिटी है. 1980 और 2011 की तरह तेज रैली के बाद गहरी गिरावट भी आ सकती है. लंबे समय में 40 डॉलर प्रति औंस एक अहम सपोर्ट जोन माना जाता है. इसलिए चांदी में निवेश मौका जरूर है, लेकिन बिना रणनीति और जोखिम प्रबंधन के निवेश रिस्की हो सकता है.

(Note : यहां जानकारी एक्सपर्ट से बात चीत के आधार पर दी गई है. यह फाइनेंशियल एक्सप्रेस के निजी विचार नहीं हैं. बाजार की स्थितियां बदल सकती हैं. बाजार में जोखिम को देखते हुए निवेश के पहले एक्सपर्ट की सलाह लें.)

Silver Silver Outlook